भारत देश विभिन्न परंपराओं और संस्कृति का देश है। यहां आपको हर 10 पग पर नई भाषा और संस्कृति देखने को मिल जाएगी। यूपी और एमपी जैसे राज्यों के कुछ इलाकों को मिलाकर बना बुंदेलखंड हमेशा से अपने वीर और वीरांगनाओं के लिए चर्चा में रहा है।
यह इलाका समृद्ध कला और स्वादिष्ट भोजन का एक बहुत अच्छा उदाहरण है। यहां आपको ऐतिहासिक कहानियां भी सुनने को मिलेंगी और देसी व्यंजनों का स्वाद चखने को भी मिलेगा।
तो चलिए आज मैं आपको ऐसी ही एक बुंदेली रेसिपी के बारे में बताउंगी। हम बात करेंगे बुंदेलखंड की खास बेसन की रोटी की।
आपको बता दें कि बुंदेलखंड में चने की अच्छी पैदावार होती है और इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो यह एक गरीब इलाका हुआ करता था। इसलिए यहां पर बैगन की भरते के साथ चने की रोटी खाने का रिवाज है।
आज हम आपको बुंदेलखंड की स्टाइल में चने की रोटी बनाना सिखाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में इस आटे की रोटी को खाने से होगा वेट लॉस
विधि
- अब आपको सबसे पहले गरम पानी की मदद से चने के आटे को गूथना है। यह आटा न तो ज्यादा नर्म होना चाहिए और न ज्यादा सख्त होना चाहिए।
- आटे को गूथने से पूर्व आपको उसमें सारे मसाले और धनिया पत्ती एवं मिर्च आदि मिक्स कर लेनी है।
- इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेसन के परथन की मदद से उसे बेलें। इसके बाद आपको तवे पर यह रोटी साधारण रोटी की तरह सेकनी हैं।
- बेसन की रोटी को सेकने के बाद आपको इसमें घी या मक्खन लगाना है। फिर आप इसे बैंगन के भरते (घर पर कैसे बनाएं बैंगन भरता) या फिर टमाटर लहसुन की चटनी के साथ इसे सर्व करना चाहिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों