Fri Apr 3, 2026 | Updated 02:35 AM IST HZ Awards 2026
image

आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए क्या मिलाएं? काम आएंगे ये डेयरी टिप्स

अगर आप घर में आइसक्रीम बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स जिन्हें फॉलो किया जा सकता है। इन टिप्स से न सिर्फ आइसक्रीम गाढ़ी होगी, बल्कि स्वाद भी बिल्कुल क्लासिक आएगा। 
Editorial
Updated:- 2025-06-06, 08:30 IST

इस मौसम में ठंडा खाने की क्रेविंग ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए आए दिन हम कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। कभी ड्रिंक्स के नए ऑप्शन तलाशते हैं, तो कभी ठंडी चीजें घर पर बनाते हैं। कई बार हम आसानी से मिलने वाली चीजों को बनाते हैं जैसे- आइसक्रीम। आइसक्रीम बनाना कई लोगों को बहुत आसान लग सकता है, लेकिन जब हम बनाते हैं तो समझ आता है कि आइसक्रीम को बनाना उतना भी आसान नहीं है।

कई बार आइसक्रीम गाढ़ी नहीं हो पाती, तो कई बार बाजार जैसी स्मूद नहीं बन पाती। अगर आपकी आइसक्रीम भी जमने के बाद पतली, बर्फीली या क्रिस्टल जैसी बन रही है, तो यकीनन कहीं न कहीं गलती हो रही है। हालांकि, आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे डेयरी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं। 

आइसक्रीम को गाढ़ा कैसे करें?

whipping cream for ice cream

आइसक्रीम को गाढ़ा करने के लिए इसे ज्यादा पकाया जाता है। ज्यादा पकाने से चीजों का पतलापन कम होता है और डिश का स्वाद बढ़ता है। मगर कई बार हमारे पास पकाने का वक्त नहीं होता। ऐसे में हमें जरूरत होती है कुछ ऐसी चीजें मिलाने की जो आइसक्रीम का बेस अच्छा करता है। 

इसे जरूर पढ़ें- घर पर टेस्टी आइसक्रीम बनाने में मदद करेंगे ये टिप्स

आइसक्रीम का बेस जितना फैटी होगा, वह उतनी ही गाढ़ी और क्रीमी बनेगी। इसके लिए आप कंडेंस्ड मिल्क, फुल क्रीम दूध या मलाई मिलाई जा सकती है। 

कॉर्न फ्लोर आएगा काम

क्या आइसक्रीम में कॉर्न फ्लोर? क्या ऐसा हो सकता है? बता दें ऐसा हो सकता है, क्योंकि ज्यादातर डेयरी वाली आइसक्रीम बनाते वक्त कॉर्न फ्लोर इस्तेमाल किया जाता है। इससे दूध को ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं पड़ती और यह बहुत जल्दी गाढ़ी हो जाती है। 

हालांकि, आपको कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल बहुत कम करना है, क्योंकि ज्यादा फ्लोर स्वाद बेकार कर सकता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में कॉर्नफ्लोर लें और दूध में घोलकर मिश्रण में डाल दें।  

आइसक्रीम का टेक्सचर नहीं होगा खराब

ice cream step by step

अगर आप आइसक्रीम बनाते वक्त सबकुछ मिला देते हैं, तो थोड़ा ठहर जाएं क्योंकि यह टेक्सचर को खराब कर सकता है। इसलिए बैटर बनाते वक्त इसमें वनीला एसेंस, चॉकलेट या काजू वगैराह डालने से बचें। इन सामग्रियों को आप हमेशा ठंडा करने के बाद ही डालें। 

गर्म बैटर में डालने से ये तमाम चीजें पिघल जाती हैं, जिसका असर टेक्सचर पर पड़ता है। इसलिए लगभग बनने के एक घंटे बाद सामान डालें।  

व्हिप्ड क्रीम बनाकर डालें

whipping cream for ice cream (2)

आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए आप व्हिप्ड क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह क्रीम आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी, वरना घर पर भी बनाई जा सकती है। ऐसा करने से आपकी बेकिंग स्किल्स ही बढ़ेगी और कुछ नया बनाना भी आएगा।

वैसे ही इसका इस्तेमाल केक से लेकर बिस्किट तक के स्वाद को दोगुना करने के लिए किया जाता है। आप आइसक्रीम का स्वाद बढ़ाने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनानी है बाज़ार जैसी आइसक्रीम तो ये 3 टिप्स हमेशा रखें याद

इसके अलावा, आप मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करें। मिल्क पाउडर के साथ फ्लेवर पाउडर डालें। इससे दूध बहुत ही स्वादिष्ट हो जाएगा और आइसक्रीम जमने के बाद अच्छी भी लगेगी।

इस तरह आप घर पर आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@freepik and shutterstock)        
 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।