herzindagi
how to make brown butter

सफेद और पीला छोड़िए क्या आपने ब्राउन मक्खन के बारे में सुना है?

भारतीय घरों में आपने भी सफेद या पीला मक्खन ही खाया होगा। आज आपको ब्राउन मक्खन के बारे में चलिए बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-07-19, 10:23 IST

मक्खन...ओए होए! गर्मागर्म पराठों के साथ घर बना देसी मक्खन हो या फिर बाजार वाला पीला मक्खन, मजा आ जाता है। गांव देस में तो घर परी दूध को मथकर मक्खन बनाने की परंपरा चलती आ रही है। यही मक्खन कंपनियों में पाश्चराइज्ड होकर पीला हो जाता है। मगर क्या आपने कभी ब्राउन मक्खन के बारे में सुना है? क्या आपको पता है कि इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाता है? नहीं न!

आपको बता दें कि यह आपके घरों में आने वाले मक्खन को बस थोड़ी देर तक गर्म करने के बाद बनता है। आपकी और हमारी मम्मी इसे देखें तो कहेंगी कि मक्खन जला दिया लेकिन असल में इसे विदेश में कई सारी चीजों के सॉस बनाने में इस्तेमाल करते हैं। इस आर्टिकल में चलिए आपको ब्राउन मक्खन के बारे में विस्तार से बताएं।

क्या होता है ब्राउन मक्खन?

all about brown butter

इसे विदेश में कई डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है और आपको जानकर हैरानी होगी जिसे आप जला हुआ मक्खन समझते हैं, फ्रांस में उसके लिए एक अलग नाम है। इसे बेउरे नोसे (Beurre Noisette) कहते हैं और यह फ्रेंच कुजीन में इस्तेमाल होने वाला एक क्लासिक सॉस है, जिसे मीठे और नमकीन दोनों तरह की डिशेज में डाला जाता है। फ्रेंच में, इसे हेज़लनट बटर भी कहते हैं जो इसके नटी, टोस्टेड फ्लेवर और अरोमा के कारण दिया गया है। इसे बनाने का बस एक मेन इंग्रीडिएंट होना चाहिए जो अनसॉल्टेड बटर है। एक बात और जो समझने और सीखने वाली है, वो यह कि ब्राउन बटर और जले हुए मक्खन के बीच एक बहुत ही फाइन लाइन होती है। इससे आप बाकी व्यंजनों को स्वादिष्ट तभी बना सकते हैं, जब आप बड़े ध्यान से इसे जलाने की बजाय ब्राउन बनाएं।

इसे भी पढ़ें : इस तरह करें रेसिपीज में बटर का उपयोग, बढ़ जाएगा जायका

ब्राउन बटर का स्वाद कैसा होता है?

what is the taste of brown butter

अगर आपने कभी हेजलनट बटर का स्वाद चखा है तो आप इसके स्वाद को आसानी से समझ सकेंगे। हालांकि आपको बताएं कि कुछ लोग इसकी तुलना टॉफी से भी करते हैं। इसका टोस्टेड और मीठा स्वाद होता है और इसका फ्लेवर टिपिकल मक्खन से काफी अलग हो जाता है। इसका स्वाद जला हुआ बिल्कुल नहीं होना चाहिए और अगर यह जल जाए तो इसे कॉफी फिल्टर के माध्यम से सही किया जा सकता है (घी या मक्खन क्या है फायदेमंद)।

कैसे बनाएं ब्राउन बटर?

यह तो आपको भी पता है कि दूध से मक्खन निकलता है और जब इसे पैन में थोड़ा और गर्म किया जाए तो यह ब्राउन बटर बनता है। पैन में मक्खन डालने पर फैट नीचे जमा होने लगता है और धीरे-धीरे इसका रंग भूरा होने लगता है और इसे एक फ्लेवर मिलने लगता है। इसे लो स्मोक पॉइंट पर गर्म करने पर बर्न्ट हो सकता है।

पैन में मक्खन डालें और इसे मीडियम-हाई हीट पर गर्म करने रखें, जब यह पिघलने लगे तो इसमें फोम बनने लगेगा। इसके बाद इसे करछी से चलाते रहें और बटर को स्टिर करते रहें। जब मक्खन धीरे-धीरे ब्राउन होने लगे तो इसे धीमी आंच पर रखकर इसे चलाएं। मक्खन का कैरेमल रंग और नटी स्मेल आने लगे तो इसे हटा लें। आपका ब्राउन बटर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : कुकिंग को और भी डिलिशियस बनाने में काम आएंगे यह बटर हैक्स

ब्राउन मक्खन और क्लेरिफाइड मक्खन में अंतर

brown butter vs clarified butter

अब तक आपको पता चल ही गया होगा कि दोनों में क्या अंतर है। ब्राउन मक्खन भी रेगुलर मक्खन ही जब उसे पैन पर गर्म किया जाता है। क्लेरिफाइड और ब्राउन मक्खन दोनों बनाने की प्रक्रिया मक्खन को पिघलाने से शुरू होती है, हालांकि मिल्क फैट, मिल्क सॉलिड से तो दोनों ही अलग हो जाते हैं। क्लेरिफाइड मक्खन सिर्फ बटरफैट को सुरक्षित रखता है, जिसमें मिल्क सॉलिड बाहर रहता है (घर पर कैसे निकालें मक्खन)।

तो यह है ब्राउन मक्खन या जिसे हेजलनट बटर भी कहते हैं। आप भी इसे घर में बनाकर अपनी डिशेज के स्वाद को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। अगर आपने कभी इसे टेस्ट किया है तो अपना अनुभव हमारे साथ शेयर जरूर करें।

अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल न भूलें। ऐसे ही रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : meredithcorp,kingarthurbaking,foodal.com,iambaker

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।