सुबह के नाशते में खाएं मक्की के आटे से बनी आलू की पूरी

पूरी, इंडिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले पकवान में से एक है लेकिन आप जानती हैं कि इंडिया में कितनी तरह से पूरी बनायी जाती हैं। अभी हम आपको मक्की के आटे से बनने वाली आलू की पूरी की रेसिपी बता रहे हैं। जिसकी रेसिपी हमारी एक viewer ने हमारे साथ शेयर की है। 

  • Inna Khosla
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-10-30, 13:41 IST
Masala cornmeal puri big

पूरी, इंडिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले पकवान में से एक है लेकिन आप जानती हैं कि इंडिया में कितनी तरह से पूरी बनायी जाती हैं। अभी हम आपको मक्की के आटे से बनने वाली आलू की पूरी की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप सुबह नाशते में भी खा सकती हैं। वैसे इंडिया में ऐसे कई शहर हैं जहां लोग सुबह के समय पूरी खाना पसंद करते हैं। किसी भी त्योहार या पार्टी में आपको तरह-तरह की पूरी खाने के लिए जरूर मिलती है।

आपको ये बता दें कि मक्की के आटे से बनने वाली इस आलू पूरी की ये exclusive रेसिपी हमारे साथ हमारे एक viewer ने शेयर की है। उनके घर में उनके हाथों से बनी ये पूरी सभी को पसंद है। रेखा चौहान नें हमारे साथ अपनी रसोई का ये स्वाद शेयर किया है जो उनके घर में सबका फेवरेट है।

आइए आपको बताते हैं की मक्के के आटे से बनने वाली आलू की पूरी के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है। वैसे आप इसके नाम से ही समझ गयी होंगी कि इसमें मक्की का आटा डाला गया है और आलू का इस्तेमाल भी हुआ है लेकिन आइए आपको इसे सही तरह से बनाने का तरीका भी बताते हैं।

मक्की के आटे वाली आलू की पूरी की सामग्री

  • मक्के का आटा- 150 ग्राम
  • गेहूं का आटा- 150 ग्राम
  • उबले आलू- 250 ग्राम
  • हरा धनिया- थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई बीज निकाल दें
  • जीरा- ½ चम्मच
  • अजवायन- ½ चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ चम्मच या स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

Masala cornmeal puri inside

मक्की के आटे वाली आलू की पूरी की विधि

  • घर पर ये मसाला मक्का पूरी बनाने के लिए आप सबसे पहले बड़ा बाउल लें उसमें मक्की का आटा, गेहूं आटा डालें
  • अब इस बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके मिला लें।
  • इसी मिश्रण में आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया भी डाल अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर इसे फिर से मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आप इसे गूंद लें। फिर इसे ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। इतनी में आटा तैयार हो जाएगा। अब आप इसकी छोटी-छोटी लोइयां तैयार कर लें।
  • लोई बनाते समय हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर आप इसे बनाएं इससे बेलने में आसानी रहेगी।
  • अब चकले बेलने से इन लोईयों को बेलकर आप एक प्लेट में रखती रहें।
  • जब तेल ठीक तापमान पर गर्म हो जाए तब आप इसमें एक-एक करके पूरी डालकर उसे तल लें।
  • नोट: तेल में बेली हुई पूरी डालने से पहले आप छोटा सा आटा का टुकड़ा तेल में डालकर तेल इससे आपको पता चल जाएगा कि तेल अच्छे से गर्म हुआ है या नहीं।
  • कढ़ाही में आप उतना ही तेल डालें जिसमें पूरी फुलने के बाद भी अच्छे से dip हो जाए। अब इसे दोनों तरफ से पलटाकर अच्छी तरह से तल लें।
  • जब पूरी दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाए तब आप इसे तेल में से निकाल लें।
  • आपकी मक्के के आटे वाली आलू की पूरी तैयार है।

वैसे ज्यादा तला खाने से आपको कई तरह की परेशानियां भी हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि blodd presure को कंट्रोल करने का सही तरीका क्या है देखिये ये वीडियो

Read more:गुजराती फरसी पूरी के साथ खाते हैं खट्टा आम का अचार, जानें इसकी रेसिपी

Tips: इसे आप छोले की सब्जी के साथ भी खा सकती हैं। वैसे आप इसके साथ मिर्ची का अचार, हरी चटनी, सलाद भी रख सकते हैं। आटे में अगर आप तेल डालकर इसे गूंदेगी तो इस वजह से पूरी खस्ता बनेगी। कभी भी आटा गूंदते ही पूरी बनाना ना शुरू करें आटा सेट होने में कम से कम 20 मिनट का समय लगता है।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP