Thu Apr 16, 2026 | Updated 01:55 AM IST
how to make tasty dal at home adding these things will enhance the taste

क्या आप भी बनाती हैं वही पुरानी बोरिंग दाल? किचन में मौजूद ये 5 चीजें लाएंगी असली स्वाद

हर घर में दाल रोजाना बनती है, लेकिन कई बार वही दाल बच्चों को पसंद नहीं आती है। वो या तो खाने से मना कर देते हैं या थोड़ा-बहुत खाकर छोड़ देते हैं। ऐसे में सभी को चिंता होती है कि बच्चों को सही पोषण कैसे मिले। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी चीजें बता रहे हैं ज‍ि‍ससे आप बोर‍िंग दाल काे भी स्‍वाद‍िष्‍ट बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-15, 16:01 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में दाल जरूर बनाई जाती है। ब‍िना दाल के तो मानो खाना ही अधूरा सा लगता है, लेकिन कई बार वही सिंपल दाल खाकर बच्चे तो क्या, बड़े भी ऊब जाते हैं। मैं खुद बार-बार वही दाल नहीं खाती हूं। अगर आपके घर में भी दाल देखते ही सबका चेहरा उतर जाता है, तो इसमें आप थोड़ा सा स्‍वाद का तड़का ऐड कर सकती हैं। दाल को बोरिंग से बेहतरीन बनाने के लिए आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगरी। बस रसोई में मौजूद कुछ चीजों का सही इस्तेमाल करने की जरूरत है। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसी 5 चीजों के बारे में बता रहे हैं, ज‍िसे डालते ही दाल का स्‍वाद ढाबे जैसा मालूम पड़ने लगेगा। इससे बच्चे कटोरियां चाट-चाट कर दाल खाएंगे। आइए जानते हैं क‍ि आप कैसे दाल को सुपर टेस्‍टी बना सकती हैं।

घी से बढ़ाएं स्‍वाद

दाल में घी का तड़का लगाने से उसका स्वाद तुरंत बढ़ जाता है। इसके ल‍िए जीरा, लहसुन और थोड़ी हींग को घी में भूनकर दाल में डाल दें। इससे खुशबू भी जबरदस्‍त आती है। ऐसा लगता है क‍ि ढाबे वाली दाल खा रहे हैं।

how to make dal tasty for kids

लहसुन और अदरक करेगा कमाल

जब भी हम कोई सब्‍जी बनाते हैं तो लहसुन और अदरक का पेस्‍ट स्‍वाद बढ़ाने के ल‍िए जरूर डालते हैं। अगर आप दाल में भ्‍री इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो वही बोर‍िंग दाल स्वादिष्ट बन जाएगा। दाल बनाते समय या तड़के में इन्हें डाल दें। इससे दाल का फ्लेवर अच्‍छा होता है।

इसे भी पढ़ें- Pahadi Gahat Dal: अरहर-उड़द खा-खाकर हो गई हैं बोर, इस बार ट्राई करें पहाड़ी गहत की दाल

टमाटर का इस्तेमाल

जब आप दाल में टमाटर का इस्‍तेमाल करती हैं तो दाल में हल्की सी खटास आ जाती है, जो स्वाद को और अच्छा बनाती है। इसके ल‍िए दाल पकाते समय कटे हुए टमाटर डाल दें। आप चाहें तो इसमें लाल म‍िर्च का तड़का भी लगा सकती हैं।

हरा धनिया और नींबू

दाल बन जाने के बाद ऊपर से हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू भी डाल सकती हैं। इसे सर्व करते समय ही डालें। इससे दाल का स्‍वाद दोगुना हो जाएगा। दाल बनाने का सही तरीका आपको पता होगा, तो हर रोज आप दाल खाना चाहेंगी।

इसे भी पढ़ें- Moradabadi Dal Recipe: टेस्ट और हेल्थ का परफेक्ट कॉम्बो है मुरादाबादी दाल, जानें बनाने का आसान तरीका

Indian lentil soup recipes

बटर भी डालें

अगर आप दाल को थोड़ा र‍िच फ्लेवर देना चाहती हैं तो आप बटर का भी इस्‍तेमाल सकती हैं। इसके ल‍िए एक पैन में बटर डालें। तुरंत इसमें लाल म‍िर्च का पाउडर डाल दें। जब ये गर्म हो जाए तो इाल में डाल दें। इससे आपको होटलों वाला स्‍वाद मिलेगा।

ताे आप भी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर दाल को भी स्‍वाद‍िष्‍ट बना सकती हैं। जब दाल का स्वाद अच्छा होगा, तो बच्चे भी उसे मना नहीं करेंगे और पूरा खाना खत्म करेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।