पुदीना की चटनी,टमाटर की चटनी, नारियल की चटनी, हरा धनिया की चटनी...पुदीना से लेकर धनिया तक, हर चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। भारत में तो हर डिश के साथ चटनी सर्व की जाती है फिर चाहे चावल हो या कोई सूखी सब्जी...। कुछ लोगों को तो चटनी इतनी पसंद है कि वो रोटी के साथ प्याज-टमाटर की चटनी खाते हैं।
यही वजह है कि आज चटनी की दर्जनों वैरायटीज मौजूद हैं, जिसे लोग अपने हिसाब से बनाना पसंद करते हैं। आपने भी यकीनन कई तरह का स्वाद चखा होगा, लेकिन आज हम आपके लिए तड़का चटनी की आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इसका स्वाद ऐसा है कि आप एक बार बनाने के बाद बार-बार बनाना पसंद करेंगे।
बनाने का तरीका
- यह चटनी बनाना बहुत ही आसान है और हैरानी की बात यह है कि इसे बनाने के लिए हमें पानी की जरूरत नहीं होगी। हमारा दही से कम चल जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में दही और मेयोनेज़ डालें और अच्छी तरह मिला लें। इसे मिलने के लिए आप बड़े चम्मच का इस्तेमाल करें।
- जब यह अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तो 5 मिनट के लिए साइड में रख दें। इतने हम तड़का तैयार कर सकते हैं, इसके लिए गैस पर एक पैन गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल गर्म हो जाए तो इसमें तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म होने दें। फिर इसमें सरसों के बीज और करी पत्ते डाल दें और मिक्स कर लें।
- तड़का लगने के बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें और जब यह हल्का ब्राउन हो जाए तो इसे दही के मिश्रण में डाल दें।
- तड़का डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहें और चटनी को अच्छा फ्लेवर दें। इससे न सिर्फ चटनी अच्छी लगेगी बल्कि स्वादिष्ट भी बनेगी।
- आप इसे फ्राइड चीजों के साथ सर्व करें। बेहतर होगा कि बिरयानी के साथ इसे थाली में सर्व करें। यकीनन आपको पसंद आएगा। (10 मिनट में बनाएं नारियल की चटनी)
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों