मौसम चाहे कोई भी हो लेकिन चावल एक ऐसी चीज है, जिसे लोग अपने आहार में शामिल करते ही हैं क्योंकि चावल न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि आप इससे कई तरह की डिशेज बना सकती हैं। हालांकि, इस मौसम में ज्यादातर लोग हल्का खाना पसंद करते हैं और अपनी थाली में पुलाव को जरूर शामिल करते हैं।
मगर पुलाव बनाने के लिए महिलाएं एक ही रेसिपी को फॉलो करती हैं, जिससे थाली में मौजूद पुलाव बोरिंग लगने लगते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पुलाव में तड़का लगाने के लिए कुछ ऐसी रेसिपीज लेकर आए हैं, जिससे न सिर्फ आपके चावल स्वादिष्ट होंगे बल्कि आपको बनाने में भी मजा आएगा। बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
लाल सूखी मिर्च और जीरे के तड़का
सामग्री
- 5-सूखी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच- जीरा
- 6- लहसुन की कली
- 1- टमाटर
- 1- प्याज
- 1 कप- तेल
कैसे लगाएं तड़का?
- पुलाव में तड़का लगाने के लिए सबसे पहले आप लहसुन का पेस्ट बना लें।
- इसके बाद आप टमाटर और प्याज को धोकर बारीक काटकर रख लें।
- अब एक पैन में 1 कप तेल डालें और गर्म कर लें। (तीन पुलाव की रेसिपी)
- फिर इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च डालकर खुशबू आने ब्राउन होने दें।
- अब पैन में प्याज, टमाटर डालकर थोड़ी देर के लिए पका लें।
- जब यह फ्राई हो जाए तो आप इसमें लहसुन का पेस्ट डाल दें और इसमें चावल डालकर पका लें।
प्याज का तड़का
सामग्री
- 2- प्याज
- 10- करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच- राई दाना
- 1 कप- तेल
कैसे लगाएं तड़का?
- पुलाव में आप प्याज का तड़का लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप प्याज को बारीक काट लें।
- फिर एक पैन में तेल गर्म करें और जब यह गर्म हो जाए तो आप इसमें राई के दाने डालें और करी पत्ता डाल दें।
- फिर इसके बाद आप इसे थोड़ी देर पकने दें और फिर प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने दें।
- अब इसमें चावल डाल दें और अच्छी तरह से पका लें। (स्वादिष्ट मैकरोनी पुलाव की रेसिपी)
हींग और मूंगफली का तड़का
सामग्री
- 1/2 कप- देसी घी
- 1 चम्मच- जीरा
- 1/2 कप- मूंगफली
- चुटकी भर- हींग
कैसे लगाएं तड़का?
- तड़का लगाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करें और फिर इसमें घी डालकर गर्म कर लें।
- अब इसमें जीरा, हींग और मूंगफली डालें और तड़का थोड़ा चटखने दें।
- अगर आप चाहें तो इसमें प्याज भी डाल सकती हैं।
- बस आपका साउथ इंडियन स्टाइल तड़का पुलाव तैयार है।
इस तरह आप अपने बोरिंग पुलाव को स्वादिष्ट बना सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों