herzindagi
 best chutney recipes

10 Minute Recipe: सर्दियों में घर पर बहुत आसानी से बनाएं ये 3 स्वादिष्ट चटनियां

अगर आपको चटपटी चटनी खाना पसंद है तो घर पर 10 मिनट में बनने वाली 3 आसान चटनियों की रेसिपी यहां पढ़ लीजिए। 
Editorial
Updated:- 2020-12-09, 17:45 IST

सर्दियां आ गई हैं और इस समय गर्मा-गरम पराठे, समोसे, पकोड़े आदि खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। रोज़ाना के खाने में स्वाद लाने के लिए भी कुछ अलग किया जाता है। सर्दियों के मौसम में अलग-अलग तरह की चटनी बनाना लोगों को बहुत पसंद आता है। हो भी क्यों न घरों में बनने वाली अलग-अलग तरह की चटनियां खाने का स्वाद बढ़ा देती हैं। 

अगर आप भी सर्दियों के समय में अपने घर में बहुत सारी चटनियां बनाना चाहती हैं और बहुत मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास चटनियों की रेसिपी। सर्दियों के समय में इन्हें आप बहुत ही आसानी से बना सकती हैं और ये आपको काफी अच्छी लगेंगी। इन्हें अपने स्वाद के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है। 

1. चेरी टमाटर की चटनी-

वैसे तो टमाटर की चटनी कई तरह से बनाई जा सकती है, लेकिन यहां हम देसी और चेरी टोमेटो मिक्स कर बनाई जाने वाली चटनी के बारे में आपको बताएंगे। क्योंकि ये दोनों ही तरह के टमाटर खट्टे बहुत होते हैं इसलिए ये चटनी भी थोड़ी खट्टी होती है। 

सामग्री-

5 देसी टमाटर, 4-5 चेरी टमाटर, 1/2 चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच अदरक (ग्रेट की हुई), 1 चम्मच तेल, 10-15 करी पत्ते, 1 चम्मच सिरका, 1 चम्मच शक्कर, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार

नोट: सभी सामग्री को अच्छे से चॉप कर लें। 

red tomato chuntye

विधि- 

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें सरसों के बीज, करी पत्ते, अदरक, लहसुन आदि डालें। एक बार ये थोड़ा पक जाए तो इसमें टमाटर डालें इसे 5 मिनट तक पकने दें फिर इसमें नमक, शक्कर, सिरका, लाल मिर्च और काली मिर्च डालें। टमाटर तब तक पकाएं जब तक वो सॉफ्ट न हो जाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- प्रोटीन से भरपूर ये 3 तरह की चटनी खाएंगी तो नहीं पड़ेगी सब्जी की जरूरत, जानें रेसिपी

2. अदरक और नारियल की चटनी-

सर्दियों में सभी चीज़ों में नारियल का स्वाद लेना बहुत ही अच्छा लगता है और ऐसे में नारियल की चटनी के साथ अगर अदरक मिलाई जाए तो अलग ही बात है। 

सामग्री-

1 कप ग्रेट किया हुआ नारियल, 2 इंच का अदरक का टुकड़ा ग्रेट किया हुआ, 3 हरी मिर्च, 1 चम्मच इमली का पल्प, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच नारियल का तेल 

coconut ginger chutney

विधि- 

सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ ग्राइंड करें। इसके बाद नारियल का तेल मिलाएं। चाहें तो इसमें करीपत्ते और सरसों के तेल का तड़का भी लगा सकते हैं।  

इसे जरूर पढ़ें- इडली या डोसे के साथ बनाएं ये 4 तरह की साउथ इंडियन चटनियां 

 

3. धनिया और आंवले की चटनी- 

आपने धनिया और पुदीने की चटनी कई बार खाई होगी, लेकिन आपने क्या धनिया और आंवले की चटनी के बारे में सुना है? 

सामग्री- 

1 आंवला, मुट्ठी भर धनिया, 1 चम्मच जीरा, 3 हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, अदरक का एक छोटा पीस 

green awla chutney

विधि- 

ये चटनी बनाना बहुत आसान है। आपको सारे इंग्रीडियंट्स को एक साथ पीस लेना है बस। आपका काम हो गया। इसमें परफेक्ट खटास होगी और अगर आप चाहें तो ऊपर से काला नमक, लाल मिर्च आदि मिला सकती हैं।  

ये तीनों चटनियां बहुत ही आसानी से बन जाएंगी और आपका ज्यादा समय भी नहीं लेंगी। इन्हें आप अपने हिसाब से बनाएं और ये सभी फ्रिज में आराम से 4-5 दिन तक स्टोर की जा सकती हैं। तो फिर देर किस बात की अपनी चटनी बनाएं और फिर खाएं।  

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।