herzindagi
best chinese bhel recipe

घर पर बनाएं 3 तरह की स्वादिष्ट और चटपटी भेल

घर पर भेलपुरी बनाने के लिए आप कुछ अच्छी रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो हम आपको 3 अलग रेसिपी बताते हैं जो आपको पसंद आ सकती है। 
Editorial
Updated:- 2021-02-26, 16:53 IST

भेलपुरी का नाम लेते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। भेलपुरी आखिर होती भी लाजवाब है और चटपटी, तीखी भेल का स्वाद हमेशा ही लुभाता है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में ये भेल अलग तरह से बनाई जाती है। कोलकता की भेल मुंबई की भेल से बहुत ज्यादा अलग होती है और इसके स्वाद में भी अंतर होता है। आजकल तो चाइनीज भेल भी बहुत ज्यादा प्रसिद्ध हो गई है और इस तरह की फ्यूजन भेल बहुत से लोगों को पसंद आती है।

तो क्यों न हम तीन अलग-अलग रेसिपी ट्राई कर भेलपुरी बनाएं। आज हम आपको मुंबई भेल, चाइनीज भेल और कोलकता भेल जैसी तीन रेसिपीज बताने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही अच्छी साबित हो सकती हैं। ये तीनों रेसिपीज आप अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकती हैं और अपनी रेसिपी को बहुत ज्यादा पसंद भी कर सकती हैं।

1. मुंबई स्टाइल गीली भेल-

मुंबई स्ट्रीट स्टाइल भेल में चटनी बहुत ज्यादा होती हैं और इसे खाने पर तीखा, चटपटा, मीठा और नमकीन स्वाद एक साथ आप महसूस कर सकते हैं।

सामग्री-

  • 4 कप लाई
  • 1/2 कप चॉप किए हुए प्याज
  • 1/2 कप उबले और चॉप किए हुए आलू
  • 3/4 कप खजूर इमली की चटनी
  • 1/2 कप हरी चटनी
  • 2 चम्मच धनिया चटनी
  • 1/4 कप कटा हुआ धनिया
  • 1.5 छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • 1 कप सेव
  • 1/2 कप क्रश की हुई पापड़ी

geeli bhel recipe

गार्निश के लिए

- फ्राई मसाला चना दाल

- कटा हुआ कच्चा आम

- चॉप की हुई धनिया

- 4 पापड़ी

विधि-

  1. भेलपुरी बनाने के लिए आपको सभी इंग्रीडियंट्स को अच्छे से मिक्स करना है और इन्हें इस तरह से मिक्स करना है कि तुरंत ही खा लिया जाए।
  2. गार्निश करने के लिए आप इसे चार बराबर भागों में डिवाइड कर 4 अलग-अलग तरीके से गार्निश कर सकते हैं।
  3. ध्यान रहे कि इसमें चटनी, नींबू का रस आदि बहुत ज्यादा डला होता है तो ये जल्दी सॉगी हो जाती है। इसलिए आपको इसे तुरंत ही खाना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- 3 तरह से बनाएं गोलगप्पे, जानें आसान रेसिपी

2. चाइनीज भेल-

चाइनीज भेल फ्यूजन भेल होती है जिसमें नूडल्स का इस्तेमाल भी होता है। आप इसमें अपनी पसंद के इंग्रीडियंट्स डाल सकते हैं।

सामग्री-

नूडल्स फ्राई करने के लिए-

  • 75 ग्राम नूडल्स (हाका, इंस्टेंट, होलव्हीट कोई भी नूडल्स ले सकते हैं) आप फ्राई नूडल्स भी ले सकते हैं
  • 1/3 चम्मच नकम
  • 3 कप पानी
  • 1.5 चम्मच कॉर्न स्टार्च

सब्जियों को स्टिर फ्राई करने के लिए-

  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 कप ग्रेट किया हुआ पत्तागोभी
  • 1/3 कप ग्रेट की हुई गाजर
  • 1/4 कप चॉप्ड हरा प्याज
  • 1 चम्मच रेड चिली या ग्रीन चिली सॉस
  • 2 चम्मच मीठी इमली की चटनी या टोमेटो सॉस
  • 1/2 चम्मच सोया सॉस
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर

