आलू एक ऐसी सब्जी है, जो भारतीय किचन में हमेशा ही पाई जाती है। कभी इसे मुख्य सब्जी के रूप में बनाया जाता है तो कभी परांठे के रूप में खाया जाता है। वहीं आलू का सलाद भी पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। इसे आमतौर पर एक साइड डिश माना जाता है, जिसे अक्सर मुख्य डिश के साथ सर्व किया जाता है। उबले आलू के साथ मेयोनीज के साथ बनाया जाने वाला यह सलाद यूं तो महिलाओं को काफी पसंद आता है। इसके अलावा, आलू का सलाद बनाते समय क्रीम, हब्र्स, प्याज व अन्य कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। हो सकता है कि आपने भी कई बार आलू का सलाद बनाया हो और उसे खाया हो। लेकिन अब अगर आप उसे एक अलग तरह से बनाना चाहती हैं ताकि उसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाए तो ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आलू के सलाद के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकती हैं-
वैसे तो आलू का सलाद बनाते समय हमेशा ही आलूओं को उबालकर उसमें मसाले को मिक्स किया जाता है। लेकिन अब आप उसे एक नए अंदाज में बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप आलूओं को उबालने के स्थान पर उसे रोस्ट करें। यह उन्हें अधिक क्रिस्पी बना देगा और डिश के टेक्सचर को और भी बेहतरीन बना देगा। इसके अलावा, आलूओं को प्याज पाउडर, लहसुन या चिली फ्लेक्स के साथ रोस्ट करने से उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
वैसे तो आलू के सलाद में विनेगर का इस्तेमाल किया ही जाता है, लेकिन अक्सर महिलाएं इसे यूज करना भूल जाती हैं। हालांकि आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें, क्योंकि विनेगर आलू के सलाद के स्वाद को लाजवाब बना देता है। आप सलाद में अपनी पसंद के विनेगर जैसे व्हाइट विनेगर या एप्पल साइडर विनेगर किसी का भी यूज कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Easy Recipe: बिना प्याज और लहसुन के ऐसे बनाएं कश्मीरी दम आलू
कटा हुआ एवोकैडो आपके आलू के सलाद में अतिरिक्त क्रीमीयर और टेस्टी बनाएगा। इसके अलावा, यदि आप मेयोनेज़ को पसंद नहीं करती हैं और उसे सलाद में इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में एवोकैडो क्रीमीयर टेक्सचर के विकल्प के रूप में भी काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: Easy Kitchen Hacks: आलू को जल्दी उबालने के आसान टिप्स
अगर आप पोटैटो चिप्स की फैन हैं, लेकिन अपने वजन को मेंटेन करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं करती हैं तो आप उसे अपने सलाद में शामिल कर सकती हैं। इससे आप बेहद सीमित मात्रा में पोटैटो चिप्स को खाएंगी। साथ ही यह आपके सलाद को अधिक क्रंची और टेस्टी बना सकता है। इसलिए आप इसे अपने आलू के सलाद में शामिल करें और फिर कमाल देखें।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप बेहद आसानी से अपने आलू के सलाद को बेहद स्वादिष्ट बना सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।