herzindagi
most popular dips in the world

पांच भारतीय चटनियों के नाम हुए दुनिया के बेस्ट डिप्स की लिस्ट में शामिल

दुनियाभर में कई तरह की चटनियां बनाई जाती है। टेस्ट एटलस ने हालही में दुनिया के टॉप 50 चटनियों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें इन पांच भारतीय चटनियों के नाम शामिल हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में।
Editorial
Updated:- 2023-05-26, 12:55 IST

डिप्स या चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। अक्सर स्नैक्स और खाने की थाली के साथ कई तरह की चटनियां सर्व की जाती है, जो भोजन के स्वाद और थाली की खूबसूरती दोनों को बढ़ाती है। दुनिया भर में कई तरह के डिप्स यानी चटनियां बनाई जाती है। भारत में ही धनिया से लेकर नारियल तक कई तरह की चटनियां भोजन के स्वाद को बढ़ाती है। क्या आप जानते हैं कि कुछ चटपटी खट्टी-मीठी और तीखी भारतीय चटनियों ने दुनिया भर के बेस्ट डिप्स के लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, आइए जानते हैं इसके बारे में..

best dips in the world may

  • 30- आम की चटनी-4.2
  • 34- चटनी- 4.1
  • 36- नारियल चटनी-4.1
  • 48- इमली चटनी- 3.9
  • 49- हरी चटनी- 3.9

हरी चटनी

चटनी जिसे आमतौर पर हरी धनिया और मिर्च को पीस कर बनाया जाता है। इस चटनी को टेस्ट एटलेस ने अपनी फूड रैंकिंग में शामिल किया है। हरी चटनी भारतीय चाट और स्नैक्स का मुख्य हिस्सा है। इसे अक्सर नाश्ता के साथ परोसा जाता है, जैसे समोसा, कचौड़ी, पेटिस, सैंडविच और टिक्की आदि। इसे बनाने के लिए धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, मूंगफली, अदरक और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जाता है।

आम की चटनी

View this post on Instagram

A post shared by TasteAtlas (@tasteatlas)

कच्चे आम की कैरी को बारीक काटकर नमक, हरी मिर्च, लहसुन और जीरा को साथ में पीसकर इसे तैयार किया जाता है। यह चटनी भारत में अक्सर गर्मियों में आम के सीजन में बनाई जाती है। इसे अलग अलग जगहों में विभिन्न सामग्रियों के संयोजन से तैयार किया जाता है। आम की खट्टी-मीठी चटनी भी बेस्ट डिप्स की लिस्ट में शामिल है।

नारियल चटनी

indian chutney names

साउथ इंडिया में मशहूर नारियल की चटनी को भी टेस्ट एटलस ने अपनी रैंकिंग लिस्ट में शामिल किया है। साउथ इंडियन खाना जैसे इडली, डोसा और उत्तपम के साथ इसे सर्व किया जाता है। कच्चे नारियल और मूंगफली को पीस कर सूखी मिर्च, करी पत्ता और राई का तड़का लगाकर इसे बनाया जाता है।

इमली की चटनी

best indian chutney recipe in hindi

इमली की खट्टी मीठी स्वाद के साथ बनाई जाने वाली ये चटनी समोसा, कचौड़ी के साथ सर्व किया जाता है। यह एक ऐसा लोकप्रिय चटनी (इमली की चटनी रेसिपी) है जिसके चटपटे स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद आता है। यह एक पारंपरिक भारतीय चटनी है जिसे मुख्य रूप से लाल मिर्च, नमक, गुड़, खजूर और इमली से बनाया जाता है।

चटनी

इसके अलावा चटनी को भी 4.1 रेटिंग के साथ टॉप 50 बेस्ट डिप्स की लिस्ट में 34 रैंक पर रखा गया है। इसे विभिन्न स्नैक्स, (स्नैक्स रेसिपी) चाट और फूड के साथ डिप की तरह खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: सात भारतीय व्यंजनों ने दुनिया के बेस्ट वीगन डिशेज की लिस्ट में बनाई जगह

ये रही दुनिया के टॉप 50 डिप्स के लिस्ट में रैंक करने वाले 5 भारतीय चटनियों के नाम। आपको कौन सी चटनी सबसे ज्यादा पसंद है हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी।

Image credit: Freepik and Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।