अंडों से केवल yummy omelettes ही नहीं बनते बल्कि स्किन भी बनती है एक्ने फ्री

केवल आपको हेल्दी और फिट रखने का ही काम नहीं करता अंडा बल्कि स्किन को भी एक्ने फ्री बनाने का काम करता है। इस egg face pack को यूज़ करने से चेहरे पर मुंहासों की समस्या नहीं होगी। 

egg face packs skincare beauty home remedies article

अंडों का omelette हमारे regular morning के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट मानना जाता है। ये आसानी से बन जाते हैं और इसमें काफी मात्रा में nutritious होते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात होती है कि ये की तरह से बनाए जा सकते हैं। जिसके कारण हर रोज खाने के बावजूद लोग बोर नहीं होते। और अगर कोई अंडों का क्रिएटिव तरीके से यूज़ करता है तो उन्हें इसके ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में भी मालूम होगा। इनके yolk और white portion को फेस मास्क बनाने के लिए अलग-अलग यूज़ कर सकते हैं। तो अगर अगली बार अंडे खरीदने बाजार जाती हैं तो कुछ extra अंडे फेस मास्क बनाने के लिए भी खरीद लीजिएगा।

ये चीजें होती हैं अंडों में

  • अंडे डैमेज स्किन को जल्दी heal कर देती है इसलिए लोग इनका चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं।
  • अंडों के white portion में albumin मौजूद होता है जो पोर्स को tighten करने और ब्लैकहेड्स हटाने में मदद करता है।
  • अंडों का yolk nutritional powerhouse माना जाता है। इस हिस्से में प्रोटीन्स, विटामिन्स और फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं।
  • इसमें lecithin होता है जो natural emulsifying agent माना जाता है। इसके अलावा इसमें antioxidant होते हैं जो बालों और स्किन को मॉश्चराइज करने का काम करता है।
  • यहां हम बता रहे हैं कि बालों और स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए किस तरह से हम egg face pack बना सकते हैं।
egg face packs skincare beauty home remedies inside

Egg और honey फेस मास्क

  • Egg protein स्किन के tissues को रिपेयर करने और उसे tightening करने का काम करता है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद प्रोटीन्स बालों को भी मजबूत बनाने का काम करता है।
  • शहद एक नैचुरल antibacterial प्रोडक्ट है जो मुंहासों को ठीक करने में हेल्फफुल होता है। इसमें काफी मात्रा में antioxidants होते हैं जो aging के साइन्स को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके अलावा शहद पोर्स को खोलकर चेहरा भी साफ करता है।

ऐसे बनाएं फेसमास्क

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राय है तो ये फेस मास्क आपके लिए highly beneficial है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए एक अंडा लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे और गले पर लगाएं। जब ये मास्क सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

egg face packs skincare beauty home remedies inside

Egg और lemon juice मास्क

चेहरे कि स्किन पर खुले हुए पोर्स आपके लुक को बर्बाद कर देते हैं। आपने देखा होगा किन्हीं-किन्ही महिलाओं के चेहरे पर खुले हुए पोर्स दिखते हैं। Enlarged pores चेहरे को ड्राय बना देता है। इस खुले हुए पोर्स को बंद करने के लिए अंडों का white portion काफी हेल्पफुल है। इसके अलावा इससे पिंपल्स भी ठीक हो जाते हैं। इसके अलावा lemon juice आपकी स्किन को टोन करने में मदद करता है।

ऐसे बनाएं फेसमास्क

अंडे को तोड़कर उसका white portion लें और उसमें 1 चम्मच फ्रेश lemon juice मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरा साफ और एक्ने फ्री बन जाएगा।

egg face packs skincare beauty home remedies inside

Egg और बेसन का फेस पैक

जब चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगे तो इस फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। ये फेस पैक स्किन को ना केवल टाइट करता है बल्कि स्किन को firm और fresh लुक देता है। बेसन में मौजूद जिंक उन इंफेक्शन्स से लड़ता है जो मुंहासे होने का कारण बनते हैं। इसेक अलावा इसमें मौजूद फाइबर्स ब्लड शुगर लेवल को भी मेंटेन करता है। Imbalanced blood sugar levels हार्मोन्स पर स्ट्रेस डालते हैं जो पिंपल्स का कारण बनते हैं।

ऐसे बनाएं फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए अंडे के white portion में एक चम्मच बेसन मिलाएं। इस अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब ये पैक चेहरे पर सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करें।

egg face packs skincare beauty home remedies inside

Egg और हल्दी का फेस पैक

हल्दी में antioxidants और anti-inflammatory components होते हैं जो चेहरे पर ग्लो लाता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इस फेस पैक से मुंहासे और पिपंल्स की समस्या ठीक हो जाती है। इस पैक का सबसे ज्यादा फायदा ये है कि ये मुंहासे और पिंपल्स के दाग तक ठीक कर देता है।

ऐसे बनाएं फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें।

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 3-4 बूंद नींबू का रस

इन सारी चीजों को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं। अब इसे पेस्ट को चेहरे और गले में लगाएं। जब फेस पैक सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर आपके तुरंत निखार आएगा।

तो ठंड में परियों जैसी सुंदरता पाने के लिए तुरंत यूज़ करें इनमें से कोई एक फेस पैक।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP