herzindagi
dish for breakfast

ब्रेकफास्ट में कुछ अलग खाने का है मन तो ट्राई करें यह फ्यूजन डिश

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ अलग व नया खाना चाहती हैं तो यह फ्यूजन डिशेज ट्राई कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-05-30, 16:54 IST

ब्रेकफास्ट हमारे दिन का पहला मील होता है और इसलिए हर किसी की यह इच्छा होती है कि दिन की शुरूआत बेहद ही डिलिशियस तरीके से हो। अमूमन भारतीय घरों में ब्रेकफास्ट में पोहे से लेकर ब्रेड तक कोई डिश बनाई जाती है। लेकिन हर दिन एक ही तरह की डिश खाने से बोरियत होने लगती है। ऐसे में मन करता है कि कुछ अलग और बेहद ही टेस्टी ट्राई किया जाए।

अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं और लीक से हटकर कुछ बनाना चाहती हैं तो ऐसे में कुछ फ्यूजन डिशेज ट्राई कर सकती हैं। आमतौर पर, फ्यूजन डिशेज बनाते समय दो अलग-अलग तरह की डिशेज को कुछ तरह मिक्स किया जाता है कि एक नया फ्लेवर सामने आता है। कभी-कभी रेग्युलर फूड को एक नया ट्विस्ट देने के लिए कुछ डिफरेंट इंग्रीडिएंट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फ्यूजन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं-

बनाएं मिल्क सोडा

milk soda dish

अगर सुबह-सुबह आपको प्लेन दूध पीना अच्छा नहीं लगता है, तो ऐसे में आप मिल्क सोडा बना सकती हैं। गर्मी के मौसम में यह ड्रिंक आपको ठंडक प्रदान करती है। साथ ही इससे आपको ऊर्जा भी मिलती है, इसलिए सुबह-सुबह इसका सेवन करके आप अपने दिन को एनर्जेटिक बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:झटपट बनाएं यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी मिनी सोया डोसा

आवश्यक सामग्री-

  • आधा गिलास दूध
  • एक चम्मच बेसिल सीड्स भीगे हुए
  • आधा गिलास सोडा
  • बर्फ

मिल्क सोडा बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक जग लें और उसमें दूध, भीगे हुए बेसिल सीड्स, और बर्फ डालकर मिक्स करें।
  • अंत में सोडा डालें और इस ठंडी-ठंडी ड्रिंक का आनंद लें।
  • आप चाहें तो इसमें अपने टेस्ट के अनुसार शहद या गुड़ का पाउडर (गुड़ से बनने वाली रेसिपीज)भी मिक्स कर सकती हैं।

पालक पनीर चीज़ डोसा

palak chese pana dosa

अगर आप नाश्ते में डोसा बना रही हैं और उसे एक ट्विस्ट देना चाहती हैं तो पालक पनीर चीज़ डोसा तैयार कर सकती हैं। इसका स्वाद बेहद ही अलग होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आएगा।

इसे जरूर पढ़ें: शेजवान डोसा से लगाएं स्वाद का तड़का, जानें आसान रेसिपी

आवश्यक सामग्री-

  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • पालक- 150 ग्राम
  • पनीर - 50 ग्राम
  • चीज़- 2 क्यूब्स
  • नमक - स्वाद के लिए
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • डोसा के लिए
  • तैयार डोसा बैटर

बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले डोसे की फिलिंग के लिए पालक, पनीर और चीज़ की फिलिंग तैयार करें।
  • इसके लिए एक पैन लें और उसमें तेल डालें।
  • अब इसमें प्याज़ डालें, साथ ही कटा हुआ लहसुन (लहसुन से जुड़े 7 हैक्स), हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भूनें।
  • अब इसमें पालक डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • पैन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और चीज़ डालें। कुछ देर के लिए और पकाएं।
  • आपकी फिलिंग बनकर तैयार है।
  • एक पैन लें और उसे तेल लगाकर चिकना कर लें।
  • डोसे का बैटर लें और इसे तवे पर गोल आकार में फैलाएं। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें तैयार पालक की फिलिंग डालें।
  • अब इसे रोल करें और इसे नारियल की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

तो अब आप ब्रेकफास्ट में सबसे पहले किस फ्यूजन डिश को बनाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, pexels

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।