herzindagi
bollywood star who went bald

फिल्मी किरदार में जान डालने के लिए बालों की कुर्बानी दे चुकी हैं ये स्टार्स

किरदार की खातिर लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर चुके हैं बॉलीवुड के ये स्टार्स। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स की तस्वीरें दिखाने वाले हैं।  
Editorial
Updated:- 2023-07-11, 11:46 IST

इंसान की खूबसूरती उनके बालों से होती हैं। ऐसे में महिला हो या पुरुष सभी अपने बालों से काफी अधिक प्यार करते हैं। ऐसे में अगर आपको कहा जाएं कि आप अपनी बालों की कुर्बानी दें तो शायद आपका जवाब ना होगा। वहीं बात बॉलीवुड स्टार्स की करें तो कई सेलेब्स है जिन्होंने फिल्मों के कारण अपने बालों की कुर्बानी दी हैं। चलिए जानें ऐसे सेलेब्स के बारें में कुछ खास बातें।

शाहिद कपूर

 

फिल्म 'हैदर' की बात करें तो इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर सिर को शेव करवा चुके हैं। इस फिल्म में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था। एंटरटेनमेंट नहीं गंभीर विमर्श की कहानी है 'हैदर'। ऐसे में इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी अधिक प्यार मिला था।

रणवीर सिंह

 

बाजीराव मस्तानी के लिए गंजे हो चुके है रणवीर सिंह। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आ चुकी हैं। बाजीराव के किरदार में रणवीर सिंह एकदम परफेक्ट लग रहे थे। उनके लुक से लेकर उनकी डायलॉग की भी तारीफ हुई थी।

संजय दत्त

 

वर्ष 2012 में आई फिल्म अग्निपथ में नेगेटिव किरदार निभाने वाले संजय दत्त न भी फिल्म के लिए अपने बाल मुंडवा दिए थे। संजय ने केवल बाल ही नहीं उन्होंने अपनी भौंहे तक इस फिल्म के लिए कटवा दी थी। इस फिल्म में संजय दत्त के रोल को खूब सराहा गया था।

इसे भी पढ़ें- शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की वेडिंग एनिवर्सरी पर ये खास पोस्ट देखकर दिल हो जाएगा खुश

आमिर खान

 

आमिर खान की हर फिल्म सुपरहिट होती है। वह हमेशा अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते है। आमिर खान ने अपनी फिल्म गजनी के लिए अपने बालों की कुर्बानी दी थी।  इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़ें- जानिए वो किस्सा, जब मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर से तंग आकर उन्हें होटल में रहने के लिए कहा था

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

image credit- social media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।