पेड़ा खाना भला किसे पसंद नहीं होगा। वैसे तो पूरे भारत में पेड़ा मिलता है, लेकिन मथुरा-वृंदावन का पेड़ा बहुत स्वादिष्ट होता है और भारत ही नहीं पूरी दुनिया में इसके स्वाद के चर्चे हैं। पेड़ा बहुत आसानी से बनाया जा सकता है, लेकिन आपको बता दें कि बहुत से लोगों से यह आसान रेसिपी नहीं बन पाती है, जिससे पेड़ा का स्वाद पूरी तरह से बिगड़ जाता है। बता दें कि पेड़ा भले ही 3-4 सामग्री से बनाई जाती है, लेकिन इसे बनाते वक्त की गई ये गलतियां इसके स्वाद और टैक्सचर को बिगाड़ देती है। चलिए आज इस लेख में उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिससे पेड़ा का स्वाद बिगड़ जाता है।
मावा (खोया) को अच्छी तरह से पकाना जरूरी है। अधपका या ज्यादा पकाया हुआ मावा पेड़ेका स्वाद और टेक्सचर बिगाड़ सकता है। इसे मध्यम आंच पर धीरे-धीरे भूनें।
पेड़ा बनाते समय घी की सही मात्रा का ध्यान रखें। ज्यादा घी डालने से पेड़े बहुत चिकने और ढीले हो सकते हैं, जबकि कम घी से वे सख्त हो सकते हैं।
चीनी को मावा में तब मिलाना चाहिए जब मावा अच्छे से भुन चुका हो। बहुत पहले मिलाने से मावा का टेक्सचर और स्वाद बदल सकता है, साथ ही पेड़े सख्त हो सकते हैं।
पेड़ा बनाते समय आंच को मध्यम से धीमी रखें। ज़्यादा तेज़ आंच पर मावा जल सकता है या फिर अंदर से कच्चा रह सकता है। मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए मावा बनाएं स्वाद और टेक्सचर दोनों नहीं बिगड़ेंगे।
अगर आप पेड़े में ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर या अन्य सामग्री मिलाते हैं, तो इसे संतुलित मात्रा में मिलाएं। ज्यादा सामग्री मिलाने से पेड़े का स्वाद बिगड़ सकता है।
पेड़े को सही आकार देने के लिए मिश्रण को घी वाली थाली या ट्रे में डालने के बाद मिश्रण को ठंडा होने तक छोड़ दें। बहुत जल्दी में आकार देने या फिर उसे जल्दी ट्रे से निकालते हैं तो वे टूट सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।