एवोकाडो को एलीगेटर पियर्स के रूप में भी जाना जाता है। एवोकाडो को पर्शिया अमेरिकाना भी कहा जाता है। यह पहली बार मेक्सिको के तेहुआकन घाटी के पुएब्ला में उगाया गया था। ये लॉरेसी प्रजाति का एक सदाबहार पेड़ है। एवोकाडो में उच्च फैटी एसिड सामग्री पाई जाती है लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि एवोकाडो में कैलोरी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है, इसलिए अगर किसी को अपना वजन बढ़ाना होता है तो वो एवोकाडो खाते हैं। एवोकाडो में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। नियमित रूप से एवोकैडो खाने से पाचन तंत्र सही रहता है। विटामिन ए और ई, फाइबर और मिनरल्स के गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन मोटापा कम करने और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।। इसमें फैटी एसिड पाया जाता है जो सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। 'हर जिंदगी' ने शेफ राजी गुप्ता से एवोकाडो के बारे में बात की और उन्होंने हमें इसे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में बताया।
इसे जरूर पढ़ें: Glowing Skin Tips: डाइट में शामिल करेंगी ये 7 चीजें तो त्वचा बन जाएगी चमकदार
सबसे अच्छा तरीका है कि एवोकाडो के नरम होने की जांच कर लें। इसके लिए एवोकाडो को अपने अंगूठे से थोड़ा दबाकर देखें। अगर एवोकाडो बहुत नरम है तो ये समझ जाए कि एवोकाडो अच्छे से पकी हुई है और खाने के लिए सही है।
अगर आप एवोकाडो को तुरंत नहीं खाने वाली हैं तो ज्यादा पका हुआ एवोकैडो न खरीदें। एवोकाडो मंहगे आते है इसलिए इसे सोच-समझकर ही खरीदें। अगर आप पका हुआ एवोकाडो खरीदना चाहती हैं तो देख लें कि यह गहरे हरे या गहरे बैंगनी रंग का हो। और अगर आप कच्चा एवोकैडो खरीदना चाहती हैं तो इसका रंग हल्का हरा देखकर खरीदें। अगर आप घर बैठै ऑनलाइन एवोकाडो ऑयल खरीदना चाहती हैं तो इसका मार्केट प्राइस 1599 रुपये है, लेकिन इसे आप यहां से 1404 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: पोटेशियम के लिए केला और आलू नहीं खाना चाहती हैं तो ये 5 फूड्स खाएं
शेफ राजी गुप्ता के बारे में अगर बात करें तो वह कुकिंग शो करती हैं, इवेंट्स में खाना बनाती हैं या पॉप-अप शो करती हैं। शेफ राजी गुप्ता ने अपने कुकिंग जर्नी की शुरुआत पारंपरिक भारतीय व्यंजन और अपने घर पर कुछ बेकिंग से की। उन्होंने यूरोप में सेलिब्रिटी शेफ से प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हैं। शेफ राजी की प्रतिभा और उनकी कड़ी मेहनत ने कुकिंग फील्ड में उन्हें एक कुशल शेफ के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई है।
Photo courtesy- (Food Revolution Network, Delish.com, Stuff.co.nz, The Daily Meal, Fox Business, Detroit Free Press & Today Show)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।