सर्दियां आ गई हैं और अब हर दो या तीन दिन में घर में गोभी की सब्जी बननी शुरू हो जाएगी। किसी भी सब्जी को अगर ज्यादा दिन खाया जाए तो खाने वाला बोर हो जाता है। ऐसे में हमें रोज अलग अलग तरीकों से सब्जी बनानी चाहिए।
आप आने वाले त्योहारों में गोभी कई अलग अलग तरीकों से बना सकती हैं जो लोगों को बहुत पसंद आएंगी। आज हम आपको इस लेख में गोभी को बनाने के अलग अलग तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें आप दिवाली, भाई दूज या छठ पर्व के दिन बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में।
आलू गोभी करी
आलू गोभी की सूखी सब्जी सभी ने खाई होती है लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं आलू गोभी(बची हुई आलू गोभी रेसिपीज) करी की रेसिपी जो खाने में बहुत टेस्टी है। आपने कई तरह की करी बनाई और खाई होगी लेकिन आलू गोभी की करी पहली बार ट्राई करें।
सामग्री
- गोभी- 1
- प्याज- 2 बारीक कटा
- टमाटर- 1 2 बारीक कटा
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- तेल- जरूरत अनुसार
- पानी- 4 गिलास
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- जरूरत अनुसार
- गर्म मसाला- जरूरत अनुसार
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
- बेसन- 1 छोटी कटोरी
विधि
- सबसे पहले गोभी को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट कर सुखाने रख दें।
- अब एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म कर दें।तेल गर्म होने के बाद उसमें प्याज, टमाटर, बेसन, नमक, हरी मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट(अदरक-लहसुन कैसे करें स्टोर) डालकर अच्छे से पका दें।
- अब मसाले में गोभी डालें और अच्छे से मिलाकर प्लेट से ढक दें।
- 10 मिनट बाद मसाले में पानी डाल दें और इसे धीमी आंच में पकने दें।
- 15 से 20 मिनट तक करी को पकने दें और उसके बाद परोसें।
गोभी की भुजिया
आपने आज तक अंडे और मूली के पत्ते की भुजिया खाई होगी लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं गोभी की भुजिया की रेसिपी। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है और पनीर की जगह ले लेती है। आइए आपको बताते हैं कैसे बनाई जाती है गोभी की भुजिया।
सामग्री
- तेल- जरूरत अनुसार
- प्याज- 2 बारीक कटे
- टमाटर- 1 बारीक कटा
- गोभी- 1(कसी हुई)
- हरी मिर्च- 2
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- जरूरत अनुसार
विधि
- एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक और हल्दी डालकर अच्छे से पक दें।
- जब मसाला अच्छे से पक जाए तो उसमें कसी हुई गोभी डाल दें और सही से मिक्स कर दें।
- 10-15 मिनट तक भुजिया को ढक दें और पकने दें।
- जब भुजिया पक जाए तो उसे परोस दें।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह नई-नई रेसिपी आपके लिए लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, youtube
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों