herzindagi
what do you dip pic

केचअप ही नहीं, चिकन नगेट्स के साथ सर्व करें ये डिप्स

अगर आप नॉन-वेज लवर हैं, तो आप अक्सर चिकन नगेट्स खाना पसंद करते होंगे। हालांकि, हर बार इसके साथ केचअप सर्व करना जरूरी नहीं है। अगर आप चाहें तो इसके साथ अन्य भी कई डिप को सर्व कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-27, 03:00 IST

चिकन नगेट्स एक बेहद ही टेस्टी और क्लासिक स्नैक है। नॉन-वेज पसंद करने वाले लोग अक्सर शाम के नाश्ते में चिकन नगेट्स खाना पसंद करते हैं। चिकन नगेट्स का स्वाद तब और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब इसके साथ साइड में सॉस या डिप्स आदि सर्व किया जाए। अमूमन यह देखा जाता है कि लोग चिकन नगेट्स के साथ टोमैटो केचअप खाना पसंद करते हैं। यकीनन केचअप के साथ चिकन नगेट्स काफी टेस्टी लगते हैं। हालांकि, आपके पास केवल यही एक ऑप्शन नहीं है। अगर आप चाहें तो हर बार चिकन नगेट्स का एक डिफरेंट टेस्ट पाने के लिए अलग-अलग डिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

जी हां, ऐसी कई डिप्स हैं, जो चिकन नगेट्स के साथ बेहद ही टेस्टी लगती हैं और इस तरह आप एक ही डिश में कई तरह की वैरायटी के टेस्ट पा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही डिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप चिकन नगेट्स के साथ आसानी से सर्व कर सकते हैं-

dips that can serve with chicken nuggets

बारबेक्यू सॉस (Barbecue Sauce)

अगर आप चिकन नगेट्स के साथ कुछ स्मोकी, टैंगी और स्वीट खाने की इच्छा कर रहे हैं तो उसके साथ बारबेक्यू सॉस सर्व करना अच्छा आइडिया हो सकता है। यह सॉस थिक, थोड़ी मीठी व तीखी होती है। आजकल आपको मार्केट में कई ब्रांड्स में अलग-अलग बारबेक्यू सॉस मिल जाएगी। जिन्हें आप अपने टेस्ट के अनुसार खरीद सकते हैं और अपनी डिश के टेस्ट को कई गुना बढ़ा सकते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें: व्रत वाले स्नैक्स के साथ बनाएं ये डिप्स और चटनी, बोरिंग मील भी होगी लजीज

What dips go well with chicken nuggets

हनी मस्टर्ड सॉस (Honey Mustard Sauce)

हनी मस्टर्ड सॉस बेहद ही पॉपुलर है और अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप अपने चिकन नगेट्स के साथ एक बार इसे पेयर करके देखें। हनी मस्टर्ड आपको एक स्वीट और टैंगी टेस्ट देता है और इसलिए चिकन नगेट्स के साथ इसे सर्व करने से आपको एक अलग ही टेस्ट मिलता है। इसमें सरसों और शहद को इस तरह मिक्स किया जाता है कि आपको एक बैलेंस फ्लेवर मिलता है।

what are good sides with chicken nuggets

साल्सा (Salsa)

साल्सा को बारीक कटे टमाटरों, प्याज और हर्ब्स आदि की मदद से तैयार किया जाता है। आमतौर पर, मैक्सिकन रेसिपीज के साथ साल्सा का टेस्ट काफी अच्छा लगता है। हालांकि, आप चिकन रेसिपीज खासतौर से फ्राइड चिकन डिशेज के साथ इसे आसानी से पेयर कर सकते हैं। अगर आप घर पर ही साल्सा बना रहे हैं तो उसके टेस्ट को एक ट्विस्ट देने के लिए उसमें कुछ फलों को भी मिक्स कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: पांच भारतीय चटनियों के नाम हुए दुनिया के बेस्ट डिप्स की लिस्ट में शामिल

पेरी-पेरी डिप (Peri-Peri Dip)

अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद है तो आप चिकन नगेट्स के साथ पेरी-पेरी डिप भी खा सकते हैं। पुर्तगाली स्टाइल की इस डिप को मिर्च, लहसुन और सिरके की मदद से तैयार किया जाता है। इसका टेस्ट टैंगी और स्पाइसी होता है और इसलिए जब आप इसे चिकन नगेट्स के साथ खाते हैं तो आपको यह बेहद ही टेस्टी लगते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।