अखरोट को ब्रेन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण ये जोड़ों के दर्द में भी बहुत फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सही तरीके से इसे खाने से आपको हेल्थ से जुड़े और भी बहुत सारे फायदे हो सकते हैं। अखरोट फाइबर, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है, जो इसे एक हेल्दी ड्राई फ्रूट बनाता है। अखरोट खाने का सबसे अच्छा तरीका इसे भिगोकर खाना है। बस 2 अखरोट लें और उन्हें पानी में भिगो दें। उन्हें रात भर ऐसे ही छोड़ दें। रोजाना इसे खाएं, ऐसा करने से आपको हेल्थ से जुड़े कई आश्चर्यजनक हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं। भीगे हुए अखरोट के फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें:
भीगे अखरोट खाने के फायदे
1. बहुत सारे अध्ययनों से पता चलता है कि रोजाना भीगे अखरोट खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है। यह टाइप -2 डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण, अखरोट में ऐसे तत्व होते हैं जो बॉडी में कैंसर सेल्स के विकास को रोकते हैं।
3. अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण रोजाना इसे खाने से आपको डिप्रेशन और स्ट्रेस से लड़ने में हेल्प मिलती है। भीगे अखरोट को मूड बढ़ाने वाला सबसे अच्छा नट कहा जाता है।
4. क्या आप जानती हैं कि भीगे आर्गेनिक अखरोट खाने से आपको वेट लॉस में भी हेल्प मिलती है। अखरोट कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर और जिंक का अच्छा स्रोत है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में हेल्प करता हैं। अखरोट में गुड फैट भी होते हैं जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह आपको ओवरईटिंग से बचाता है।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं हफ्ते में सिर्फ '3 बार' अखरोट खाएं और फिर देखें कमाल
5. अखरोट में मेलाटोनिन नामक एक तत्व होता है, जो आपकी नींद को बेहतर बनाता है। अगर आप रोजाना भीगे अखरोट खाती हैं, तो आपको बेहतर नींद आती है।
6. अखरोट में कुछ ऐसे घटक होते हैं जो आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
7. अखरोट में मौजूद बी 7 के कारण ये आपके बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। भीगे अखरोट खाने से आपके बाल मजबूत और लंबे होते हैं। अगर आप मजबूत और लंबे बाल चाहती हैं तो रोजाना भीगे अखरोट खाएं।
8. भीगे अखरोट बॉडी के खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हेल्प करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करता है और हार्ट डिजीज से बचाता है। यह आपके हार्ट हेल्थ को और बढ़ावा देता है। अगर आप आर्गेनिक अखरोट खरीदना चाहती हैं तो आपको बेस्ट क्वालिटी के अखरोट, जिसका मार्केट रेट 640 रुपए है लेकिन ये आपको 490 रुपए में यहां मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें:रोजाना बादाम खाएं, तेजी से वजन घटाएं और अच्छी हेल्थ पाएं
Recommended Video
भीगे अखरोट खाने का तरीका
- यहां कुछ तरीके हैं जिनसे आप अपनी डाइट में भीगे अखरोट को शामिल कर सकती हैं:
- रात को अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय सबसे पहले खाली पेट इसे खा लें। आप चाहे तो ऑफिस जाते समय रास्ते में भी इसे खा सकती हैं।
- रात को सोने से पहले बिस्तर के पास भीगे अखरोट रख लें ओर सोने से पहले इसे खा लें।अगर आप घर बैठे अच्छी क्वालिटी के अखरोट खरीदना चाहती हैं तो इसे यहां से खरीदें।
- आप सुबह दलिया में भीगे अखरोट मिलाकर खा सकती हैं।
- आप ड्राई फ्रूट्स का डिब्बा भी बना सकती हैं। जी हां भीगे बादाम, भीगे अखरोट और भीगी किशमिश तीनों को मिलाकर भी खा सकती हैं। यह एक हेल्दी स्नैकिंग विकल्प है।
- अखरोट को आप सलाद में मिलाकर भी ले सकती हैं।
भीगे अखरोट के अद्भुत हेल्थ बेनिफिट्स पाने के लिए आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों