सुबह की शुरुआत चाय की चुस्कियों के साथ करने की परंपरा भारत में पुरानी है। मगर, केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों में चाय का प्रचलन है। हर जगह आपको अलग स्वाद और अंदाज की चाय पीने को मिल जाएगी। विदेश क्यों हमारे देश में ही बहुत सारे चाय पॉइंट्स है जो कई तरह के फ्लेवर की चाय परोसते हैं। हां, बड़े-बड़े कैफे और होटलों में फ्लेवर्ड या अलग किस्म की चाय को पीने के लिए अच्छी कीमत भी चुकानी पड़ती। मगर, आज हम आपको इन्हीं में कुछ चाय आपको घर में बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। बेस्ट बात तो यह है कि अगर आप टी लवर हैं और दूध की वही पुराने अंदाज में बनने वाली चाय पी-पी कर बोर हो गए हैं तो आप हर दिन एक नए फ्लेवर की चाय घर पर ही बना सकते हैं।
यह आपकी टेस्ट बड को तो पैंपर करेंगी ही साथ ही सेहत के लिहाज से भी यह अलग-अलग तरह की चाय काफी लाभकारी साबित होंगी। तो चलिए हम आपको आज चाय बाने के नए तरीके बताते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Tips: क्या आप जानती हैं चाय बनाने और पीने का सही तरीका?
Day 1
रिफ्रेश कर देगी 'मिंट टी'
आपने पुदिने की चटनी तो कई बार खाई होगी। मगर, आप घर में पुदीने की चाय भी बना सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए तो फायदेमंद हैं ही साथ ही यह आपके अंदर ताजगी भर देगी। तो चलिए जानते हैं 'मिंट टी' बनाने की रेसिपी
सामग्री
- 8-10 पुदीने की पत्ती
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच चीनी
- 2 कप पानी
विधि
- पुदीने की चाय बानाने के लिए सबसे पहले पुदीने की ताजी पत्तियों को पानी से साफ कर लें।
- अब एक पैन में पानी को धीमी आंच में उबालें। पानी में पुदीने की पत्तियों को भी डाल दें।
- इसके बाद इसमें काला नमक और काली मिर्च डालें। इसे 5 मिनट तक उबलने दें।
- अब इसे छान लें। आपकी पुदीने की चाय तैयार है।
टिप्स
- आप चाहें तो इस मिश्रित पानी में दूध भी डाल सकते हैं। मगर, दूध की मात्रा पानी से अधिक होनी चाहिए।
- पुदीने की ताजी पत्तियां नहीं मिल रही हैं तो आप पूदीने की सूखी पत्तियों को पाउडर बना कर भी उसे यूज कर सकती हैं।
लाभ
- पुदीने में मेंथॉल पाया जाता है। यह चाय आपको ताजगी का अहसास कराती हैं।
- यह बॉडी में शुगर की मात्रा को कंट्रोल करता है।
- पुदीना एंटी-बैक्टीरियल होता है इसलिए यह चाय त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होती हैं।ब्लैक और Green Tea छोड़िये, अब पीजिये White Tea जो रखेगी आपको फिट और हेल्दी
Day 2
टेस्टी मिडिल ईस्टर्न लेमन टी
आपने नींबू वाली चाय कई बार पी होगी। बाजार में भी लेमन टी के कई विकल्प मौजूद हैं। मगर, आज हम आपको मिडिल ईस्ट लेमन टी बनाना खिाएंगे। इस चाय में नींबू के रस के साथ नींबू के छिलके का पाउडर भी डाला जाता है जो इस चाय के स्वाद को और भी बढ़ा देता है।
सामग्री
- 1 चम्मच ब्लैक टी
- 2 छोटे चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 2 कप पानी
विधि
- बेस्ट है कि आप घर पर ही नींबू के छिलको सुखा कर उसका पाउडर तैयार कर लें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है आपको नींबू के छिलके पानी से साफ करके धूप में सुखाना होगा। फिर इसका पाउडर तैयार कर लें।Weight Loss और पीरियड के दर्द में आराम, एक कप मसाला चाय से मिलते हैं ये 6 फायदे
- यदि आप पाउडर तैयार नहीं कर पा रही हैं तो आप छिलके को कद्दूकस कर लें। इस पाउडर को उबलते हुए पानी में डालें।
- इसके बाद आप इसमें चाय पत्ती डालें। और इसे उबलने दें। इसक रंग लाइट ब्राउन हो जाएगा।
- जब चाय उबल जाए तो उसमें नींबू का रस डालें और गरम-गरम सर्व करें।
टिप्स
आप इस चाय में अलग वेरियशन के लिए दूध और चीनी भी डाल सकती हैं। यदि आप इसके टेस्ट को और भी इनहैंस करना चाहती हैं तो आपको इसमें वैनिला शुगर या फिर वैनिला एसेंस भी डालना चाहिए।
लाभ
- दिन के समय यदि आपको बहुत ज्यादा डलनेस या लेजीनेस फील हो रही है तो आप यह चाय पीले। आप फ्रेश फील करेंगी।
- अगर आपको कोल्ड है तब भी आप यह चाय पी सकती हैं। यह आपको कोल्ड में राहत देगी।
Day 3
बीटरूट रेड वेल्वेट चाय रेसिपी
बीटरूट यानी चुकंदर। चुकंदर की सलाद, जूस, सब्जी आदि तो आपने खूब खाई होगी। मगर, क्या आपने कभी इसकी चाय पी है। अगर नहीं पी है तो इसे जरूर ट्राय करें। आप इस चाय को सुबह या रात कभी भी ट्राय कर सकती हैं। इसका स्वाद बहुत ही डिफ्रेंट होता है। तो चलिए हम आपको बनाना सिखाते हैं चुकंदर की चाय।
सामग्री
- 3 कप पानी
- 2 चम्मच काली चाय पत्ती
- 6 इलाइची क्रश्ड
- 2 लॉन्ग
- 2 इंच अदरक का टुकड़ा
- 2 दालचीनी स्टिक्स
- 2 कप दूध
- 3 बड़ा चम्मच चुकंदर की प्यूरी
विधि
- सबसे पहले एक पैन लें और उसमें इलाइची, लॉन्ग, अदरक, दालचीनी आदि डाल कर 2 मिनट भून लें। फिर इन्हें अलग रख दें।
- फिर उसी पैन में पानी में चायपत्ती डाल कर 5 मिनट तक उबालें।
- एक दूसरा पैन लें उसमें दूध उबालें।3 महीने तक Green Tea पीने के बाद मेरी स्किन, बालों और पेट पर ऐसा रहा असर
- एक मग लें। आधे मग में चाय डालें और आधे में दूध डालें। इसके उपर 2 चम्मच चुकंदर की प्यूजी डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें।
- आप चाहें तो इसमें स्वादानुसार चीनी भी डाल सकती हैं। अगर चुकंदर मीठा है तो उसकी भी आपको जरूरत नहीं होगी।
टिप्स
आप चुकंदर की प्यूरी की जगह चुकंदर को सुखा कर उसका पाउडर भी बना सकती हैं। चाय में आप चुकंदर का पाउडर भी यूज कर सकती हैं।
लाभ
चुकंदर के अंदर पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह एंटी-इनफ्लमेंट्री भी होता है। यह शरीर को हर तरह के इनफैक्शन से बचाता है।
Day 4
चॉकलेट मसाला चाय
अगर आप टी लवर के साथ चॉकलेट लवर भी हैं तो आपको अपनी चाय के साथ एक नया एक्सपेरीमेंट करना चाहिए और घर पर चॉकलेट फ्लेवर वाली चाय बनानी चाहिए। चलिए इसकी आसान विधि हम आपको बनाना सिखाते हैं।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच चाय पत्ती
- 2 कप दूध
- 1 छोटा चम्मच कोको पाउडर
- 1 लौंग
- 5 इलाइची
- 2 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
विधि
- सबसे पहले दूध को एक पैन में डालें और धीमी आंच पर गर्म करें।थकान और डिप्रेशन से परेशान हैं तो ये खास चाय ट्राई करें
- जब दूध उबलने लगे तो उसमें चाय पत्ती, लौंग, दालचीनी और इलाइची पाउडर डालें। अब इसे 1 मिनट तक उबलने दें।
- इसके बाद इसमें चीनी और कोको पाउडर डालें। इस मिश्रण को 5 मिनट पकाएं। उसके बाद चाय को छान कर परोसें।
टिप्स
- कोको पाउडर और चीनी को हमेशा दूध के उबल जाने के बाद ही डालें वरना दूध फट सकता है।
- कोको पाउडर नहीं है तो आप चॉक्लेट को क्रश कर के डाल सकती हैं। आप चॉकलेट को मेल्ट करके भी यूज कर सकी हैं।
लाभ
- चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडंट्स का भंडार होता है। यह हाइपरटेंशन और मूड स्विंग्स को कंट्रोल करती है।
- The Journal of Nutrition में छपी एक स्टडी के मुताबिक चॉकलेट बैड कॉलेस्ट्रॉल लेवल को कम करती हैं और दिल की बीमारी के खतरे को टालती है।
Day 5
मैजिक मशरूम टी रेसिपी
मशरूम की सब्जी, सलाद और सूप के बारे में आपने सुना भी होगा और इसका स्वाद भी चखा होगा। मगर, आज हम आपको मशरूम की चाय बनाना सिखाएंगे। यह बहुत ही कम इंग्रीडियंट्स और समय में तैयार हो जाती है।
सामग्री
- 1/2 कप मशरूम बारीक कटे हुए
- 1 बड़ा चम्मच मक्खन
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
विधि
- सबसे पहले एक डीप नॉन-स्टिक पैन लें। इसमें मशरूम डालें और धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए मशरूम को फ्राय करें। मशरूम को ब्राउन कलर का होने तक फ्राई करें।
- अब इसमें 2 कप पानी , नमक और काली मिर्च डालें। अब इसे 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- इसके बाद आप इसे छान कर चाय की तरह परोसे।इन 5 तरह की चाय के बेहतरीन फायदों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
टिप्स
आप यदि इस चाय में उपर से थोड़ी फ्रेश क्रीम या बटर भी डाल सकती हैं इससे आपकी चाय और भी टेम्पटिंग हो जाएगी ।
लाभ
मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है। यह आपकी ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
Day 6
फलों के फ्लेवर वाली ताइवान स्टाइल चाय
अलग-अलग फलों की चाय के बारे में आपने सुना होगा। मगर, घर पर आप अलग-अलग ताजे फलों को काट कर भी चाय बना सकती हैं। हम आपको बताते हैं कि ताइवान में फलों की चाय कैसे बनाई जाती हैं।
सामग्री
- 1/2 सेब चौकोर कटा हुआ
- 2 स्ट्रोबेरी दो तुकड़ों में कटी हुई
- 3-4 तुकड़े पाइनऐप्पल
- 1 ग्लास ऑरेंज जूस
- 1 ग्लास पानी
विधि
- सबसे पहले ताजे फलों को काट लें। इन्हें बारीक काटने की जरूरत नहीं है आप इन्हें गोल या चौकोर आकार में काट सकती हैं।
- इसके बाद आपको एक पैन में ऑरेंज जूस गरम करना है। ध्यान रखें आपको जूस को उबालना नहीं है बस गरम करना है। ऑरेंज जूस आप रेडीमेड भी खरीद सकती हैं और घर पर ताजा निकाल भी सकती हैं।
- इसके बाद आपको एक कांच का बर्तन चाहिए जो एअरटाइड और माइक्रोवेव सेफ हो। इसमें आप सारे कटे हुए फल डालें। इन फलों के उपर गरम जूस डालें और फिर पानी डालें। अब इस बर्तन को बंद कर दें।दिन में कई बार पीती हैं ग्रीन टी तो इन 4 बातों को भी जान लें
- अब एक मिट्टी का पॉट लें और उसमें गरम कोयला डालें। इसके उपर चाय वाला बर्तन रखें। इसे 20 मिनट तक स्टीम में पकने दें। कुछ देर बाद आपको इसका रंग अलग नजर आएगा।
- तब आप इसे गरम-गरम सर्व कर सकती हैं। इस चाय में आपको मिक्स फ्रूट्स का स्वाद आएगा।
टिप्स
आप ऑरेंज जूस की जगह मिक्स फ्रूट जूस या पाइनएप्पल जूस भी ले सकती हैं।
Day 7
सेब की चाय रेसिपी
ग्रीन टी, आइस टी, हर्बल टी के बारे में आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि आप सेब की चाय भी बना सकते हैं। यह स्वाद में तो लाजवाब होती ही है साथ ही वेट लॉस से लेकर त्वचा को स्मूद बनाने तक इसके कई फायदे भी होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं घर में सेब की चाय बनाने की आसान विधि।
सामग्री
- 1 चम्मच चाय की पत्ती
- 2 ग्लास पानी
- चीनी स्वादानुसार
- 1 सेब चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 लौंग
- 1 छोटा टुकड़ा दालचीनी
विधि
- एक पैन लें और उसमें पानी उबालें।
- सेब को अच्छे से धो लें और बिना छिलका उतारे काट लें।
- अब सेब के तुकड़ों को उबलते हुए पानी में डालें। 5 मिनट तक इसे पकाने के बाद इसमें चाय की पत्ती, लौंग, चीनी और दालचीनी डालें और 10 मिनट पकाएं।
- इसके बाद चाय को छान लें और सर्व करें।
टिप्स
- आप चीनी की जगह शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इस चाय को आप 3 दिन तक फ्रिज में रख कर स्टोर भी कर सकते हैं।
लाभ
बेहतरीन स्वाद के साथ ही यह चाय कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी फायदेमंद है।
नोट
- अगर आप प्रेगनेंट है या स्तनपान करवा रही हैं तो इस चाय का सेवन न करें।
- सेब से एलर्जी तो भी सेब की चाय न पीएं।
Day 8
रशियन मसाला चाय रेसिपी
भारत के अलावा चाय और भी कई एशियाई देशों में पी जाती है। हां, इसका अंदाज और फ्लेवर दोनों अलग होते हैं। अगर आप टी लवर हैं तो आप घर पर ही रशियन अंदाज की चाय बना सकती हैं।
सामग्री
- 8 चम्मच काली चाय पत्ती
- 10 लौंग
- 3 बड़ा चम्मच ऑरेंज जेस्ट
- 4 तुकड़े दालचीनी
- 2 लीटर पानी
- 1/2 कप शहद
- 1/4 कप नींबू का रस
विधि
- एक कॉटन का कपड़ा लें और उसमें चायपत्ती, लौंग, ऑरेंज जेस्ट और दालचीनी को बांध लें।
- इसके बाद आपको पानी को उबालना है। पानी जब उबलने लगे तो आपको जो मसालों का टी-बैग बनाया है उसे उसमें डालना है।
- अब बर्तन को आंच पर से हटाएं और टी-बैग को उसमें 10 मिनट तक पड़ा रहने दें।
- इस मिश्रण में शहद और नींबू का रस डालें और सर्व करें।चाय पीने के बाद बॉडी पर होता है ये असर
टिप्स
आप इस चाय को 3 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं।
Day 9
बादाम के दूध की मसाला चाय
भारत में दूध की कई वैरायटी मौजूद है। अमूमन लोग गाय या भैंस का दूध ही पीते हैं। इसी दूध की चाय भी बनती है। मगर, आपको बाजार में बादाम का दूध भी आसानी से मिल जाएगा। आप बादाम के दूध की चाय भी बना सकते हैं। यह स्वाद में तो लाजवाब होती ही हैं साथ ही यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
सामग्री
- 1 ग्लास पानी
- 2 छोटा चम्मच लौंग
- 1 तुकड़ा दाल चीनी
- 1/2 छोटा चम्मच सौंफ
- 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना
- 5 इलाइची
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- 1 चम्मच चीनी
- 1/2 कप बादाम का दूध
- 1 चम्मच चाय पत्ती
विधि
- सबसे पहले आपको एक ग्लास पानी को पैन में डाल कर उबालना है।
- फिर इस पानी में लौंग, इलाइची, दालचीनी, काली मिर्च, मेथी दाना और सौंफ डालनी है। इसे 5 मिनट तक उबलने देना है।
- इसके बाद इस मिश्रण में आपको चाय की पत्ती भी डालनी है। इसे 5 मिनट और उबालें।मैंगो आइस्ड टी ट्राई करें, जानें इसे बनाने का तरीका
- अब पानी को छान लें। उपर से बादाम का दूध डालें और दालचीन पाउडर से गार्निश करें। आपकी चाय तैयार है।
टिप्स
आप चाहे तो बिना बादाम का दूध डाले पानी और मसालों को उबाल कर उस पानी को छान लें और फ्रिज में 3 दिन तक स्टोर कर लें। जब आपको चाय पीने का मन हो पानी को गरम करें और उसमें बादाम का दूध डाल लें।
लाभ
बादाम के दूध में विटामिन ए, बी, डी और ई होता है। यह दूध आयरन से भरपूर होता है। यह दूध आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही यह इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।
Day 10
कोकोनट मसाला टी रेसिपी
नारियल के दूध से भी स्वादिष्ट चाय तैयार की जा सकती हैं। चलिए हम आपको इसकी विधि बताते हैं।
सामग्री
- 1/2 कपर कोकोनट मिल्क
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- 4 साबुत काली मिर्च
- 1 चुटकी हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1/2 कप पानी
विधि
- सबसे पहले काली मिर्च और दालचीनी को कूट कर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
- इसके बाद आपको अदरक को कद्दूकरस करना होगा।
- अब एक बर्तन में पानी डालें और गैस पर उसे गर्म करें।
- पानी जब उबलने लगे तो उसमें अदरक, काली मिर्च, दालचीनी, हल्दी और शहद मिला लें।
- इस मिश्रण को 2 मिनट धीमी आंच पर उबलने दें। फिर इसमें नारियल का दूध मिलाएं। 2 मिनट फिर से चाय को उबलने दें।
- अब आपकी चाय तैयार है और इसे गरम-गरम सर्व कर सकते हैं।
टिप्स
- कोकोनट मिल्क को हमेशा पानी और मसालों को उबालने के बाद ही डालें। नहीं तो स्वाद बिगड़ सकता है।
- जो मसाले वाला पानी आपने तैयार किया है आप उसे 3 दिन तक फ्रिज में रख सकती हैं। जब भी आपको कोकोनट मसाला टी पीनी हो आप इस पानी को दोबारा गरम करें और उसमें कोकोनट मिल्क डाल कर चाय को तैयार कर सकती हैं।
लाभ
- कोकोनट मिल्क में फैटी एसिड होता है जो खतरनाक बैक्टीरिया का नाश करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है।
- अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान है तो कोकोनट मसाला चाय का सेवन आपको इसमें राहत पहुंचाएगा क्योंकि इस दूध में सेचुरेटेड फैट होता है।
Day 11
चाय पम्पकिन स्पाइस लैटे रेसिपी
अगर कुछ डिफ्रेंट ट्राय करने से आप परहेज नहीं करते हैं तो आपको एक बार घर पर चाय पम्पकिन स्पाइस लैटे ट्राय करना चाहिए। चलिए इसे बनाने की विधि आपको बताते हैं।
सामग्री
- 1 चम्मच चाय पत्ती
- 1/2 कप बादाम का दूध
- 2 बड़ा चम्मच कद्दू की प्यूरी
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1/2 कप फ्रेश क्रीम
- 1 छोटा चम्मच वेनीला एसेंस
- 1टुकड़ा दालचीनी
- 1 छोटा चम्मच जयफल पाउडर
- 1 लौंग
- 1/2 कप पानी
विधि
- सबसे पहले एक सॉसपैन लें। उसमें पानी डालें। अब इस पानी को धीमी आंच पर उबालें। अब इसमें सारे मसाले डालें और पानी को 2 मिनट तक उबालें। फिर इसे अलग रख दें। पानी के उबलने के बाद उसमें चायपात्ती डालें। 4 मिनट तक उबलने दें।
- घर पर ही कद्दू की प्यूरी तैयार कर लें। आप कद्दू को मक्खन के साथ बेक करें और फिर उसे ग्राइंड करके प्यूरी तैयार करें।
- अब बादाम का दूध लें। इसमें कद्दू की प्यूरी डालें। साथ ही शहद और वनीला ऐसेंस भी इस मिश्रण में डालें। इसे अच्छे से ब्लेंड करें। यह क्रीम की तरह स्मूद हो जाएगा।
- अब इस मिश्रण को आप मासाला चाय के मिश्रण के साथ मिलाएं। उपर से थोड़ी क्रीम डालें और सर्व करें।
Day 12
थाई आइस्ड टी रेसिपी
घर पर ही आप थाई आइस्ड टी का मजा भी ले सकती हैं। वैसे तो इसके लिए स्पेशन थाई टी पाउडर बाजार में मिलता है मगर, आपके पास यदि यह पाउडर नहीं भी है तो घर में मौजूद कुछ मसालों की मदद से आप इस चाय को तैयार कर सकती हैं।
सामग्री
- 1/2 कप दूध
- 4 कप पानी
- 4 बड़ा चम्मच चाय पत्ती
- 2 star anise
- 3 लौंग
- 2 चम्मच चीनी
- बर्फ
विधि
- एक पैन में पानी को उबालें।
- अब पैन को आंच पर से हटा दें। इसमें चाय पत्ती, लौंग, star anise डालें। 10 मिनट के लिए पानी को ढांक कर रख दें।
- अब पानी को छान लें। इसे ठंडा होने दें।
- अब 3/4 ग्लास में यह चाय का मिश्रण और बाकी में दूध डालें। इसे अच्छे से मिलएं और उपर से बर्फ डालें। आपकी थाई आइस्ड टी तैयार है। इसे आप तुरंत ही सर्व करें।
टिप्स
आप चाय के मिश्रण वाले पानी को 1 हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकती हैं। जब भी आपको थाई चाय पीने का मन हो तो आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
Day 13
रोज ब्लैक टी रेसिपी
आपने रोज टी के बारे में कई बार सुना होगा। बाजार में अच्छे टी ब्रांड्स में रोज टी के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। आपको ग्रीन टी, हर्बल टी और ब्लैक टी में रोज टी का फ्लेवर मिल जाएगा। मगर आप घर पर भी रोज ब्लैक टी बना सकते हैं। अगर आपके गार्डन में गुलाब के फूल हैं तो बहुत अच्छी बात हैं अगर नहीं है तो आप कुछ गुलाब के फूल खरीद कर घर पर उनकी पत्तियों को सुखा लें। इसके बाद आप घर पर ही रोज टी का मजा उठा सकती हैं। चलिए इसे बनाने कि विधि आपको बताते हैं।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच गुलाब की पत्तियों का पाउडर
- 1 चम्मच ब्लैक टी
- 1 कप दूध
- 1 कप पानी
- चीनी स्वादानुसार या शहद
विधि
- आप सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को सुखा कर उसका पाउडर बना लें।
- अब जैसे नॉर्मल चाय बनाने के लिए आप पानी उबालती हैं। वैसे पानी उबालें।
- इसमें चाय की पत्ती और गुलाब की पत्तियों का पाउडर डालें।
- इसके बाद इस मिश्रण को 5 मिनट उबालें।ये 2 फूल जिसकी चाय चेहरे की सुंदरता और सेहद दोनों का रखती हैं ख्याल
- पानी जब उबलने लगे तो उसमें दूध डालें। इसे 5 मिनट तक उबालें।
- अब आप चीनी या शहद में से कुछ भी इस चााय में मिलाएं और छान कर सर्व करें।
लाभ
गुलाब की चाय एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं तो रोज ब्लैक टी पीने से आपको बहुत राहत मिलेगी।
Day 14
पाइनएप्पल जिंजर आइस्ड टी रेसिपी
अगर आप को पाइनएप्पल पसंद है तो आप केवल 5 सामग्रियों की मदद से घर पर ही हेल्दी, हीलिंग प्रॉपर्टीज वाली डिलिसियश पाइनएप्पल जिंजर आइस्ड टी तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- 2 कप पानी
- 1 चम्मच चाय की पत्ती
- 1/2 ताजे कटे पाइनएप्पल के तुकड़े
- 2 इंच अदरक का तुकड़ा
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का जूस
- 1 चम्मच शहद या चीनी
विधि
- एक बर्तन में पानी डालें। इसे उबालें और इसमें 1 चम्मच चाय की पत्ती डालें। इसे 5 मिनट तक उबलने दें।
- फिर इस पानी को छान लें और इसमें कटे पाइनएप्पल और अदरक का तुकड़ा डालें और धीमी आंच पर पकने दें।
- इस मिश्रण को 45 मिनट तक पकाएं। अब इसे गैस से हटाएं। पानी को ठंडा होने दें।
- इसके बाद पानी को छान लें और इसमें नींबू और शहद मिलाएं।
- उपर से बर्फ डालें और सर्व करें।
Day 15
जिंजर मिंट ग्रीन आइस्ड टी रेसिपी
यादि आप चाय में स्वाद के साथ सेहत का तड़का भी लगाना चाहती हैं तो आपको जिंजर मिंट ग्रीन आइस्ड टी एक बार घर पर जरूर बनानी चाहिए।
सामग्री
- 1 इंच अदरक का तुकड़ा
- 6 पुदीने की पत्ती
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच ग्रीन टी
विधि
- एक पैन में पानी गरम करें।
- पानी में जब उबलने लगते तो उसमें ग्रीन टी और अदरक डालें।
- इस मिश्रण को 5 मिनट तक उबालें।
- अब इसे आंच पर से हटा कर 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें शहद और नींबू का रस डालें और अच्छे मिलाएं।
- इस मिश्रण में बर्फ डालें और सर्व करें।हेल्थ बेनिफिट्स ही नहीं खूबसूरती पाने में भी ग्रीन टी का जवाब नहीं
- आप इस चाय को 3 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकती हैं1
लाभ
अगर आपको कोल्ड या कफ है तो उसमें यह चाय आपको काफी राहत पहुंचाएगी।
Day 16
स्पाइस्ड ब्लैक टी रेसिपी
यदि आपको स्पाइसी और कड़क चाय पीने का मन है तो आप घर पर ही स्पाइस्ड ब्लैक टी बना सकते हैं। यह स्वाद में तो डिफ्रेंड हैं ही साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
सामग्री
- 7 कप पानी
- 1 कप चीनी
- 1 बड़ा चम्मच अदरक बारीक कटी हुई
- 3 लॉन्ग
- 3 दालचीनी स्टिक्स
- 4 बड़ा चम्मच काली चाय पत्ती
- 1/4 कप नींबू का रस
- 1 कप अनार का जूस
विधि
- सबसे पहले पानी में चीनी, अदरक, लौंग, दालचीनी मिलाएं और इसे धीमी आंच पर पकाएं। पानी में उबाल आने के बाद इसे अलग ढंक कर रख दें। इस पानी में चाय की पत्ती भी डाल दें।
- अब एक सॉसपैन लें। इसमें नींबू का रस और अनार का रस डालें। इसे धीमी आंच पर पकाएं। इसमें थोड़ी दालचीनी भी डालें।
- इसके बाद आप इन दोनों मिश्रण को अलग-अलग बोतलों में भर कर 3 दिन तक फ्रिज में रख सकती हैं।
- जब आपको यह चाय पीनी हो तो आप दोनों को बराबर मात्रा में कप में डालें। मिक्स करें और गर्म करके पी सकती हैं।
लाभ
यह चाय आपकी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी है। इस चाय में आपको भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलेंगे।
Day 17
कैमोमाइल टी रेसिपी
ज्यादातर लोग अपनी थकान मिटाने और डलनेस को दूर भगाने के लिए चाय पीते हैं। मगर, क्या आपको पता है थकान मिटाने के लिए बेस्ट चाय कौन सी होती हैं? कैमोमाइल के फूलों से बनी चाय स्ट्रेसा,थाकान और डलनेस को दूर करने के लिए बेस्ट होती है। इसका स्वाद भी बेहद अलग होता है। आप इसे भी घर में आसानी से बना सकती हैं।
सामग्री
- 1 चम्मच कैमोमाइल फूल की सूखी पत्तियां
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच शहद
विधि
- सबसे पहले पानी को उबालें। इसमें कैमोमाइल फूल की सूखी या ताजी पत्तियां डालें।
- इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकने दें। इसे बाद आप इस पानी को छान लें।
- इसमें शहद डालें और सर्व करें।
लाभ
सिर दर्द या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हैं तो आपको कैमोमाइल टी जरूर पीनी चाहिए। यह आपको स्ट्रेस भी कंट्रोल करती हैं। वजन कम करने और थकान मिटाने में भी यह लाभकारी है।
Day 18
आम पापड़ चाय रेसिपी
आम पापड़ के खट्टे मीठे स्वाद से शायद सभी वाकिफ होंगे। मगर, क्या आप सोच सकते हैं कि आम पापड़ की चाय भी बन सकती हैं। शहरों के बड़े-बड़े टी-कैफे में यह चाय परोसी जा रही है। मगर आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच काली चाय की पत्ती
- 1/2 इंच आम पापड़ का टुकड़ा
- 1 इलाइची
- 1 छोटा टुकड़ा अदर कुटा हुआ
- 1 स्लाइस नींबू
- कुछ पत्तियां पुदीने की
विधि
- सबसे पहले एक पैन में पानी डालें और उसमें इलाइची को क्रश करें डालें। इसके साथ ही अदरक भी पानी में डालें और पानी को उबालें।
