
जब भी कुछ हल्का या फटाफट बनाना हो, तो अधिकतर लोग एक तरफ दाल और एक तरफ चावल चढ़ा देते हैं। यह डिश न केवल जल्दी बन जाता है बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। वैसे तो भारतीय घरों में दोपहर या रात के खाने में दाल जरूर बनती है। इसमें अरहर और उड़द की दाल बेहद ही कॉमन है। रोजाना वही दाल खा-खाकर कई बार इतना बोर हो जाते हैं कि इसे किसी भी स्टाइल में बना मन नहीं करता है। अगर आप भी वही अरहर और उड़द की दाल खाकर ऊब चुकी हैं और खाने में कुछ नया और सेहतमंद ढूंढ रहे हैं, तो पहाड़ी गहत की दाल एक बार जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें रेसिपी।
इसे भी पढ़ें-
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
पहाड़ी गहत की दाल बनाने की रेसिपी
सबसे पहले दाल को अच्छे से धो लें और इसे 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
अब कुकर में दाल, 4 कप पानी और थोड़ा नमक डालकर 5-6 सीटी आने तक पकाएं।
गहत की दाल पकने में थोड़ा समय लेती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि यह पूरी तरह गल जाए।
जब दाल उबल जाए, तो उसे कलछी से हल्का सा मैश करें।
इससे दाल का सूप गाढ़ा और मखमली बनता है।
अब एक लोहे की कड़ाही में घी या तेल गरम करें।
इसमें जख्या पहाड़ी मसाला या जीरा और हींग डालें।
इसके बाद बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें बारीक कटा टमाटर और हरी मिर्च डालें।
टमाटर के गलने तक पकाएं, फिर हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें।
थोड़ा सा पानी डालकर मसालों को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
मसाले भुन जाने के बाद, उबली हुई दाल को कड़ाही में पलट दें।
अगर दाल बहुत गाढ़ी लग रही हो, तो थोड़ा गरम पानी मिला लें।
दाल को धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें।
लोहे की कड़ाही में पकने से दाल का रंग गहरा हो जाएगा और इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा।
गहत की दाल को गरमा-गरम पहाड़ी चावल, मूली के सलाद और भांग की चटनी के साथ परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।