हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना गया है। नारियल के बिना भगवान की पूजा को अधूरा माना जाता है। इसलिए हर पूजा को शुरू करने से पहले ईश्वर को नारियल जरूर अर्पित किया जाता है। वहीं पुराणों में पूजा समाप्त होने के बाद नारियल को फोड़ कर अपने अहंकार को नष्ट करने की विधि भी बताई गई है। मगर नारियल को फोड़ना कोई आसान काम नहीं है। कई बार तो बहुत ताकत लगाने के बाद भी नारियल नहीं फूट पाता है।
मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने न केवल नारियल के महत्व को बताया है बल्कि घर पर नारियल को फोड़ने का एक आसान तरीका भी बताया है। तो चलिए जानते हैं कि नारियल को कैसे बिना ज्यादा ताकत लगाए फोड़ा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks:बैंगन खरीदते वक्त रखें इन 3 बातों का ध्यान
नारियल को हाथ से फोड़ा जा सकता है, मगर इसके लिए बहुत ताकत लगानी पड़ती है। कभी-कभी ज्यादा ताकत लगाने पर हाथ पर चोट भी लग जाती है। ऐसे में शेफ पंकज भदौरिया द्वारा बताई गई नारियल को फोड़ने की विधि आसान भी है और सेफ भी है-
केवल नारियल को फोड़ना मुश्किल नहीं है बल्कि नारियल को उसकी शेल से बाहर निकालना और भी कठिन कार्य है। पंकज इसका भी एक आसान तरीका बताती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: kitchen Hacks: हाथों और बर्तनों से आ रही लहसुन की महक से इस तरह मिलेगा छुटकारा
नारियल एक बार अपनी शेल से बाहर आ जाता है तो उसे सही से स्टोर करना जरूरी हो जाता है वरना वह खराब भी हो सकता है। इसलिए नारियल को साफ पानी में डिप करके रखें और अगर आपको 2 से 3 दिन तक नारियल को स्टोर करना है तो हर दिन नारियल का पानी बदलते रहें। इस तरह से नारियल को स्टोर करने पर वह फ्रेश बना रहेगा और उसकी सॉफ्टनेस भी बरकरार रहेगी।
तो अब की बार जब आपको नारियल फोड़ना हो तो इस आसान से घरेलू नुस्खे को अपना कर जरूर देखें। यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी रोचक किचन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: MasterChef Pankaj Bhadouria/Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।