हरियाली तीज का व्रत भारतीय संस्कृति में अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस खास दिन पर भगवान शिव संग माता पार्वती की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।
साथ ही, सुहागन महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली पाने और अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन व्रत भी रखती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं भी ये व्रत अच्छा वर पाने की कामना करने के लिए रखती हैं। हरियाली तीज पर पूजा-पाठ के अलावा, झूला झूलने का भी विधान है।
पूजा-पाठ करने के साथ-साथ प्रसाद भी तैयार किया जाता है। प्रसाद में जरूरी नहीं लड्डू या खीर तैयार की जाए, आप रबड़ी भी बना सकते हैं। इसे चॉकलेट का नया ट्विस्ट देकर भगवान को चढ़ा सकते हैं।
चॉकलेट रबड़ी की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर एक पैन में फुल फैट दूध डालें।
- अब माध्यम पर आप दूध को उबाल लें और इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह नीचे से जल न जाए।
- एक उबाल आने के बाद गैस हल्का कर दें। इस दौरान आप माइक्रोवेव में अपनी डार्क चॉकलेट को पिघला लें।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो आप इसमें पिघली हुई चॉकलेट, कोको पाउडर और चीनी डालें।
- अब सभी चीजें को अच्छी तरह से मिलाएं और दूध को पकाते रहें। जब दूध थोड़ा और गाढ़ा हो जाए, तो इसमें बादाम और काजू के साथ ताजी क्रीम मिलाएं।
- अब जब तक रबड़ी गाढ़ी और मलाईदार न हो जाए तब तक आप इसे पकाएं। आंच बंद कर दें और अपनी रबड़ी को सर्विंग बाउल में निकाल लें।
- अब ऊपर से कुछ मेवा डालें और ठंडा करके सर्व करें। बस आपका काम हो गया है। इसे आप सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों