herzindagi
crack  akhrot  tricks   tips

kitchen Hacks: अखरोट को तोड़ने के 3 आसान तरीके जानें

सेहत और स्‍वाद को बेहतर बनाने वाले अखरोट को तोड़ना है बेहद आसान। यहां सीखें 3 विधियां। 
Editorial
Updated:- 2020-11-17, 19:56 IST

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों ने अपने खान-पान में कुछ ऐसे फूड आइटम्‍स को शामिल करना भी शुरू कर दिया है, जो शरीर को गरमाहट और सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। अखरोट भी एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो सर्दियों के मौसम में सेहत को ढेरों फायदे पहुंचाता है। खासतौर पर शरीर को गरमाहट पहुंचाने के लिए अखरोट सबसे अच्‍छा विकल्‍प माना गया है। 

अखरोट ओमेगा-3 का सबसे अच्‍छा सोर्स होता है। यह डायबिटीज में तो फायदेमंद है ही साथ ही इससे कब्‍ज भी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, अखरोट के नियमित सेवन से शरीर में कॉलेस्‍ट्रॉल की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। इसलिए दिल की सेहत के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। अखरोट के सेवन से हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। 

शरीर को इतने सारे फायदे पहुंचाने वाले अखरोट का स्‍वाद भी बहुत अच्‍छा होता है, मगर इसे खाने के लिए थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ती है क्‍योंकि इसकी शेल बहुत ही मजबूत होती है और इसे तोड़ना आसान नहीं होता है। कई बार लोग अखरोट को तोड़ने में लगने वाली मेहनत से बचने के चक्‍कर में अखरोट को अपनी डाइट का हिस्‍सा ही नहीं बनाते हैं। यदि आप भी ऐसा करते हैं तो चलिए आज हम आपको अखरोट को तोड़ने के कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से न केवल आप आसानी से अखरोट को तोड़ सकते हैं बल्कि उसकी गिरी को शेल से साबुत बाहर निकाल सकते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Kitchen Hacks: मास्‍टरशेफ पंकज भदौरिया से जानें नारियल फोड़ने का आसान तरीका

crack  akhrot  tricks

चाकू की मदद लें 

अमूमन लोग अखरोट को तोड़ने के लिए दरवाजों के किनारों या फिर हथौड़े का इस्‍तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने पर अखरोट की गिरी (अखरोट खाने के 8 फायदे जानें) भी प्रभावित होती है और चूर-चूर हो जाती है। यदि आप चाहते हैं कि अखरोट की गिरी शेल से साबुत निकले तो आपको चाकू की मदद लेनी चाहिए। इसके लिए आपको अखरोट के दोनों जोड़ों के सिरों को देखना होगा। आपको अखरोट के एक सिरे पर छेद नजर आएगा। इस छेद में चाकू की नोक को डालें और उसे थोड़ा घुमा लें। ऐसा करने पर अखरोट की शेल टूटने लगेगी, जिससे आप आसानी से अखरोट को तोड़ कर उसके अंदर की गिरी को निकाल सकते हैं। ऐसा करने में आपको समय और मेहनत दोनों ही कम लगेगी। 

इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks:बैंगन खरीदते वक्‍त रखें इन 3 बातों का ध्‍यान

पानी में भिगो दें 

अखरोट की शेल को आसानी से तोड़ने के लिए आप उसे रात में पानी में भिगो दें और सुबह पानी से निकाल लें। ऐसा करने पर अखरोट की शेल मुलायम पड़ जाती है और उसे हाथों से ही आसानी से तोड़ा जा सकता है। वैसे इस तरीके को यदि आप गर्मियों के मौसम में अपनाएंगे तो ज्‍यादा बेहतर होगा क्‍योंकि पानी में अखरोट को भिगोने पर उसकी गरमाहट कम हो जाती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम (सर्दियों में खाएं ये 5 फूड) में यह तरीका अपनाने पर आपको अखरोट में मौजूद गरमाहट पहुंचाने वाले तत्‍वों से समझौता करना पड़ेगा।   

 

हाथ से तोड़ने की ट्रिक

अखरोट को हाथों से भी तोड़ा जा सकता है, मगर इसकी एक ट्रिक होती है। हाथों से अखरोट को तोड़ने के लिए दो अखरोटों को एक साथ हाथों में लें और दोनों के किनारों को एक दूसरे से दबाएं। ऐसा करने से दोनों अखरोट आसानी से टूट जाएंगे। मगर आप ऐसा तब कर सकते हैं जब अखरोट की शेल थोड़ी मुलायम हो। यदि आपके अखरोट की शेल हार्ड होगी तो उसे इस विधि से तोड़ पाना मुश्किल हो सकता है।   

 

तो अगली बार जब भी आप अखरोट को तोड़ने जा रही हों तो इन टिप्‍स और ट्रिक्‍स को जरूर ध्‍यान में रखें। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आसान किचन हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी। 

Image Credit: freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।