herzindagi
navratri fasting recipes

Cooking Tips: कुट्टू की पूड़ी बनाते समय ध्यान रखें ये बातें, बिना टूटे बनेंगी एकदम परफेक्ट

Tips to make perfect kuttu atta vrat poori: यदि आपको भी व्रत के दौरान कुट्टू की पूड़ी खाना पसंद हैं, लेकिन आप उसको बना नहीं पाती हैं। आज हम आपको कुट्टू की पूड़ी बनाने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। जिनसे आप परफेक्ट पूड़ी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-29, 18:59 IST

 नवरात्रि के व्रत के दौरान अधिकतर लोग फलाहारी भोजन ही ग्रहण करते हैं। जिसमें कुट्टू, साबूदाना आदि से बनी चीजों का ही सेवन किया जाता है। यह दोनों ही चीजों व्रत में शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं। वहीं इनसे बनने वाली चीजें खाने में काफी स्वादिष्ट होती हैं। हर को कुट्टू और साबूदाने से अलग-अलग प्रकार की डिशेज तैयार करता है। जिसको बनाने का तरीका काफी अलग होता है और इनमें से बहुत सी चीजें तो आसानी से बन भी नहीं पाती हैं। ऐसे में हम मन मारकर उन्हें नहीं बनाते हैं।

चैत्र नवरात्रि का पर्व बेहद नजदीक हैं। इस साल 30 मार्च, 2025 से चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri) प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप पूरे नौ दिन या शुरू और आखिरी का व्रत रखने का सोच रही हैं तो आप जाहिर सी बात है व्रत खोलने के दौरान कुछ न कुछ फलहार जरूर करेंगी। ऐसे में यदि आपको फलाहार में कुट्टू की पूड़ियां खाना पसंद है, परंतु आप उसे सही तरीके से बना नहीं पाती हैं तो आज हम आपको इस पूड़ी को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ तरीके बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप इन्हें बिना टूटे हुए सही ढंग से बना सकती हैं। आइए जान लेते है कुट्टू की पूड़ी बनाने की कुछ स्मार्ट ट्रिक्स।

इन टिप्स से बनाएं कुट्टू की पूड़ी

  • kuttu poori recipe hindiकुट्टू की पूड़ी बनाते समय उसमें हमेशा कुट्टू के साथ सिंघाड़े का आटा भी मिलाएं। ऐसा करने से आटा अच्छी तरह बाइन्ड होता है।
  • कुट्टू की पूड़ी का आटा हमेशा थोड़ा सख्त होना चाहिए। ज्यादा सॉफ्ट होने की वजह से पूड़ियां बेलते समय टूट सकती हैं।
  • जब भी आप कुट्टू की पूड़ी बनाएं तो उसको बेलन से नहीं बेलें। इसके बजाय आप या तो पॉलीथिन पर तेल लगाकर बनाएं या फिर हाथों और तेल या पानी लगाकर थपथपाकर गोल करें।

ये भी पढ़ें: Best Navratri Dishes: नवरात्रि व्रत में कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनाएं ये 4 तीखी-मीठी डिशेज, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब

kuttu ka atta

  • कुट्टू की पूड़ी का आटा ज्यादा देर पहले माडकर नहीं रखना चाहिए। क्यूंकि आटे में नमक होने की वजह से वो पानी छोड़ने लगता है और आटा गीला हो जाता है।
  • कुट्टू का आटा माड़ते समय आलू की जगह आप उबली हुई अरबी को भी मैश कर सकती हैं। इससे पूड़ियों में अच्छा टेस्ट आने के साथ वो परफेक्ट भी बनेंगी।

boil arbi

  • हमेशा कुट्टू की पूड़ी बेलने के बाद उसे एकदम गर्म तेल में डालें। ठंडे तेल में डालने पर वो फूलेंगी नहीं और उनमें घी भर जाएगा।
  • अगली बार आप जब कभी भी व्रत के लिए कुट्टू की पूड़ी बनाएं तो ऊपर बताए गए इन टिप्स को एक बार जरूर फॉलो करें। इनकी मदद से आप बिना टूटे-फ़टे गोल-गोल परफेक्ट पूड़ी बना पाएंगी।

ये भी पढ़ें: नवरात्रि में बनाएं कुट्टू और सिंघाड़े आटे का स्वादिष्ट हलवा, जानें रेसिपी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik/herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।