
स्प्राउट्स को सेहत के लिए सुपरफूड माना जाता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसे गलत तरीके से खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? अक्सर लोग फिट रहने के चक्कर में बिना सोचे-समझे रोज स्प्राउट्स का सेवन शुरू कर देते हैं।
जी हां, स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। कई महिलाएं वजन घटाने, फिट रहने और प्रोटीन पाने के लिए रोज स्प्राउट्स खाती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि स्प्राउट्स खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है? अगर इन्हें सही तरीके से नहीं खाया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं स्प्राउट्स खाने से जुड़ी कुछ अहम बातें। इसकी जानकारी हमें गुड़गांव की ‘गेट फिट विद लीमा’ की वेट लॉस और हार्मोनल हेल्थ एक्सपर्ट एवं न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन दे रही हैं।

अक्सर लोग स्प्राउट्स को सीधे कच्चा खा लेते हैं, लेकिन ऐसा करना हर बार सुरक्षित नहीं होता। स्प्राउट्स गर्म और नम वातावरण में उगते हैं, जहां E. coli और Salmonella जैसे बैक्टीरिया पनप सकते हैं। अगर अंकुरित दानों में पहले से ही बैक्टीरिया मौजूद हों, तो सिर्फ धोने से वे पूरी तरह खत्म नहीं होते। इसलिए बेहतर है कि स्प्राउट्स को हल्का उबालकर, स्टीम करके या हल्का सा भूनकर खाया जाए। इससे बैक्टीरिया का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
कई लोग मानते हैं कि स्प्राउट्स प्रोटीन का बहुत बड़ा स्रोत हैं, लेकिन सच थोड़ा अलग है। लगभग 100 ग्राम स्प्राउट्स में केवल 3-4 ग्राम प्रोटीन ही होता है। अगर आपको अच्छी मात्रा में प्रोटीन चाहिए, तो आपको अपनी डाइट में ये चीजें भी शामिल करनी चाहिए-
स्प्राउट्स को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाएं, लेकिन इसे ही प्रोटीन का मुख्य स्रोत न मानें।

स्प्राउट्स में फाइबर और कुछ फर्मेंटेबल कार्ब्स होते हैं, जो डाइजेशन के लिए अच्छे माने जाते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं में यह समस्या भी पैदा कर सकते हैं।
खासकर जिन महिलाओं को IBS (इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम), सेंसिटिव डाइजेशन, गैस या ब्लोटिंग की समस्या है। कच्चे स्प्राउट्स खाने से पेट फूलना, गैस या असहजता महसूस हो सकती है। ऐसी महिलाओं को स्प्राउट्स को पकाकर खाना बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- क्या स्प्राउट्स खाने से आपको भी होती है गैस और ब्लोटिंग? इन टिप्स की लें मदद
स्प्राउट्स बहुत जल्दी खराब हो सकते हैं, इसलिए इन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है।
ध्यान रखें कि फ्रिज में रखने से बैक्टीरिया की ग्रोथ धीमी होती है, लेकिन वे पूरी तरह खत्म नहीं होते।

कुछ महिलाओं के लिए कच्चे स्प्राउट्स खतरे से भरे हो सकते हैं, जैसे
ऐसी महिलाओं को स्प्राउट्स हमेशा पकाकर ही खाने चाहिए।
स्प्राउट्स सेहत के लिए फायदेमंद जरूर हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से खाना और स्टोर करना बेहद जरूरी है। अगर आप इन्हें हल्का पकाकर और संतुलित मात्रा में खाती हैं, तो यह आपकी डाइट को और ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सही तरह से खाएंगे स्प्राउट्स तो सेहत को मिलेंगे ढेरों फायदे
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।