herzindagi
easy breakfast ideas in hindi

नाश्ता बनाने में होती है देर तो ट्राई करें ये आसान रेसिपीज आइडियाज

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी सुबह जल्दीबाजी में नाश्ता भूल जाती हैं या फिर बनाती ही नहीं है तो आज हम आपको कुछ आसान रेसिपीज के बारे में बताने वाले हैं।</span>
Editorial
Updated:- 2022-11-22, 18:57 IST

हम सभी जानते हैं कि नाश्ता हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। दिन की शुरुआत में खाया जाने वाला खाना हमे पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। नाश्ते के बाद भी हम खाना खाना खाते हैं लेकिन हेल्दी नाश्ता हमारे शरीर की मांग है।अक्सर हमें कॉलेज जाना हो या ऑफिस जाना हो, हम नाश्ता किए बिना ही चले जाते हैं और इसी की वजह से हम कमजोर महसूस करते हैं।

अगर आप भी इसी तरह सुबह जल्दी-जल्दी में अपना नाश्ता भूल जाती हैं तो आज हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं कुछ आसान रेसिपी जिन्हें आप नाश्ते में बना सकती हैं। यह रेसिपीज इतनी आसान हैं कि आपको बनाने में टाइम भी नहीं लगेगा। तो आइए जानते हैं इन आसान रेसिपी के बारे में।

घर पर बनाएं हेल्दी मफिन

homemade muffin

मफिन बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है और अगर आप आधी तैयारी रात को कर दें बिलकुल भी नहीं। अगर आप मफिन बना ही रहिहैं तो थोड़ा हेल्दी बनाएं और हेल्दी मफिन के लिए आप इतेमाल करे फल। सुबह उठकर पहले मफिन का बैेर बना लें और बेक करने को रख दें।

जब तक मफिन बेक हो रहे हो आप अपना बाकि काम कर लें। तैयार होने के बाद नाश्ता करें और ऑफिस को निकल जाएं(ऐसे बनाएं मैंगो मफिन)। अगर आप सब्जी बनाती हैं तो आपका काफी समय सब्जी छांटने, धोने, काटने और फिर पकाने में जाता है। अगर आप नाश्ते में मफिन बनाना शुरू करती हियँ तो आपका काफी समय बचेगा और आप बाकि काम भी कर पाएंगी।

इसे जरूर पढ़ें-ये 5 आसान टिप्स अपनाएं और अपनी स्मूदी को हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से युक्त बनाएं

अंडे की रेसिपी

egg recipes

अगर सुबह कुछ हेल्दी खाया जाए तो पूरा दिन अच्छा जाता है और इसके लिए आप अंडा खा सकती हैं। अंडा खाने का फायदा यह है कि अगर आपको लेट हो रही है तो आप इसे उबाल कर खा सकती हैं।(ऐसे बनाएं वेजीटेबल आमलेट)

अगर आपके पास समय है लेकिन कम है तो आप ट्राई करें की आमलेट या फिर अंडा फ्राई बना लें। यह आपकी सेहत को भी अच्छा रखेगा और आपका पेट भी भरेगा। आप अंडे के साथ सलाद भी काटकर खा सकती हैं।

हेल्दी स्मूदी

healthy smoothy

फलों से हमें कई सारे मिनिरल्स और फाइबर मिलते हैं। रोज सुबह फल खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हम हर सुबह ऑफिस के लिए खाना तो नहीं बना सकते हैं इसलिए अगर आपको कभी भी ऑफिस जाने या फिर कहीं और जाने में देर हो रही हो तो घर पर ही एक गिलास हेल्दी स्मूथी बना लें।(इन स्मूदीज से बढ़ाएं प्रोटीन की मात्रा)

यह बनाने में इतनी आसान होती है कि आपका समय भी बर्बाद नहीं होगा और आपको पोषण भी मिलेगा। आपके घर में जो भी फल हो उसे से टेस्टी स्मूदी बनाकर पिएं साथ आप इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-एक अलग टेस्ट के लिए घर पर बनाएं अंडा मक्खनी, करेंगे सभी पसंद

आप नाश्ते में क्या बनाती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।