herzindagi
image

No Bake Eggless Cake at Home: बिना ओवन और बिना अंडा बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी केक, जानें रेसिपी

अगर आपके घरवालों को भी केक खाने खाना पसंद होता है, तो ऐसे में आप भी  बिना ओवन और अंडे का इस्तेमाल किए कुछ ही देर में इस केक को रेडी कर सकती हैं, और सबको सर्व कर सकती हैं। आइए आर्टिकल में बताते हैं केक बनाने की रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-01-18, 08:55 IST

हर किसी के घर में खास दिन पर केक आता है। किसी को बिना अंडे वाला केक खाना पसंद होता है, तो कुछ लोग शुगर फ्री केक को खाते हैं, लेकिन इसे खाना कोई नहीं छोड़ता है। ऐसे में आप बाजार से केक लाने की बजाए घर पर बिना बेक और बिना अंडे के केक तैयार कर सकती हैं। केक बनाने के साथ-साथ खाने में भी टेस्टी लगेगा। साथ ही इसका स्वाद भी अच्छा लगेगा। आइए आर्टिकल में बताते हैं कैसे आप इस केक को तैयार कर सकती हैं और अपने घर के लोगों को खुश कर सकती हैं।

केक को बनाने का तरीका

  • इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 खाली बाउल लेने हैं।
  • एक में आपको कोको पाउडर डालना है।
  • इसके बाद इसमें चीनी को मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालें और इस मिश्रण को तैयार करें।
  • जब ये मिश्रण तैयार हो जाए, तो दूसरे मिश्रण के लिए आपको कटोरी में मिल्क पाउडर डालना है।
  • इसमें आपको दूध और चीनी को मिक्स करना है और इसे तैयार करके रख लेना है।

2 - 2026-01-16T134252.409

केक को कैसे करें रेडी

  • इसके लिए आपको सबसे पहले शुगर फ्री बिस्किट लेने हैं।
  • एक बिस्किट में आपको चॉकलेट कोटिंग लगानी है।
  • दूसरी लेयर में व्हाइट क्रीम लगानी है।
  • ऐसे ही आपको 3 से 4 लेयर तैयार करनी है।
  • इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज करना है।
  • जब ये अच्छे से सेट हो जाए, तो इसमें चॉकलेट की लेयर डालनी है।
  • इसके बाद इसे दोबारा सेट करने के लिए रखना है।

1 - 2026-01-16T134255.033

 

इसे भी पढ़ें: Eggless Karachi Cake Recipe: वीकेंड पर मीठा बनाने का है प्लान तो बनाएं कराची केक, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद; देखें रेसिपी

केक को कैसे करें सर्व?

  • केक को सर्व करने के लिए पहले आप इसे कट करें।
  • इसमें आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को डाल सकती हैं या इसे चॉकलेट सीरप के साथ सर्व कर सकती हैं।
  • इसे आप ठंडा ही सर्व करें। तभी इसे खाने में मजा आएगा।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कोरियन वेज पैनकेक, शेफ पंकज भदौरिया से जानें स्पेशल तरीका

इस तरह से आप अपने घर पर बिना ओवन और अंडे के केक को तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी लगता है। इस बार आप वीकेंड पर अपने घरवालों ये बनाकर खिलाएं और उनका संडे अच्छा कर दें। आपको भी इसे बनाने में कुछ ही समय का टाइम लगेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

बिना ओवन और बिना अंडा बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी केक Recipe Card

बिना ओवन और बिना अंडा बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी केक बनाएं

Vegetarian Recipe
Total Time: 60 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 40 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • कोको पाउडर-2 चम्मच
  • चीनी- 3 चम्मच
  • दूध- 1/4 कप
  • मिल्क पाउडर- 2 चम्मच
  • शुगर फ्री बिस्किट- 1 छोटा पैकेट

Step

  1. Step 1:

    इस केक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2 खाली बाउल लेने हैं। एक में आपको कोको पाउडर डालना है।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें चीनी को मिक्स करना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध डालें और इस मिश्रण को तैयार करें।

  3. Step 3:

    जब ये मिश्रण तैयार हो जाए, तो दूसरे मिश्रण के लिए आपको कटोरी में मिल्क पाउडर डालना है।

  4. Step 4:

    इसमें आपको दूध और चीनी को मिक्स करना है और इसे तैयार करके रख लेना है।

  5. Step 5:

    इसके लिए आपको सबसे पहले शुगर फ्री बिस्किट लेने हैं। एक बिस्किट में आपको चॉकलेट कोटिंग लगानी है।

  6. Step 6:

    दूसरी लेयर में व्हाइट क्रीम लगानी है। ऐसे ही आपको 3 से 4 लेयर तैयार करनी है।

  7. Step 7:

    इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज करना है।

  8. Step 8:

    जब ये अच्छे से सेट हो जाए, तो इसमें चॉकलेट की लेयर डालनी है। इसके बाद इसे दोबारा सेट करने के लिए रखना है।

  9. Step 9:

    केक को सर्व करने के लिए पहले आप इसे कट करें।

  10. Step 10:

    इसमें आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को डाल सकती हैं या इसे चॉकलेट सीरप के साथ सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।