herzindagi
Indian beauty pageant Voguestar

कौन हैं कीर्ति चौधरी? जिन्होंने अलग-अलग महिलाओं को दी पहचान और ब्यूटी पेजेंट के बदल दिए मायने

वोगस्टार ने एक ऐसा अनोखा ब्यूटी पेजेंट है, जहां 18 से 70 साल की महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। यहां केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सपनों को पूरा करने पर ध्यान दिया जाता है। आइए, यहां जानते हैं वोगस्टार बनाने के पीछे की सोच किसकी है और उन्होंने इसे कैसे पूरा किया। 
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 12:18 IST

ब्यूटी पेजेंट्स को लेकर हमारे दिमाग में एक छवि बनी हुई है कि वहां केवल फैशन और सौंदर्य पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन, आज हम जिस ब्यूटी पेजेंट के बारे में आपसे बात करने जा रहे हैं, उसका उद्देश्य महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत पहचान बनाने, सपनों को पूरा करने और समाज में अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना है।

जी हां, आज हम बात कर रहे हैं वोगस्टार के बारे में। वोगस्टार की स्थापना एक ऐसी महिला ने की है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कुछ पाने और अलग कर दिखाने की चाहत रखी है। आज वोगस्टार की फाउंडर यानी कीर्ति चौधरी, उन महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बना चुकी हैं, जो किसी भी उम्र में अपने सपनों को साकार करने की इच्छा रखती हैं। आइए, यहां जानते हैं कीर्ति चौधरी के शब्दों में ही उनके और वोगस्टार के बारे में जानते हैं कुछ बातें।

किस तरह आया वोगस्टार का ख्याल? 

vogue star beauty peagent

वोगस्टार की फाउंडर कीर्ति चौधरी ने अपने करियर में कई इंडस्ट्रीज में काम किया है, जिसमें से एक बीएमडब्ल्यू जैसा लग्जरी ब्रांड भी रहा है। लेकिन, फिर उन्होंने पब्लिक सेक्टर में कदम रखा और पंजाब के फाजिल्का में विधानसभा का चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की वकालत की थी और उनके लीडरशिप नजरिया को भी आकार मिला। फिर एक इवेंट इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम करने के दौरान कीर्ति चौधरी ने एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत को पहचाना जो असल दुनिया से जोड़े और वहीं से वोगस्टार ने जन्म लिया। 

इसे भी पढ़ें: जानें कौन है नेक्स्ट जनरेशन फैलोशिप की फाउंडर प्राची शेवगांवकर , जिन्होंने प्रदूषित जलवायु और पर्यावरण को सेव रखने के लिए क्रिएट किया 'कूल द ग्लोब' ऐप

वोगस्टार, भारत का पहला और इकलौता ऑल-फीमेल पेजेंट सीरीज है। वोगस्टार अलग-अलग बैकग्राउंड्स का एक्सपीरियंस रखने वालीं 18 से लेकर 70 साल की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कमिटेड है। इस मंच के जरिए महिलाएं समाज के रुढ़िवाद को चुनौती देकर अपनी यूनिक पर्सनैलिटी को सिलब्रेट कर पाएं।

वोगस्टार का फोकस महिलाओं को अपनी काबिलियत पहचानने, मीनिंगफुल कनेक्शन बनाने और दुनिया में उनकी सफलता से सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है। वोगस्टार और उसकी फाउंडर का मानना है कि हर महिला की कहानी कीमती है और इन कहानियों का सम्मान किया जाना चाहिए।

दूसरे ब्यूटी और मॉडलिंग पेजेंट्स से वोगस्टार अलग कैसे है?

वोगस्टार में पार्टिसिपेंट्स के रजिस्ट्रेशन्स से लेकर ग्रैंड फिनाले तक, हाइट, वेट, उम्र और सोशल इकोनॉमिक स्टेट्स जैसी चीजों को नहीं लेकर आया जाता है। वहीं, ट्रेडिशनल पेजेंट्स में यही सब क्राइटेरिया मुश्किल बनते हैं। वोगस्टार में प्रमाणिकता और व्यक्तिव को सबसे ऊपर रखा जाता है।

उदाहरण के लिए, मिसेज एटरनल ब्यूटी वोगस्टार इंडिया 2023 (जी-2) को उनकी प्री-डिफाइंड फिजिकल स्टैंडर्ड्स की जगब टैलेंट और पर्सनैलिटी के लिए सेलिब्रेट किया गया। इसी तरह अंजलि चौहान, जो सीजन 2 में मिस वोगस्टार इंडिया में टॉप 3 में रहीं और दूसरी रनरअप का खिताब हासिल किया। उन्होंने अपने जुनून और रचनात्मक सोच को दुनिया के सामने रखकर खिताब हासिल किया था।

वोगस्टार पहला ऑल-फीमेल पेजेंट प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद महिलाओं को सुरक्षित और फ्रेंड्ली वातावरण देना है। वोगस्टार एक पेजेंट से ज्यादा है। यह विविधता, सम्मान और असीमित अवसरों के जरिए इंडस्ट्री में क्रांति लाने वाला आंदोलन है।

वोगस्टार की विनर्स

मिसेज रश्मि कश्यप 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by VogueStar (@voguestarofficial)

मिसेज वोगस्टार इंडिया 2024 (जी-2) की विनर रश्मि कश्यप की अचीवमेंट्स की लिस्ट बहुत लंबी है। रश्मि कश्यप ने अपनी जर्नी एक फैशन डिजाइनर के तौर पर शुरू की थी। आज वह रिलेशनशिप कोच, फैशन इंफ्लुएंसर और बिजनेसवुमेन हैं।

डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by VogueStar (@voguestarofficial)

वोगस्टार इंडिया 2024 (जी-2) की पहली रनरअप एक कार्डियोथोरेसिक सर्जन हैं। श्री शंकराचार्या इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में चीफ कंसलटेंट डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा को साल 2022 में हेल्थकेयर में कमाल का काम करने के लिए वुमेन आइकन ऑफ द ईयर का अवार्ड भी मिल चुका है।

डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा ने कई रिसर्च पेपर और कार्डियोलॉजी से जुड़ी रेफरेंस बुक्स भी लिखी हैं। वह इंडियन एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल कॉर्डियक सर्जन्स इंटरनेशनल फैक्लटी भी हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनीं मोहना सिंह, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

विंग कमांडर अंजली राठी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by VogueStar (@voguestarofficial)

दिल्ली की एक प्राउड डिफेंस फैमिली से आने वालीं विंग कमांडर अंजली राठी (रिटायर्ड) ने इंडियन एयर फोर्स में 14 साल अपनी सर्विसेज दी हैं। अंजली राठी की अचीवमेंट लिस्ट बचपन से लेकर साल 2024 में वोगस्टार में क्राउन पहनने तक बहुत लंबी है। अंजली राठी केवल महिलाओं को बिना डर और सशक्त होकर अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा देती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Kirti Choudhary PR and Voguestar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।