-1768556361211.webp)
Aloo Tikki Recipe: आलू टिक्की का नाम सनुते ही मुंह में पानी आता है। ये एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन क्या आपने कभी साधारण आलू टिक्की में सफेद तिल का तड़का लगाया है? सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन तिल न केवल टिक्की को एक बेहतरीन नटी फ्लेवर देता है, बल्कि कड़ाके की ठंड में शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि तिल और आलू के मेल से बनने वाली 3 अलग-अलग स्टाइल की रेसिपीज के बारे में। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आलू-तिल की टिक्की कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...
पहला तरीका - इस रेसिपी को बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले हुए आलू में हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा और नमक मिलाएं। अब बाइंडिंग के लिए 2 चम्मच अरारोट या चावल का आटा लेकर अच्छे से छानकर डालें। अब छोटी टिक्कियां तैयार कर लें और उन्हें सफेद तिल की प्लेट में रोल करें। बता दें कि जब आप इसे कम तेल में शैलो फ्राई करेंगी तो तिल एकदम चटकने लगेंगे और टिक्की को बाहर से सुपर क्रिस्पी हो जाएंगी।
-1768558080856.jpg)
दूसरा तरीका- इस रेसिपी को ट्राई करने के लिए आप आलू का बेस तैयार करें। अब अंदर भरने के लिए कद्दूकस किया हुआ पनीर, बारीक कटे काजू, किशमिश और थोड़े से सफेद तिल मिला लें और एक मसाला तैयार कर लें। अब आप टिक्की के बीच में तैयार स्टफिंग को अच्छ से भरें और ऊपर से तिल लपेटकर तलें। बता दें कि अंदर से पनीर और बाहर से तिल का कुरकुरापन एक लाजवाब टेस्ट देता है।
इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे
तीसरा तरीका: इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू के पेस्ट में थोड़ा सा भीगा हुआ पोहा और सफेद तिल अच्छे से मैश करें और डाल दें। अब इसमें तिल के दानों को रोस्ट करके मिलाएं और बाहर भी लगाएं। बता दें कि पोहा आलू की पूरी नमी सोख लेगा, जिससे टिक्की बिना ज्यादा तेल सोखे एकदम कुरकुरी बनेगी। इसे डीप फ्राई करने के बजाय एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं।

नोट - आप जब भी टिक्की बनाएं तो कभी भी गर्म आलू को मैश न करें, इससे टिक्की चिपचिपी या बेकार हो जाती है। आलू उबालकर उन्हें 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इससे अलग टिक्की पर तिल लगाने के बाद उसे हथेलियों से हल्का दबाएं और तलने से पहले 5 मिनट के लिए रख दें। इससे तिल तेल में गिरेंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें - बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।