फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए सही आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है और अखरोट एक ऐसा सुपर फूड है जो न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। क्या आपको मालूम है कि अगर आप रोज दो अखरोट खाते हैं तो आपके शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं? खासकर मेंटल हेल्थ को क्या फायदा हो सकता है? आईए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट प्रियंका सहरावत जी से कf रोज दो अखरोट खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
रोज दो अखरोट खाने से क्या होता है?
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि अगर आप रोज दो अखरोट खाते हैं तो आपके ब्रेन हेल्थ और कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार हो सकता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड खासकर अल्फा लिनोलेनिक एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इससे याददाश्त और सोचने की क्षमता पर काफी पॉजिटिव असर पड़ता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसमें फैटी एसिड्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। यही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस न्यूरॉन सेल डेथ का कारण बनता है, जिसके कारण बुढ़ापा आते-आते न्यूरो डिजनरेटिव बीमारियां होती हैं जैसे डिमेंशिया, पार्किंसन या याददाश्त से जुड़ी बीमारियां आपको घेर लेती हैं।
यह भी पढ़ें-क्या रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए?
अखरोट के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं, खासकर दिमाग में होने वाले सूजन को कम करते हैं,सूजन नियंत्रित रहने से आपके ब्रेन सेल्स हेल्दी रहते हैं और आपकी मेंटल हेल्थ सही बनी रहती है।
अखरोट का सेवन हार्ट को हेल्दी बनाता है। यह रक्त के थक्के जमने से रोकता है, कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है और रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को मजबूती देता है, हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।
यह भी पढ़ें-दही खाते समय फॉलो करें ये आयुर्वेदिक रूल्स, सेहत को मिलेगा पूरा फायदा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों