herzindagi
The martian to moon five best space movies you must Watch ()

क्या आप भी रखते हैं अंतरिक्ष में दिलचस्पी, तो जरूर देखें ये फिल्में

अगर आपको भी अंतरिक्ष की दुनिया में दिलचस्पी है। तो यहां बताए गए फिल्मों को जरूर देखें। 
Editorial
Updated:- 2024-08-06, 12:10 IST

अंतरिक्ष और वहां की दुनियां को लेकर लोगों के मन में हमेशा उत्सुकता होती है। वहीं अंतरिक्ष से संबंधित कई फिल्में भी बन चुकी है। जिसके जरीए दर्शकों को अलग दुनिया में लेकर जाया जाता है। दर्शकों को एहसास कराया जाता है कि धरती के अलावा भी कई ग्रह हैं। जिसके बारे में जानना जरूरी है। इतना ही नहीं, अंतरिक्ष में रहने से लेकर वहां खाने पीने तक के बारे में भी बताया जाता है। अगर आपको भी अंतरिक्ष में दिलचस्पी है, तो आइए इस लेख में कुछ ऐसी अंतरिक्ष पर बनी फिल्मों के बारे में जानेंगे कि वहां की दुनिया पृथ्वी से कैसे अलग है। 

अंतरिक्ष पर बनी देखें फिल्म 'मून' 

TheMoon KoreanSciFiDrama WellGoUSA KeyArtPoster x

साल 2009 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म मून दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म अंतरिक्ष पर आधारित है। जिसमें एक अंतरिक्ष यात्री की तीन साल की शिफ्ट खत्म होने वाली होती है। इसी बीच उसके साथ एक रहस्यमयी घटना हो जाती है, जो कि उसकी जिंदगी बदल देती है। इसे आप एपल टीवी पर देख सकते हैं। इतना ही नहीं इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा के लिए BAFTA पुरस्कार भी मिला है। 

अंतरिक्ष पर बनी देखें फिल्म 'ग्रेविटी'

अगर आप स्पेस में दिलचस्पी रखते हैं, औप ग्रेविटी फिल्म तो ग्रेविटी सस्पेंस से भरी फिल्म है। इसमें दो अंतरिक्ष यात्रियों का शटल खराब हो जाता है। जिसके बाद वे पृथ्वी पर वापस आने का रास्ता खोजते हैं। फिल्म के विजुअल और एक्शन काफी शानदार और इंपैक्टफूल हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - जानें अंतरिक्ष में जाने वाली कल्पना चावला की इंस्पायरिंग कहानी

अंतरिक्ष पर बनी देखें फिल्म 'द मार्शियन'

द मार्शियन अब तक की सबसे हिट फिल्म रही है। यह फिल्म एक स्पेस बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म की कहानी मंगल ग्रह पर फंसे एक अंतरिक्ष यात्री के इर्द-गिर्द घूमती है। वह जिंदा रहने के लिए काफी कोशिश करता है। इस फिल्म के कुछ सीन्स काफी रियलिस्टिक भी हैं। वहीं कुछ सीन्स में थ्रिल भी दिखाया गया है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - अरुंधति रॉय: भारत की वो पहली महिला जिसने जीता बुकर पुरस्कार अवॉर्ड

अंतरिक्ष पर बनी देखें फिल्म 'अपोलो'

ecdabaaebc apollo  blu ray

अंतरिक्ष पर आधारित ये फिल्म अपोलो रहस्यमयी है। यह फिल्म 13 चंद्र मिशन की घटनाओं से संबंधित है। अंतरिक्ष यात्री जिम लोवेल, फ्रेड हाइज और जैक स्विगर्ट को लगता है कि सब कुछ प्लानिंग के अनुसार हो रहा है, लेकिन तभी ऑक्सीजन टैंक में विस्फोट हो जाता है। इसके बाद उनके सामने कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो जाती हैं। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देख सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।