इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखेंगे ये 3 तरह के मॉकटेल

गर्मियों में हाइड्रेट रहने के लिए आप कुछ बेहतरीन ड्रिंक ट्राई कर सकती हैं। ये 3 मॉकटेल रेसिपी आपको तरोताज़ा रखने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकती हैं।

mocktails that can help immunity m

गर्मियां आ गई हैं और इस वक्त खुद को हाइड्रेट रखने के लिए बहुत सारी चीज़ें की जाती हैं। ज्यादा पानी पीने के साथ-साथ फल खाना, जूस पीना आदि भी किया जाता है। पर अगर किसी रोज़ कुछ अलग करने का मन करे तो क्या किया जाए? शरीर को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिएंट्स देना बहुत जरूरी होता है और ये गर्मियों के समय कई तरह के इन्फेक्शन से बचने का तरीका भी हो सकता है। ऐसे में अगर कुछ खास मॉकटेल्स बनाए जाएं जो न सिर्फ आपको ताजगी दें बल्कि जिनकी मदद से आपकी इम्यूनिटी भी ठीक रहे तो ये बहुत अच्छा होगा। तो चलिए हम बात करते हैं ऐसे ही कुछ मॉकटेल्स की।

आज हम आपको तीन ऐसे मॉकटेल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो हमारे लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। दरअसल, इनमें जिन इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल हुआ है वो शरीर के लिए अच्छे होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- घर में रखे बिस्किट की मदद से बिना क्रीम बनाएं मैंगो आइसक्रीम

1. तरबूज़ से बना मॉकटेल-

गर्मियों में ठंडा तरबूज़ खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है ये तो हम सभी जानते हैं। तरबूज़ में विटामिन सी होता है और इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसका लाइकोपिन स्किन के लिए अच्छा रहता है और साथ ही साथ Journal of the Science of Food and Agriculture में पब्लिश हुई एक रिसर्च कहती है कि ये दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें अगर अदरक और काली मिर्च जैसे मसाले मिलाए जाएं तो ये ब्लड सर्कुलेशन के लिए ठीक होता है।

best mocktails for immunity

रेसिपी-

तरबूज़ का जूस 3/4 ग्लास, दो चम्मच नींबू का रस, 1/4 चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और चुटकी भर कुटी हुई काली मिर्च। अगर आपको ये मीठा कम लग रहा है तो आप इसमें शहद मिला सकती हैं। इन्हें अच्छे से मिलाकर ताज़ा सर्व करें।

ये आपको हाइड्रेट रखने के लिए सही होता है और साथ ही साथ ये इम्यूनिटी के लिए भी अच्छा है।

2. पीच ग्रीन टी मॉकटेल

ग्रीन टी के फायदों के बारे में तो आप जानती ही होंगी। कई रिसर्च ये दावा कर चुकी है कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाने से लेकर पीरियड्स के क्रैम्प्स में मदद करने तक ग्रीन टी बहुत फायदा कर सकती है। अगर पीच यानी आड़ू की बात करें तो इसमें विटामिन सी भरपूर रहता है और ये इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद कर सकता है। विटामिन सी शरीर के लिए बहुत जरूरी है और ये स्किन से लेकर आंखों के डैमेज और इन्फेक्शन से बचाने सभी में मदद करता है। इन पीच टी बहुत ही ज्यादा फेमस है और आजकल इंस्टाग्राम पर भी इसका बोलबाला है।

different mocktails for immunity

रेसिपी-

कुछ ताज़ा आडू, दो ग्रीन टी बैग (आप अपनी पसंद का कोई भी फ्लेवर चुन सकती हैं), थोड़ी सी बर्फ, शुगर सिरप या शहद जो भी आप इस्तेमाल करना चाहें। आड़ू को थोड़ा सा क्रश कर लीजिए। इसके बाद ठंडे पानी में दो टी-बैग डालकर दो मिनट छोड़िए। इस पानी को आड़ू में डालिए और ब्लेंड कर लीजिए। इसके बाद अन्य इंग्रीडियंट्स डालकर इसे अच्छे से मिलाएं और इसका आनंद उठाएं।

इसे ताज़ा ही बनाएं, फ्रिज में स्टोर कर न रखें।

इसे जरूर पढ़ें- अलग-अलग तरह से प्याज को काटने और छीलने के लिए 5 आसान Tips

3. संतरे से बना मॉकटेल-

संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स होता है ये सभी को पता है। ऐसे में अगर इसमें मसाले जैसे अदरक, हल्दी और सब्जियां जैसे पालक मिला ली जाए तो ये और भी पौष्टिक हो जाता है। संतरे से बना मॉकटेल हाइड्रेशन के लिए अच्छा हो सकता है। साथ ही साथ ये शरीर को कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी दे सकता है। ये आपको विटामिन A, B6, फॉलिक एसिड जैसे जरूरी तत्व भी दे सकता है। साथ ही साथ ये एसिडिटी में भी मदद कर सकता है।

रेसिपी-

4 संतरे, 4 गाजर, 1 नींबू, 1/2 चम्मच ग्रेट की हुई अदरक, चुटकी भर हल्दी, स्वादानुसार शहद और बर्फ। बर्फ का इस्तेमाल ऑप्शनल है। संतरे और गाजर का जूस निकाल लें। इसमें बाकी इंग्रीडियंट्स मिलाकर सर्व करें।

ये तीनों कॉकटेल ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

All Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP