छैना कबाब की इस आसान रेसिपी से लें स्नैक्स का भरपूर मजा

अगर आप स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में छैना कबाब बना सकती हैं।

chhena kabab recipe tips

रोज -रोज स्नैक्स में क्या बनाया जाए जो स्वाद से भरपूर होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, आपमें से ज्यादातर महिलाओं की रोज की टेंशन शायद यही होती होगी। महिलाएं रोज अपने किचन में एक नयी रेसिपी ट्राई करती हैं। जब बात स्नैक्स ही हो तो अलग तरह के व्यंजन बनाना और उनका लुत्फ़ उठाना भला किसे पसंद नहीं होता है।

रोज अलग तरह के स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ कभी नाश्ते तो कभी चाय का मजा लेना एक अलग ही अनुभव है। खासतौर पर जब बात कबाब की होती है तब तो खाने का स्वाद ही कुछ और होता है। कबाब कई तरह से बनाया जाता है लेकिन छैना कबाब का स्वाद ही कुछ अलग होता है। अगर आप भी कबाब को नए तरीके से बनाकर इसका मजा उठाना चाहती हैं तो जानें छेना कबाब की आसान रेसिपी।

बनाने का तरीका

chhena kabab recipe

  • छैना कबाब बनाने के लिए सबसे पहले आपको घर पर ही छैना (छैना कोफ्ता करी रेसिपी)तैयार करना है। इसके लिए दूध को गर्म करें और उबाल आने पर उसमें नींबू का रस मिला दें जिससे दूध फट जाएगा।
  • दूध को मलमल के कपड़े से छान लें जिससे छैना और पानी अलग हो जाएंगे। दूध के बचे पानी से छैना अलग करने के लिए इसे 15 मिनट के लिए कपड़े में बांधकर लटका दें जिससे उसका पूरा पानी निकलकर अलग हो जाएगा।
  • एक बाउल में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। आपको इन सामग्रियों का आटा गूथकर डो तैयार करना है। तैयार आटे को कबाब का आकार देते हुई लोइयां तैयार करें। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार किसी भी आकार में बना सकते हैं।
  • एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और धीमी आंच करके एक-एक करके कबाब डालें। धीमी आंच पर ही कबाब पकने दें और इन्हें गोल्डेन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • जैसे ही आपको कबाब क्रिस्पी नजर आने लगें इन्हें कढ़ाही से बाहर निकाल लें। ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा -गर्म सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें:घर पर मिठास बनाए रखने के लिए जानिए छैना मलाई सैंडविच की रेसिपी

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

छैना कबाब की रेसिपी Recipe Card

छैना कबाब की आसान रेसिपी
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :45 min
  • Preparation Time : 45 min
  • Cooking Time : 30 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Low
  • Course: Snacks
  • Calories: 95
  • Cuisine: Indian
  • Author: Samvida Tiwari

सामग्री

  • दूध-1/2 किलो
  • नींबू का रस -4 चम्मच
  • इलायची- 2
  • काली मिर्च-1/4 चम्मच
  • नमक-1/2 चम्मच या आवश्यकतानुसार
  • बेसन-1 चमचा
  • बारीक कटा हुआ प्याज -1
  • हरी मिर्च-स्वादानुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ-स्वादानुसार
  • ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप
  • तेल -आवश्यकतानुसार

विधि

  • Step 1 :

    घर पर छैना तैयार करने के लिए दूध को गर्म करके उबाल आने पर इसमें नींबू का रस मिलाएं। दूध फट जाने पर आप इसे छानकर पानी अलग कर लें।

  • Step 2 :

    पानी अलग करके छैना को 15 मिनट के लिए कपड़े में बांधकर लटका दें। जैसे ही इसका पानी अलग हो जाए इसे सभी सामग्रियों में मिला दें।

  • Step 3 :

    सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर इसका डो तैयार करें और इसकी लोइयां बनाकर कबाब का आकार दें।

  • Step 4 :

    कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें और इसमें एक-एक करके कबाब डालें। कबाब पकने पर इन्हें बाहर निकालकर गरमा-गर्म सर्व करें।