Sat Apr 18, 2026 | Updated 05:49 AM IST
image

Cheese Tomato Recipe in Hindi: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोमैटो, मांग-मांगकर खाएंगे बच्चे; आसान है रेसिपी

क्या आप अपने बच्चों के लिए नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जिसे वह शौक से खाएं, तो एक बार चीज स्टफ्ड टोमैटो (Cheese Stuffed Tomato) जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 11:05 IST

Cheese Stuffed Tomato Snacks: अक्सर बच्चे हरी सब्जियां या दाल देखकर मुंह बनाने लगते हैं। उन्हें कुछ ऐसा चाहिए होता है जो दिखने में लजीज हो और स्वाद में बिल्कुल वैसा ही जैसा वो बाहर किसी बड़े रेस्टोरेंट में खाते हैं। अब ऐसे में मम्मी लोग कुछ ऐसा टेस्टी और चीजी डिश ढ़ूंढती हैं, जो जल्दी बनने के साथ ही बच्चों को पसंद भी आए। अगर आप भी कुछ ऐसा स्नैक्स सर्च कर रही हैं, तो बेक्ड चीज टोमैटो एक परफेक्ट डिश है। क्रिस्पी, मेल्टेज चीज और अंदर से जूसी टमाटर का टेस्ट एकदम बाजार जैसा लगता है। आज के इस लेख में हम आपको चीज टोमैटो रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

चीज टमाटर बनाने की रेसिपी

cheese tomato banane ki recipe

  • चीज टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धुलकर सुखा लें।
  • इसके बाद टमाटर को आधा काटकर साइड में रखें।
  • अब एक बाउल में चीज, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद तैयार स्टाफिंग को टमाटर के अंदर फिल करें।
  • फिर ऊपर थोड़ा सा बटर लगाएं।
  • गैस ऑन करके पैन को गर्म करें और बटर स्प्रेड करें।
  • गैस की फ्लेम को मीडियम करके टमाटर को 10-15 मिनट के लिए ढकें।
  • इसे तब तक बेक करें, जब तक वह मेल्ट न हो जाए।
  • अब इसे निकालकर बच्चों को सर्व करें।

Cheese Tomato बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें

Cheese Tomato kaise banaye

  • हमेशा पके हुए और गहरे लाल टमाटरों का इस्तेमाल करें। 
  • अगर चिली फ्लेक्स नहीं है, तो तीखी लाल मिर्च के बजाय कश्मीरी लाल मिर्च का उपयोग करें।
  • रेस्टोरेंट वाली खुशबू के लिए सब्जी को सिर्फ तेल में न बनाएं। मक्खन का इस्तेमाल करें।

 इसे भी पढ़ें- Chilli Baby Corn Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी चिली बेबी कॉर्न, यहां है आसान रेसिपी

 तो, अगर आपको अपने बच्चों के लिए इंस्टेंट स्नैक्स बनाना है, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Gemini, Freepik

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोमैटो रेसिपी Recipe Card

रेस्टोरेंट स्टाइल चीज टोमैटो बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 3-4- बड़े टमाटर
  • 1 कप- कद्दूकस किया हुआ चीज
  • 1 छोटा चम्मच- ऑरेगैनो
  • आधा छोटा चम्मच- चिली फ्लेक्स
  • नमक- स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच- काली मिर्च
  • 1-2 छोटे चम्मच- बटर

Step

  1. Step 1:

    चीज टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धुलकर सुखा लें।

  2. Step 2:

    इसके बाद टमाटर को आधा काटकर साइड में रखें।

  3. Step 3:

    अब एक बाउल में चीज, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें।

  4. Step 4:

    इसके बाद तैयार स्टाफिंग को टमाटर के अंदर फिल करें।

  5. Step 5:

    फिर ऊपर थोड़ा सा बटर लगाएं।

  6. Step 6:

    गैस ऑन करके पैन को गर्म करें और बटर स्प्रेड करें।

  7. Step 7:

    गैस की फ्लेम को मीडियम करके टमाटर को 10-15 मिनट के लिए ढकें।

  8. Step 8:

    इसे तब तक बेक करें, जब तक वह मेल्ट न हो जाए।

  9. Step 9:

    अब इसे निकालकर बच्चों को सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।