herzindagi
image

Janmashtami 2025 Panchamrit Recipe: दूध, दही और घी से ऐसे बनाएं जन्माष्टमी के लिए पंचामृत, जानें रेसिपी

हिंदू धर्म में होने वाले पूजा पाठ में पंचामृत का विशेष महत्व है, खासकर भगवान शिव और कृष्ण की पूजा पंचामृत के बिना अधूरी होती है। आज हम आपको पंचामृत बनाने की विधि बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2025-08-15, 21:05 IST

कृष्ण जन्माष्टमी में पूजा के समय पंचामृत का खास महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लड्डू गोपाल का स्नान करवाया जाता है। ऐसे में इस साल 16 तारीख को कृष्ण जन्मोत्सव के दिन इस पर्व को मनाया जाएगा और भोग का प्रसाद मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर पंचामृत का विशेष महत्व होता है। यह प्रसाद भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है। पंचामृत पांच सामग्रियों से मिलकर बनता है: दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर। यहां हमने पंचामृत बनाने की सरल रेसिपी बताई है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कैसे बनाएं पंचामृत (Panchamrit Banane ki Vidhi)

Panchamrit Recipe for Janmashtami

  • दूध और दही मिलाएं: 
  • एक साफ स्टील या कांसे का बर्तन लें और उस बाउल में दूध और दही डालें और दोनों को अच्छे से मिलाएं।
  • घी मिलाएं: 
  • इस मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच घी डालें और फिर इसमे शुद्ध गाय का देसी घी मिलाएं।
  • शहद और शक्कर मिलाएं: 
  • अब इसमें मिठास के लिए शहद और शक्कर डालें और सभी सामग्रियों को चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं जब तक कि शक्कर पूरी तरह से घुल न जाए।
  • इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी भोग के लिए बना रहे हैं पेड़ा, तो न करें ये गलतियां बनेगा सॉफ्ट और स्वादिष्ट  
  • तुलसी के पत्ते और गंगाजल मिलाएं: 
  • पंचामृत को और पवित्र बनाने के लिए, इसमें तुलसी के पत्ते और गंगाजल भी मिला सकते हैं।
  • प्रसाद तैयार है: 
  • आपका पंचामृत तैयार है। इसे भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करें और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। बहुत से लोग पंचामृत से लड्डू गोपाल का स्नान भी करवाते हैं, ऐसे में आप भी इसे भगवान श्री कृष्ण के पंचामृत स्नान के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खीर मोहन से लेकर मोहन थाल तक, भगवान श्री कृष्ण के नाम पर बनी हैं ये मिठाइयां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पंचामृत रेसिपी Recipe Card

पंचामृत रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh

Ingredients

  • दूध: 1 कप
  • दही: 1 कप
  • घी: 1 बड़ा चम्मच
  • शहद: 2 बड़े चम्मच
  • शक्कर: 2 बड़े चम्मच
  • तुलसी के पत्ते: 4-5 (वैकल्पिक)

Step

  1. Step 1:

    एक कांस या फिर पीतल का कटोरी लें और उसमें गाय का दूध और दही डालें।

  2. Step 2:

    अब दूध और दही के साथ शक्कर, घी और शहद मिलाएं।

  3. Step 3:

    पंचामृत में गंगाजल और तुलसी पत्ता डालें।

  4. Step 4:

    सभी को अच्छे से मिक्स करें, ताकी चीनी घुल जाए।

  5. Step 5:

    आपका पंचामृत तैयार है, इसे लड्डू गोपाल के स्नान या फिर प्रसाद के लिए इस्तेमाल करें।

FAQ
पंतामृत बनाने के लिए क्या जरूरी होता है?
दूध, दही, घी, शहद, और शक्कर जरूरी होता है।
पंचामृत में क्या तुलसी का पत्ता भी डाला जाता है?
जी, हां पंचामृत में तुलसी का पत्ता भी डाला जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।