- 3 से 4 मिनट इस सामग्री को उबालने के बाद इसमें चाय की पत्ती को डालें। 3 से 4 मिनट फिर से इस पानी को उबलने दें।
- अब एक कप में आम पापड़ डालें। इसमें पानी को छान दें। उपर से नींबू की स्लाइस और पुदीने की पत्ती के साथ इसे गार्निश करें।
- आपकी आम पापड़ चाय तैयार है।
Day 19
काला खट्टा आइस्ड टी रेसिपी
स्ट्रीट फुड में काला खट्टा बर्फ का गोला काफी फेमस है। आपने इसका स्वाद कई बार चखा होगा। मगर, आज हम आपको काला खट्टा आइस्डी बनाना सिखाएंगे।
सामग्री
- 2 चम्मच चाय की पत्ती
- 5 बड़ा चम्मच खाला खट्टा सिरप
- 1 चम्मच नींबू का रस
- बर्फ
विधि
- सबसे पहले आप पानी उबाल लें। पानी में उबाल आने पर इसमें ब्लैक टी डालें। 5 मिनट उबालें। फिर आंच से हटा लें।
- इस पानी को ठंडा होने दें।चाय का है नशा तो रोज पिएं चुकंदर की हेल्दी चाय
- अगर आपके पास घर पर काला खट्टा रेडिमेड सिरप है तो अच्छी बात हैं नहीं तो आप काला खट्टा रसना पाउडर से भी इस सिरप को तैयार कर सकते हैं।
- सिरप जब तैयार हो जाए तो आपको एक ग्लास में बर्फ कुछ क्यूब्स डालने हैं और फिर उसमें काला खट्टा सिरप डालना है।
- इसके बाद आपको चाय का पानी इसमें डालना है। उपर से नींबू का रस डालना है। आपकी काला खट्टा चाय तैयार है।
Day 20
दालचीनी की चाय रेसिपी
भारतीय रसोई में दालचीनी एक ऐसा मसाला है जो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आप घर पर इसकी भी चाय बना सकती हैं।
सामग्री
- 1 ½ कप पानी
- 1 छोटा चम्मच दालचीनी बारीक पिसी हुई
- 1 छोटा चम्मच अदरक कुटी हुई
- 1 लौंग
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 2-3 छोटा चम्मच शहद
विधि
- एक पैन में पानी गरम करें। इसमें लौंग, दालचीनी और अदरक डालें और 8 से 10 मिनट तक उबालें।
- गैस को बंद करें और पानी को गुनगुना होने दें।
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं।
- पानी को छानें और सर्व करें। आप इसे गुनगुना या गर्म दोनों तरह से सर्व कर सकते हैं।
लाभ
दालचीनी की चाय हार्मोन में इन्सुलिन को अचानक बढ़ने से रोकता है। इतना ही नहीं दालचीनी की चाय में केवल 2 कैलोरीज होती हैं। यह चाय आपके बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करती है।
Day 21
गुड़ काली मिर्च की चाय
यदि आपको गुड़ की चाय पसंद है तो आप इसके साथ भी थोड़े एक्सपेरिमेंट करके इसे यूनीक टेस्ट वाली चाय बना सकती हैं।
सामग्री
- 2 कप पानी
- 1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच सौंठ पाउडर/ अदरक कुटी हुई
- स्वादनूसार गुड़
विधि
- सबसे पहले एक सॉसपैन में 2कप पानी डालें और धीमी आंच में उसे गरम करें।
- अब पानी मे गुड़ डालें औऱ इसे अच्छे से पकने दे।
- जब गुड़ पक जाए और पानी के साथ अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें सौंठ या फिर कुटी हुई अदरक डालें।
- सबसे आखिर में इस मिश्रण में काली मिर्च डालें और छान लें।
- आप स्वाद को बढ़ाने के लिए चाय में नींबू का रस भी डाल सकते हैं।
अगर आप टी लवर हैं और दूध की वही पुरानी चाय के स्वाद से बोर हो चुके हैं तो कुछ नया ट्राय करने कें लिए चाय की इन 21 रेसिपीज को अपनाएं और हमें बताएं कि आपको सबसे अच्छा स्वाद किस चाय का लगा।आप भी हैं चाय पीने की शौकीन तो ऐसे बनाएं घर पर चाय मसाला पाउडर
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों