दही खाते समय फॉलो करें ये आयुर्वेदिक रूल्स, सेहत को मिलेगा पूरा फायदा

Dahi Benefits: दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे खाते वक्त कुछ आयुर्वेदिक रूल्स को फॉलो करना जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है कि दही किस वक्त खाना है, किस मात्रा में खाना है और इसमें किन चीजों को मिलाकर, इसके गुणों को दोगुना किया जा सकता है, यह समझना बहुत जरूरी है।
image

सेहतमंद रहने के लिए सही खान-पान जरूरी है। लेकिन, आयुर्वेद में हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने के साथ ही, खाने के सही वक्त और मात्रा पर भी जोर दिया गया है। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आप हेल्दी चीज को भी गलत समय पर और अधिक मात्रा में खाएंगी, तो इससे भी सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही, शरीर की प्रकृति और मौसम के हिसाब से भी खान-पान में बदलाव की सलाह दी जाती है। दही गुणों से भरपूर होता है। इसमें पाये जाने वाले प्रोबायोटिक्स, गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, इससे पूरा फायदा पाने के लिए आपको कुछ आयुर्वेदिक रूल्स को फॉलो करना चाहिए। इसे खाने के सही तरीके के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

दही खाते वक्त फॉलो करें ये आयुर्वेदिक रुल्स

curd for constipation

  • एक्सपर्ट का कहना है कि दही को अगर सही मात्रा में और सही समय पर खाया जाए, तो यह सेहत को फायदा पहुंचा सकता है।
  • दही को दिन में लंच के साथ खाएं। इसे रात के वक्त खाना अवॉइड करें।
  • दही में घी, शहद, आंवला, मिश्री और हरे चने का सूप मिलाकर पीने से इसके गुणों को बढ़ाया जा सकता है।
  • दही कफ और पित्त को बढ़ा सकता है। लेकिन, अगर आप इसमें काला नमक, काली मिर्च और जीरा पाउडर मिलाकर खाएंगी, तो इसके कफ और पित्त बढ़ाने वाले गुण कम हो सकते हैं।
  • सर्दियों में दही में आंवला मिलाकर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। इससे वजन भी आसानी से कम होता है।
  • दही में शहद मिलाकर खाना डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा होता है। आपको इसे गर्म नहीं करना चाहिए। दही और शहद दोनों में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो गैस, अपच, और एसिडिटी में राहत दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें-क्या रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

dahi eating tips

  • इससे इम्यूनिटी और हड्डियां मजबूत होती हैं और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • दही में प्रोबायोटिक्स और जीरे में फाइबर होता है। इससे पाचन बेहतर होता है, पेट आसानी से साफ होता है और भूख भी खुलकर लगती है।
  • दही में मिश्री मिलाकर खाने से स्ट्रेस और पेट की जलन कम हो सकती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि आयुर्वेद के हिसाब से दिन में 1 कप दही से ज्यादा न खाएं। अगर आप दही बहुत अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे भी डाइजेस्टिव इश्यूज हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों की शुरुआत से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

आयुर्वेद के अनुसार, दही खाते वक्त अगर आप इन रूल्स को फॉलो करेंगी, तो सेहत दुरुस्त रहेगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP