herzindagi
buckwheat flour is made

क्या आप जानते हैं कैसे बनता है कुट्टू का आटा? ऐसे किया जाता है इस्तेमाल

कुट्टू एक तरह के पेड़ से बनता है ये तो आप जानते होंगे, लेकिन इसका आटा कैसे बनता है और इसे कैसे प्रोसेस किया जाता है ये भी आज जान लेते हैं। इसके लिए बस आपको हमारा लेख पढ़ना होगा।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-03-02, 14:36 IST

उपवास के दिनों में कुट्टू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है क्योंकि फलाहार के तौर पर इसे शुद्ध भी माना जाता है। कुट्टू बहुत ही साधारण सा इंग्रीडिएंट है जो लगभग हर भारतीय किचन में मिलता है। आप भी यकीनन कुट्टू को अपनी थाली में कई तरह से इस्तेमाल करती होंगी, लेकिन इसके बनने के पीछे भी एक कहानी है।

शायद यह आपको मालूम नहीं होगा कि इसे बनाने के लिए एक पेड़ का हाथ है, जिसे बहुत ही आसानी से उगाया जा सकता है। मगर क्या आपको पता है कि उसका आटा कैसे बनाया जाता है या यह किन प्रोसेस से हमारे पास पहुंचता है? अगर नहीं, तो आइए आज हम इसी मुद्दे पर बात करते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।

क्या आपको पता है कुट्टू एक अनाज नहीं है?

how kuttu is made

यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि कुट्टू अनाज नहीं है क्योंकि इसका पौधा पोलीगोनेसिएइ परिवार से संबंध रखता है। यह पौधा गेहूं, अनाज, घास प्रजाति से बिल्कुल अलग है। कुट्टू के पौधे को लैटिन में बकव्हीट फैगोपाइरम एस्केलेनट कहते हैं। कहा जाता है कि पौधे से प्राप्त फल न गोल होता है, न चकोर... यह तिकोना होता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसको भारत में बहुत कम उगाया जाता है। (क्या आप जानते हैं कैसे बनता है साबूदाना?)

इसे ज़रूर पढ़ें-नवरात्रि पर घर पर बनाएं कुट्टू और आलू के ये स्नैक्स, सबको आएंगे पसंद

कैसे बनता है कुट्टू का आटा?

How to make buckwheat in hindi

यह तो हम सभी को मालूम है कि कुट्टू का आटा एक लंबे प्रोसेस से बनकर हमारे पास आता है, लेकिन अब तकनीक इतनी बढ़ गई है कि इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान हो गया है।

  • सबसे पहले कुट्टू को मशीनों में धोया जाता है और फिर उसका छिलका निकाला जाता है। कई कुट्टू की फैक्ट्री में ये प्रोसेस हाथ से किया जाता है।
  • इसके बाद इस कुट्टू को एक मशीन में डाला जाता है जो इसे प्रोसेस करती है। छलनी जैसे छेदों वाली ये मशीन इस फल को आटे में बदल देती है।
  • फिर आटे को छानकर एक पॉलीथिन में प्रोसेस किया जाता है और हमारे घर तक पहुंचाया जाता है।

घर पर कैसे बनाएं कुट्टू का आटा?

Uses of buckwheat in hindi

मार्केट में मिलने वाला कुट्टू का आटा घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन अगर आप चाहें तो आटे को घर पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको हमारे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • कुट्टू का आटा बनाने के लिए सबसे पहले कुट्टू के बीज को धोकर साफ कर लें। (क्या आप जानते हैं कैसे बनती है सूजी?)
  • इसके बाद आप कुट्टू को एक चादर पर फैला लें। अब मिक्सर में कुट्टू को थोड़ा-थोड़ा डालकर पीस लें।
  • अगर आटा एक बार में नहीं पीसता है तो आप दोबारा इस प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं।
  • जब कुट्टू का आटा अच्छी तरह से पीस जाए तो किसी डिब्बे में स्टोर करके रख दें। बस आपका काम हो गया।

इसे ज़रूर पढ़ें-थाली में शामिल करें कुट्टू का चीला, खाते ही कहेंगे वाह क्या स्वाद है

ऐसे करें इस्तेमाल

कुट्टू का आटा कई तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। आप इससे चीला, सब्जी, पकौड़े, डोसा, पूरी आदि बना सकती हैं। अगर यह बहुत कम लोगों को मालूम है कि इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जा सकता है। फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच कुट्टू के आटे में दो चम्मच बेसन और दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट बना लें फिर इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

हरजिंदगी की तरफ से आपको इसके पहले कुट्टू से जुड़ी कई रेसिपीज के बारे में बताया जा चुका है। इसे आप किस तरह से खाते हैं ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।