Fri Apr 10, 2026 | Updated 04:00 AM IST HZ Awards 2026
image

खीरे मोहितो के साथ करें गर्मियों का स्वागत, झटपट होगा तैयार

इस मौसम में कुछ पीने का मन करता है। ऐसे में अगर आप कुछ बनाने की सोच रहे हैं तो खीरे की ड्रिंक बना सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत आसान है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। 
Editorial
Updated:- 2025-03-20, 10:35 IST

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा खीरा खाया जाता है। इसके सेवन करने से न सिर्फ ठंडक मिलती है, बल्कि हेल्थ को कई तरह के फायदे भी होते हैं। ऐसे में आप खीर को सलाद के तौर पर शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो इसे डिशेज बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

खीरे से आप सैंडविच, पिज्जा या रोल बना सकते हैं। इसे डिश के साथ टुकड़ों में काटकर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी खीरे से ड्रिंक तैयार की है, वो भी मोहितो जिसका स्वाद लगभग हर किसी को पसंद आता है। अगर नहीं, इस बार खीरे की ड्रिंक तैयार करें, यकीनन स्वाद के साथ आपको कई फायदे मिलेंगे।

खीरे मोहितो की विधि 

how to make cucumber mojito at home (2)

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें। फिर खीरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

इसे जरूर पढ़ें- घर पर बनाएं मिन्ट और लेमन मोजिटो, जानें क्विक ट्रिक

  • अब एक नींबू के चार पीस करें और सर्विंग गिलास में डाल दें। फिर पुदीना के पत्ते और चीनी डालकर हल्के हाथ से कूट लें। यकीनन इससे स्वाद बहुत बढ़ जाएगा।
  • जब सभी सामग्री क्रश हो जाए तब इसमें सोडा डालें और बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से चलाएं। हमारा खीरा मोहितो बनकर तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें- मोहितो की ये रेसिपीज गर्मियों के दौरान आपके शरीर को रखेंगी कूल-कूल

  • आप इसे सर्व करने के लिए काला नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो उसे फ्रिज में रखकर कुछ देर के लिए ठंडा भी कर सकते हैं।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

खीरे की ड्रिंक Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें खीरे की ड्रिंक।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • खीरे के टुकड़े- 1
  • नींबू-4
  • पुदीने के पत्ते- 15
  • चीनी- 1 चम्मच
  • सोडा ड्रिंक- आधा गिलास
  • काला नमक- चुटकीभर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को इकट्ठा करके रखें। फिर खीरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    अब एक नींबू के चार पीस करें और सर्विंग गिलास में डाल दें।

  3. Step 3:

    फिर पुदीना के पत्ते और चीनी डालकर हल्के हाथ से कूट लें।

  4. Step 4:

    जब सभी सामग्री क्रश हो जाए तब इसमें सोडा डालें।

  5. Step 5:

    बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से चलाएं और सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।