अगर दिल में कुछ हासिल करने का जज्बा हो, आंखों में सपने हों और उन ख्वाबों को हकीकत बनाने के लिए आप जी-जान एक करने को तैयार हों, अपनी गलतियों से सीखने को तैयार हों और गिरकर दोबारा उठने को तैयार हों, तो देर से ही सही पर आपको सफलता जरूर मिलती है। इसी बीच उतार-चढ़ाव से भरे इस सफर में अगर कोई आपका हाथ थामने के लिए आपके साथ हो, तो सफर आसान हो जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी है IPS मनोज शर्मा की। फिल्म 12वीं फेल इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म IPS मनोज शर्मा के प्रेरणायदायक सफर पर बनी है। फिल्म में IPS मनोज शर्मा का सफर तो दिखाया ही गया है, लेकिन साथ ही किस तरह IRS श्रध्दा जोशी उनकी हिम्मत और हौंसला बनकर उनके साथ रहीं, इसका भी जिक्र है। परदे पर इन दोनों का रोल विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने निभाया है। चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इन दोनों की लव स्टोरी
View this post on Instagram
IPS मनोज शर्मा 12वीं में हिन्दी के अलावा सभी विषयों में फेल हो गए थे। मनोज मुरैना में जन्मे थे। वह पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नहीं थे। 11वीं तक तो वह किसी तरह पास हो गए लेकिन 12वीं में नकल न मिल पाने के कारण वह फेल हो गए। इसके बाद मनोज बहुत मेहनत-मशक्कत करके दिल्ली पहुंच गए और यहां मुखर्जी नगर में उन्होंने यूपीएससी की कोचिंग शुरू कर दी। यहां कोचिंग के दौरान ही उनकी मुलाकाता श्रध्दा जोशी से हुई। श्रध्दा उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली थीं और वह भी यहां एग्जाम की तैयारी कर रही थीं। मनोज उन्हें पसंद करने लगे लेकिन अपने दिल की बात कहने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। मनोज के आईपीएस क्लियर करने के लगातार तीन प्रयास असफल रहे। इसी बीच श्रध्दा यह समझने लगी थीं कि मनोज उन्हें पसंद करते हैं। श्रध्दा का सलेक्शन पीसीएस में हो गया था लेकिन मनोज ने तब तक अपने दिल की बात नहीं कही थी।
मनोज ने एक दिन हिम्मत कर श्रध्दा से अपने प्यार का इजहार कर दिया। फिल्म में जो डायलॉग काफी फेमस हो रहा है, असल में मनोज ने उसी के साथ श्रध्दा से अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'तुम हां कर दो...मैं दुनिया पलट दूंगा।' श्रध्दा मनोज के सच्चे प्यार को समझ गई थीं इसलिए उन्होंने मनोज को हां कह दिया और कहा कि अब जाओ...दुनिया बदल दो। इसके बाद मनोज ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया और वह आईपीएस ऑफिसर बन गए। श्रध्दा 2007 में आईआरएस ऑफिसर (IRS अधिकारियों को क्या सुविधाएं मिलती हैं?) बनीं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IRS श्रद्धा जोशी? जानें उनकी ऑफिसर बनने की इंस्पायरिंग जर्नी
View this post on Instagram
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दोनों की प्रेम कहानी काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि दोनों के 2 बच्चे हैं और दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS Manoj Kumar Sharma जिनकी जर्नी पर बनी 12वीं फेल फिल्म
IPS मनोज शर्मा और IRS श्रध्दा जोशी की लव स्टोरी वाकई बेहद खास है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।