आपने आयकर विभाग का नाम जरूर सुना होगा। इस विभाग के अधिकारियों के पास कई पावर और जिम्मेदारियां होती हैं। कई ऐसे आयकर अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने देश की टैक्स व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की पहली महिला आयकर चीफ कमिश्नर के पद पर काबिज होने वाली महिला कौन थी?
आज के इस आर्टिकल में हम आपको देश की पहली महिला आयकर अधिकारी संगीता गुप्ता के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं इन इंस्पायरिंग कहानी के बारे में-
संगीता गुप्ता का जन्म साल 1958 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ था। हालांकि उनका बचपन कुशीनगर के तमकुही कस्बे में बीता। उनकी शिक्षा गोरखपुर के कैरेमल स्कूल से पूरी हुई, वहीं संगीता ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की।
संगीता ने अपनी पढ़ाई के दौरान फैलोशिप की जिसके बाद डिग्री पूरी होते ही संगीता गोरखपुर डिग्री कॉलेज में बतौर शिक्षक कार्यरत हुईं। चार साल पढ़ाने के दौरान उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा दी। परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद उन्हें रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर का मिला। संगीता अपने जिले में सिविल सर्विस की परीक्षा क्वालीफाई करने वाली पहली महिला थीं। साल 1886 से लेकर साल 1988 तक वो इलाहाबाद के आयकर अधिकारी के रूप में कार्यरत रहीं। इसके बाद संगीता ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमोशन हासिल किए और प्रमोशन के साथ ही उन्हें अलग-अलग उच्च पदों पर करने का मौका मिला।
इसे भी पढ़ें-कॉन्टेस्ट के दौरान 5वें बच्चे को देने वाली थी जन्म, जानें कौन थी भारत की पहली Miss India?
आयकर अधिकारी होने के अलावा संगीता का दिल हमेशा कविताओं,फिल्म मेकिंग और पेंटिंग में लगा रहा। यही वजह थी अपने काम के संगिता अपनी कला को लेकर भी काफी सजग थी। कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई साहित्य से जुड़े कई कार्य किए, इसके अलावा उनकी पेंटिंग राष्ट्रीय मंचों पर भी लगी। इसके अलावा उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में भी बनाई हैं।
इसे भी पढ़ें-पिता पर हुए जुल्म ने बेटी को पुलिस बनने के लिए किया प्रेरित, जानें भारत की पहली महिला DGP की कहानी
अपने कार्यकाल से अभी तक संगीता को कई नाम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा कला के क्षेत्र में उनके पास कई रिकॉर्ड भी हैं। जिनमें ‘इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड’, ‘लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड’ जैसे पुरस्कार शामिल हैं।
आयकर चीफ कमिश्नर होने के बावजूद संगीता कला के क्षेत्र में एक नामी चेहरा हैं। तो ये थी संगीता की इंस्पायरिंग कहानी, आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image credit- instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।