herzindagi
what is the right way to store butter

बिना फ्रिज के भी स्टोर कर सकते हैं मक्खन, यह है सही तरीका

आप मक्खन कैसे स्टोर करते हैं? इसका स्वाद और रंग इसकी स्टोरेज पर भी निर्भर करता है। आइए आपको बताएं कि फ्रिज और बगैर फ्रिज के इसे कैसे स्टोर किया जाना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-29, 08:30 IST

मक्खन चाहे बाजार से लाया हुआ हो या फिर घर पर बनाया हुआ, यह खाने में भरपूर स्वाद जोड़ने की शक्ति रखता है। क्रीमी और मलाईदार डिशेज बनाने के लिए मक्खन का उपयोग जरूर किया जाता है। बनाने तक तो ठीक है, लेकिन इसे स्टोर कैसे किया जाता है? कुछ लोग इसे लपेटकर रखे हैं, तो कुछ खासतौर से बटर डिश का इस्तेमाल करते हैं।

क्या आपको पता है कि आप बगैर फ्रिज के भी इसे स्टोर कर सकते हैं। जी हां, बगैर फ्रिज के भी इसके स्वाद और रंग को इंटैक्ट रखा जा सकता है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे बटर को सही ढंग से स्टोर करने के कौन-कौन- से तरीके हैं। 

फ्रिज में मक्खन को स्टोर करना

storing butter in fridge

मक्खन को स्टोर करने का सबसे आम तरीका रेफ्रिजरेशन है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका मक्खन ताजा और स्वादिष्ट बना रहे, आप ये टिप्स आजमाएं-

इसे लपेट कर रखें: मक्खन को इसकी मूल पैकेजिंग में या एल्युमिनियम फॉइल और वैक्स पेपर में लपेट कर रखना चाहिए। यह इसे फ्रिज में अन्य खाद्य पदार्थों की गंध को अवशोषित करने से रोकता है।

इसे भी पढ़ें: इस तरह करें रेसिपीज में बटर का उपयोग, बढ़ जाएगा जायका

बटर डिश का उपयोग करें: आप बटर डिश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जो आसानी से बाजार में उपलब्ध है। ढक्कन वाला बटर डिश सेफ्टी की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है। यह मक्खन को हवा और प्रकाश के संपर्क में आने से बचाता है। इससे मक्खन जल्दी खराब नहीं होता।

सही तापमान: फ्रिज को लगभग 35-40°F (1.6-4.4°C) के तापमान पर सेट किया जाना चाहिए। अगर तापमान ज्यादा ठंडा हुआ, तो मक्खन जम सकता है और इससे स्वाद में असर पड़ेगा।  35-40°F तापमान मक्खन को बहुत ज्यादा ठोस बनाए बिना स्वाद को इंटैक्ट रखता है।

मेन बॉक्स में स्टोर करें मक्खन: क्या आप मक्खन को फ्रिज के दरवाजे पर बने रैक्स पर रखते हैं? इसे वहां रखने की बजाय मेन बॉक्स में रखना चाहिए। बार-बार खुलने और बंद होने के कारण दरवाजा तापमान में उतार-चढ़ाव लाता है, इससे मक्खन की स्थिरता और ताजगी को प्रभावित हो सकती है। 

एक्सपायरी डेट चेक करें: पैकेजिंग पर हमेशा एक्सपायरी डेट चेक करें। रेफ्रिजरेटेड मक्खन की भी सीमित शेल्फ लाइफ होती है। मक्खन को फ्रिज में भी लगभग 1-3 महीने तक ही रखा जा सकता है।

बिना फ्रिज के मक्खन को स्टोर करना

storing butter without fridge

बटर बेल/क्रॉक का उपयोग करें: बटर बेल या बटर क्रॉक मक्खन को कमरे के तापमान पर ताजा रखने का एक पारंपरिक फ्रेंच तरीका है। मक्खन को घंटी के आकार के ढक्कन में पैक किया जाता है, जिसे फिर पानी से भरे एक बर्तन में उल्टा करके रखा जाता है। पानी एक एयरटाइट सील बनाता है जो मक्खन को एक सप्ताह तक ताजा रखता है।

ड्राई और कोल्ड जगह पर रखें: मक्खन फ्रिज में स्टोर नहीं कर रहे हैं, तो भी ध्यान दें कि इसे हमेशा ठंडी और डार्क जगह पर रखना चाहिए। कोशिश करें कि सीधी धूप और गर्मी के स्रोतों से यह दूर रहे। अगर तापमान लगातार ठंडा रहे तो पेंट्री या अलमारी अच्छी तरह से काम आ सकती है।

सॉल्टेड और अनसॉल्टेड बटर को रखने का तरीका- 

नमक की प्रिजर्वेटिव प्रकृति के कारण नमकीन मक्खन की शेल्फ लाइफ ज्यादा होती है। आप इसे रूम टेंपरेचर पर लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। वहीं, अनसॉल्टेड मक्खन फ्रिज में ज्यादा बेहतर तरीके से स्टोर होता है। 

इसे भी पढ़ें: मक्खन की जगह काम आएंगी ये चीजें, स्वाद में भी नहीं आएगी कमी

लंबे समय तक स्टोर करने के लिए मक्खन को फ्रीज करें

wrap butter

3-4 दिन तक आप मक्खन को बाहर रख सकते हैं, लेकिन अगर इसे लंबे समय तक स्टोर करना है, तो मक्खन को फ्रीज करना ही बेहतरीन विकल्प है। मक्खन को फ्रीज करने के लिए यहां कुछ सुझाव दिए गए हैं:

ठीक से लपेटें: मक्खन को उसकी मूल पैकेजिंग या प्लास्टिक रैप में ही लपेटें, फिर उसे प्लास्टिक फ्रीजर बैग में रखें। यह फ्रीजर बर्न को रोकता है और मक्खन को दूसरे फ्लेवर से घुलने से रोकता है।

लेबल और तारीख देखें: फ्रीज करने से पहले हमेशा मक्खन पर लेबल और तारीख लिखें। इससे आपको यह पता लगाने में मदद मिलती है कि इसे कितने समय तक स्टोर किया गया है। मक्खन को 6-9 महीने तक फ्रीज किया जा सकता है।

 

अगर आप भी मक्खन को स्टोर करने के तरीकों से वाकिफ नहीं हैं, तो हमें उम्मीद है यह लेख आपके काम आएगा। अगर आपको लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।