चाइनीज भेल के लिए अन्य सामग्री-

  • 1/4 कप बारीक कटे टमाटर
  • 2 चम्मच रोस्टेड मूंगफली
  • 1/4 चम्मच चाट मसाला
  • 2-3 चुटनी काला नमक
  • 1 चम्मच धनिया पत्ती
  • 1 चम्मच कटे हुए हरे प्याज
  • थोड़ा सा नींबू का रस

chinese bhel recipe

विधि-

  1. सबसे पहले हमें नूडल्स तैयार करने हैं। इसके लिए पानी को सॉस पैन में गर्म करें और इसमें 1/3 चम्मच नमक डालें। आप इसके साथ 2-3 बूंद तेल भी पानी में डालें।
  2. इसके साथ पानी गर्म होते ही 75 ग्राम नूडल्स डालें और इन्हें पकाएं।
  3. ध्यान रहे कि इसे पूरी तरह से नहीं पकाना है बस इतना कि खाने में ये कड़क न लगे।
  4. अब इन्हें निकाल लें और किसी बड़ी प्लेट में 2 घंटे के लिए पंखे में रख दें ताकि आप इन्हें डीप फ्राई कर सकें।
  5. अब इन्हें फ्राई करने के पहले 1.5 चम्मच कॉर्न स्टार्च से नूडल्स को कोट कर लें।
  6. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म कर इसमें नूडल्स डालें। इन्हें लाइट गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें।
  7. इसे फ्राई करने के बाद किचन पेपर टॉवल में रख दें ताकि ये अच्छे से तेल सोख ले।
  8. अब हमें सब्जियों को फ्राई करना है। आप एक छोटे से पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और धीमी से मीडियम आंच पर 1/4 कप हरा प्याज डालकर थोड़ी देर पकाएं, फिर अन्य ग्रेट की हुई सब्जियां डाल दें।
  9. इसे 4-5 मिनट तक पकाएं।
  10. अब पैन की आंच को धीमा करें और 1 चम्मच सॉस, 2 चम्मच इमली की चटनी और 1/2 चम्मच सोया सॉस डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
  11. इसमें काली मिर्च का पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें।
  12. अब आपको फ्राई किए नूडल्स, सब्जियां सब कुछ अच्छे से मिलानी है। ध्यान रहे कि पहले सब्जियों को अच्छे से ठंडा कर लें ताकि ये सॉगी न हों।
  13. अब इसमें 1/4 कप चॉप टमाटर, 2 चम्मच रोस्टेड मूंगफली आदि डालें।
  14. इसमें थोड़ा सा चाट मासाल और काला नमक डालें।
  15. अब धनिया पत्ते, चॉप हरे प्याज से इसे गार्निश करें और इसे ऐसे ही सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें- स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी है ये मटर कचौरी चाट, जानें इसकी रेसिपी

3. कोलकता की झाल मुरी

कोलकता की झाल मुरी रेसिपी भी बहुत ही अच्छी होती है और ये बंगाल और उड़ीस के साथ-साथ बंगलादेश में भी खाई जाती है। ये थोड़ी सूखी होती है और इसे चुरमुरी भी कहा जाता है।

सामग्री-

  • 2.5 कप लाई
  • 1 बड़ा उबला आलू (चॉप किया हुआ)
  • 1 छोटा प्याज (1/3 कप चॉप किया हुआ)
  • 1 मीडियम टमाटर (1/3 चॉप किया हुआ)
  • 1/3 कप खीरा (अच्छे से कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (चॉप की हुई)
  • 3 चम्मच धनिया पत्ता
  • 1/4 छोटा चम्म्च नमक
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच रोस्टेड धनिया पाउडर
  • 3/4 चम्मच चाट मसाला
  • 1/4 कप रोस्टेड मूंगफली
  • 1/4 कप चनाचूर (सेव या फरसाण)
  • नींबू का रस (जरूरत के अनुसार)
  • 1 चम्म्च सरसों का तेल

sukhi bhel jhalmuri recipe

विधि-

  1. अगर आपकी लाई क्रिस्पी नहीं है तो आप उसे ड्राई रोस्ट कर सकती हैं।
  2. इसमें नमक, लाला मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला आदि डालें।
  3. अब आप इसमें अन्य सब्जियां और नींबू का रस डालें।
  4. ऊपर से मूंगफली आदि मिलाएं। सबसे आखिर में सरसों का तेल मिलाएं जिससे बहुत ज्यादा परेशानी न हो।
  5. इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद तुरंत सर्व करें।

ये सारी रेसिपी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी अन्य रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।