दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सुपरस्टार हैं उन्हें फिल्मों की तरह रसोई में भी काम करना बेहद पसंद है। वो जब भी घर पर होती हैं खुद खाना बनाना पसंद करती है। इतना ही नहीं दीपिका को ये भी पसंद है कि जब उनकी छुट्टी हो तब वो घर पर खाना बनाएं और अपने दोस्तों को घर पर बुलाकर उन सबके साथ खाएं। दीपिका पादुकोण को जब बहुत भूख लग रही होती है और उन्हें जल्दी से कुछ बनाना होता है तो वो अपने लिए फटाफट आम्लेट बना लेती हैं। वैसे आपको ये बता दें कि दीपिका सिर्फ आम्लेट बनाते समय सिर्फ 1-2 बूंद तेल का ही इस्तेमाल करती हैं।
Read More:जानिए कैसे बनता है बिना अंडे का ऑमलेट
Image Courtesy: rediff.com
दीपिका पादुकोण बहुत ही टेस्टी अंडे का आम्लेट बनाती हैं। आपको ये भी बता दें कि दीपिका ने बॉलीवुड में आने से पहले ही कुकिंग करना शुरु कर दिया था उन्हें पसंद है कि वो अपनी पसंद का हर खाना बना सकें। वैसे स्पेशली दीपिका पादुकोण को साउथ इंडियन खाना पसंद है और उसमें भी दीपिका खासकर इडली खाना पसंद करती है।
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने आम्लेट बनाते समय बताया था कि उन्हें परफेक्ट आम्लेट बनाने की सीक्रेट टिप उनके ग्रेंड फादर ने दिया था। दीपिका अपने ग्रेंड फादर की इस सीक्रेट आम्लेट टिप को आम्लेट बनाते समय हमेशा ही ध्यान में रखती है। दीपिका ने बताया कि उन्हें आम्लेट बनाते समय उनके ग्रेंड फादर ने ये बताया था कि इसे फेंटते समय इसमें अगर वो 1 चम्मच दूध डालकर इसे बनाएंगी तो इससे आम्लेट फल्फी बनेगा और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा।
Read More: अंडों से केवल yummy omelettes ही नहीं बनते बल्कि स्किन भी बनती है एक्ने फ्री
दीपिका पादुकोण ने ऐसे बनाया अंडे का आम्लेट
सबसे पहले दीपिका पादुकोण ने एक बाउल लिया उसमें उन्होंने दो अंडे तोड़कर उन्हे उसें डाला फिर उन्होंने इसमें 2 चुटकी नमक, 1 हरी मिर्च, थोड़ा सा हरा धनिया और लास्ट में एक चम्मच दूध डालकर उसे अच्छे से फेंटा
फिर दीपिका पादुकोण ने एक नॉन स्टिक पैन लिया उसमें दीपिका ने उसमें कुछ बुंद तेल डाला जब पेन गर्म हो गया और तेल से पैन चिकना हो गया तो उसमें भी जो तेल की बची बुंद ऊपर दिख रही थी दीपिका ने वो भी निकाल दी यानि कि आप अगर नॉन स्टिक पैन में आम्लेट बना रही हैं तो आपको तेल की जरुरत नहीं है क्यों वो चिपकेगा नहीं और ये आपकी हेल्थ के लिए भी ज्यादा अच्छा है।
फिर दीपिका पादुकोण ने नॉन स्टिक पैन को वापिस गैस पर रखकर उसमें फेंटा हुआ अंडा डाला और फिर उसे फैला कर उसे ढककर धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाया। फिर 1-2 मिनट बाद दीपिका ने पैन के ऊपर रखा ढक्कन हटाया और उसे उठाकर थोड़ा हिलाया और फिर उसे पलटे की मदद से पलटाए बिना ही उसे प्लेट में निकाल दिया।
तो आप भी चाहें तो इस तरह से हाफ फ्राइड आम्लेट बनाकर खा सकती हैं और अपने बच्चों को या हसबैंड को भी बनाकर खिला सकती हैं।
Tips: दीपिका पादुकोण की तरह आप भी अंडा बनाते समय उसमें 1 चम्मच दूध डालना ना भूलें और अगर आप आम्लेट के स्वाद को अलग तरह से खाना पसंग करेंगी तो उसे दीपिका की तरह पैन ढककर दूसरी तरफ से पकाएं। आम्लेट बनाते समय जितना हो सके कम तेल का ही इस्तेमाल करें।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों