अधिकतर महिलाओं की सीटिंग जॉब हो गई है। इस सीटिंग जॉब में आराम तो है और महिलाओं के मुताबिक काम भी होता है। लेकिन इसके साथ एक समस्या है। इसमें पेट निकलने की समस्या होती है। अधिकतर पतली महिलाओं के 5 महीने की सीटिंग जॉब के बाद ही पेट निकवल जाता है और डबल चिन दिखने लगता है। अगर आपके साथ भी होने लगा है तो एक सप्ताह तक लंच में रोटी-चावल की जगह खाइए चिकन और अंडे से बना सैंडविच। ये रही इसकी आसान रेसिपी...
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : नॉन-वेज
चिकन-एक सैंडविच बनाने के लिए जरूरी चीजें
- 1 कप उबला हुआ बोनलेस चिकन
- उबला हुआ 1 अंडा
- 1 प्याज, बारीक कटी हुई
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 कटोरी धनियापत्ती, बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- 8 ब्राउन ब्रेड
चिकन-एक सैंडविच बनाने की विधि
- इस सैंडविच को बनाने के लिए चिकन और अंडे को बारीक काटकर एक बड़े बर्तन में रखें।
- उस बर्तन में ऊपर से सारी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इसमें नमक, बटर और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब तवे को मद्धम आंच पर रखें और उसमें एक चम्मच मक्खन लगाकर गरम करें।
- एक प्लेट में ब्रेड स्लाइस रखें, उसके ऊपर बना हुआ चिकन का मसाला डालकर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस को रखें।
- मक्खन जब गरम हो जाए तो सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें।
आपके लंच के लिए चिकन-एग सैंडविच तैयार है। इसे लंच में पैक कर लें और टोमैटो सॉस जरूर रखें। लंच में रोटी-चावल ना खाने का आपको थोड़ा सा भी मलाल नहीं होगा।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों