मक्खन ऐसा डेयरी उत्पाद है जिसे खाना पकाने और बेकिंग में काफी उपयोग किया जाता है। वेस्टर्न कल्चर में सॉल्टेड बटर का उपयोग काफी किया जाता है। वहीं, भारतीय घरों में सफेद अनसॉल्टेड मक्खन पराठे के साथ खाने का चलन ज्यादा रहा है। मक्खन को बनाना बड़ा मुश्किल होता है। आपको सही टेंपरेचर पर दूध गर्म करना होता है और फिर सारा खेल उसे मथने का है। मगर आज हम मक्खन बनाना नहीं सीखेंगे। हम सीखेंगे मक्खन से जुड़े हैक्स, जो आपको भी जान लेने चाहिए ताकि कुकिंग में आपको मदद मिल सके।
ठंडे मक्खन को हैंडल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इसे काटना और समान रूप से किसी डिश में डालना कठिन है। वहीं, अगर मक्खन पिघलने लगे तो भी यह आपके हाथों में चिपकेगा। मक्खन को हैंडल करे का अच्छा तरीका है कि आप बॉक्स ग्रेटर का उपयोग करें। एकदम चिल्ड बटर को जल्दी-जल्दी ग्रेटर में ग्रेट करें। इससे मक्खन इधर-उधर फैलने की जगह एक जगह ग्रेट होगा। वहीं, आप इसे काउंटर पर यूं ही रख सकते हैं, जिस रेसिपी में आपको नरम मक्खन की जरूरत हो, इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: बिना फ्रिज के भी स्टोर कर सकते हैं मक्खन, यह है सही तरीका
बेकिंग में यदि मक्खन का उपयोग हो रहा है तो यह सुझाव दिया जाता है कि बेकिंग से पहले मक्खन को लगभग आधे घंटे के लिए काउंटर पर छोड़ देना चाहिए ताकि मक्खन सॉफ्ट हो जाए। मगर कई बार इतना समय नहीं होता है। ऐसे में कई लोग माइक्रोवेव का सहारा लेते हैं मगर माइक्रोवेव में असमान रूप से बटर पिघलता है।
अगर आपको जल्दी से मक्खन पिघलना है, तो मक्खन के थोड़े टुकड़े को वैक्स पेपर की दो शीटों के बीच रख सकते हैं और इसे रोलिंग पिन से रोल कर सकते हैं। इससे मक्खन जल्दी पिघलेग। मक्खन जैसे ही रोलिंग पिन से फ्लैट हो, उसे निकालकर उपयोग करें।
ब्राउनिंग प्रक्रिया मेलार्ड प्रतिक्रिया के माध्यम से मक्खन में दूध के ठोस पदार्थों को कैरेमलाइज करती है, जो मक्खन को एक नटी और टोस्टी सुगंध प्रदान करती है। अगर आप इसके स्वाद को बढ़ाना चाहें, तो इसमें पाउडर वाला दूध मिलाएं। यह ऐसा उत्पाद है जिसमें सिर्फ दूध के ठोस पदार्थ होते हैं। जब आप ब्राउन बटर में एक चम्मच पाउडर वाला दूध मिलाते हैं, तो आप दूध के ठोस पदार्थों की कन्संट्रेशन बढ़ाएंगे और स्वाद बेहतर होगा।
सब्जी छीलने वाला छोटा-सा टूल आपके बहुत काम आ सकता है। इससे आप कोल्ड मक्खन को स्प्रेड कर सकते हैं। चाकू से बटर फैलाने में स्ट्रगल करने के बजाय मक्खन को वाई-आकार के सब्जी छीलने वाले पीलर से लंबाई में खुरचने का प्रयास करें। मक्खन के टुकड़ों के बजाय, आप पाएंगे कि इन रिबन को अपने टोस्ट के ऊपर स्प्रेड करना आसान है।
मक्खन का बेजोड़ स्वाद कई व्यंजनों के लिए जरूरी है। लेकिन इसका तुलनात्मक रूप से कम स्मोक पॉइंट मक्खन को पकाने में चुनौतीपूर्ण बना सकता है। मक्खन जैसा स्वाद पाने और इसे जलने से बचाने के लिए एक उपाय यह है कि इसे तेल के साथ मिलाया जाए। खाना बनाते समय मक्खन और तेल को मिलाने के पीछे का विज्ञान सरल है। वेजिटेबल ऑयल्स का स्मोक पॉइंट ज्यादा होता है। जब आप दोनों चीजों को मिलाकर गर्म करते हैं, तो मक्खन एकदम से जलता नहीं है।
इसे भी पढ़ें: मक्खन में बना रहे हैं खाना तो फॉलो करें ये टिप्स, बढ़ जाएगा जायका
क्या आपको पता है कि मक्खन अंडे के क्रस्ट को क्रिस्पी कर सकता है? यह अंडे को पैन में चिपकने से रोकता है। बेहतर स्वाद देता है और अंडे की क्रस्ट को कुरकुरापन दे सकता है। इसके लिए पैन में मक्खन डालें और फिर ऑमलेट डालकर उसे पकने दें। फ्रोजन मक्खन में अंडे पकाने से आपको परिणाम ज्यादा अच्छा मिल सकता है, क्योंकि मक्खन उतनी तेजी से पिघलेगा नहीं और इस तरह पूरे अंडे में फैलने के लिए अधिक समय मिलेगा।
आपको इनमें से कौन-सा हैक सबसे ज्यादा पसंद आया? अगर आपको भी बटर से जुड़े ऐसे हैक्स पता हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करे और फेसबुक पर शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।