दिल ब्लड को पंप करने, अंगों को ऑक्सीजन पहुंचाने और एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए दिल को स्वस्थ बनाए रखना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है और आपका सुबह का रूटीन दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस आर्टिकल में हम सुबह के रूटीन के लिए 10 टिप्स बता रहे हैं। आप इन टिप्स को फॉलो करके दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके बारे में एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर अभिजीत बोरसे बता रहे हैं।
डॉक्टर अभिजीत बोरसे का कहना है, ''सभी जानते हैं कि सुबह का समय दिन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। सुबह की शुरुआत कैसे होती है? इसका असर आपके बाकी पूरे दिन पर पड़ता है और यह दिल के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए स्वस्थ और सकारात्मक आदतों को अपनाना जरूरी होता है।''
1. एक निश्चित समय पर जागें
शरीर की सर्कैडियन रिदम को बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह एक ही समय पर जागने की कोशिश करें। यह आपको दिल के रोगों से बचाता है। सर्कैडियन रिदम ब्रेन में 24 घंटे मौजूद एक ऐसी घड़ी है, जो वातावरण में हल्के बदलाव करके अच्छी नींद लाने में मदद करती है। यह नींद के साथ शरीर के तापमान, हार्मोन, भूख और शरीर के अन्य कार्यों को प्रभावित करती है।
2. हाइड्रेटेड रहें
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और पूरे दिन हाइड्रेटेड रहने के लिए उठते ही एक गिलास पानी पिएं। पर्याप्त पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है, शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और दिल की समस्याओं का खतरा कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं ये 10 टिप्स अपनाएंगी तो हार्ट डिजीज से नहीं होगीं परेशान
3. पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता करें
ऐसे खाद्य पदार्थ चुनें, जिसमें सैचुरेटेड फैट कम, फाइबर ज्यादा और विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर हों। इसके लिए, ताजे फल और लो फैट मिल्क के साथ साबुत अनाज, नट्स और बेरीज के साथ दलिया या वेजिटेबल आमलेट लें।
स्वस्थ नाश्ता खाने से ब्लड प्रेशर लेवल नियंत्रित, सूजन कम और कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, दिन की सही शुरुआत करने के लिए शरीर कोआवश्यक पोषक तत्व और एनर्जी मिल सकती है।
4. तेज गति से टहलें
क्या आप जानते हैं कि 30 मिनट की सैर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने के साथ-साथ तनाव और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद कर सकती है। यह दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है।
5. कुछ स्ट्रेचिंग या योग करें
स्ट्रेचिंग या योग से लचीलेपन को बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम हो सकता है।
6. दवाएं लें
यदि आपको दिल के स्वास्थ्य के लिए दवाएं ले रहे हैं, तो उन्हें डॉक्टर के निर्देशानुसार लें। दवा छोड़ने से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं और मौजूदा दिल की हालत खराब हो सकती है।
7. ब्लड प्रेशर को चेक करें
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर है, तो सुबह दवा लेने से पहले ब्लड प्रेशर को चेक करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह नियंत्रण में है।
इसे जरूर पढ़ें:हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स और मिनरल्स
8. कैफीन का सेवन कम करें
दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए कैफीन का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कैफीन कुछ व्यक्तियों में हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है। इसलिए कॉफी, चाय, एनर्जी ड्रिंक्स और कैफीन के अन्य स्रोतों को कम या बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।
9. मेडिटेशन करें
मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग के लिए कुछ मिनट रोजाना जरूर निकालें। इन तकनीकों से दिल के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये अभ्यास तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं, जो दिल को दुरुस्त रखकर रोगों का खतरा कम करते हैं।
सुबह के रूटीन में मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंगको शामिल करके आप शांत और तनावमुक्त दिन की शुरुआत कर सकते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य में मदद करता है। नियमित इसे करने से ध्यान और एकाग्रता में सुधार होता है, जो जीवन की गुणवत्ता को और भी बढ़ा सकता है।
आप भी सुबह के इस रूटीन को अपनाकर दिल को स्वस्थ रख सकते हैं। आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों