गोलगप्पा, पानीपुरी, पुचका और न जाने क्या-क्या कहते हैं इसे, लेकिन भले ही कोई भी नाम हो इसे प्यार उतना ही मिलता है। पानीपुरी के दीवाने भले ही इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हों, लेकिन कई बार बाज़ार की पानीपुरी खाना उतना अच्छा नहीं रह जाता है। ऐसे में क्या किया जाए? क्यों न घर पर ही इसे बनाया जाए जिससे आपको परेशानी न हो और साथ ही साथ आपके लिए मजेदार गोलगप्पे तैयार हो जाएं।
यहां पानी-पुरी का पानी बनाना तो आसान होता है, लेकिन असल में गोलगप्पे यानि पानी पुरी की पुरी बनाने के लिए बहुत लोग कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी मेहनत सफल नहीं हो पाती है। तो क्यों न हम आपको तीन तरह से पानी पुरी की पुरी बनाना सिखाएं? आज हम आपको आटा गोलगप्पे, सूजी गोलगप्पे और मैदा मिलाकर बनाए गए गोलगप्पे बनाने की रेसिपी बताएंगे।
इनकी रेसिपी देखकर ही आपको समझ आ जाएगा कि ये सभी बनाना कितना आसान है और इन्हें किस तरह से आप झटपट बना सकती हैं।
सबसे ज्यादा प्रचलित हैं आटे के गोलगप्पे। जिन लोगों को ये खाना अच्छा लगता है उन्हें ये घर पर जरूर बनाकर ट्राई करना चाहिए।
सामग्री-
1 कटोरी गेहूं का आटा, 1/2 कटोरी सूजी, 2 चम्मच तेल, 1/2 चम्मच नमक
विधि-
इसे जरूर पढ़ें- गोलगप्पे के लिए घर पर कैसे बनाएं 5 तरीके का पानी
आटे के गोलगप्पे तो आपने बनाना सीख लिया जिसमें थोड़ा सा सूजी का इस्तेमाल भी किया गया था। पर आप सिर्फ सूजी के गोलगप्पे अगर बनाना चाहें तो वो भी खा सकती हैं।
सामग्री-
1 कप सूजी, 4 छोटे चम्मच तेल, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, 1/4 छोटा चम्मच नमक, गर्म पानी, तलने के लिए तेल
विधि-
इसे जरूर पढ़ें- गोलगप्पे का नींबू हींग वाला पानी घर में मिनटों में बनाएं
अभी तक हमने आटे के और सूजी के गोलगप्पे की रेसिपी देख ली है, लेकिन क्या आपने कभी मैदा मिले हुए गोलगप्पे खाए हैं? घर पर इसे बनाना काफी आसान होता है और इसमें बस एक छोटा सा अंतर होता है।
सामग्री-
1 कप मैदा, 1 कप रवा, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच तेल, चुटकी भर बेकिंग सोडा, एक कप गुनगुना पानी
विधि-
ये तीनों ही तरीके आपके लिए आसान साबित हो सकते हैं और आप उस तरीके का इस्तेमाल करें जो आपको ज्यादा आसान लगता हो या फिर जिसके गोलगप्पे आपको बहुत स्वादिष्ट लगते हों। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।