Who Is Mohana Singh: तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बनीं मोहना सिंह, जानें उनसे जुड़ी कुछ अहम बातें

Who Is Mohana Singh: स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने 'मेड इन इंडिया' तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
image

Who Is Mohana Singh: भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में मुकाम हासिल कर रही हैं। भारत की महिला फाइटर्स में एक नाम मोहना सिंह का भी जुड़ गया है, जो कि 'मेड इन इंडिया' तेजस लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला बन गई हैं। मोहना सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्हें भारतीय वायु सेना के स्पेशल 18 'फ्लाइंग बुलेट्स' स्क्वाड्रन में शामिल किया गया। इसी के साथ मोहना स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। 32 वर्षीय IAF अधिकारी ने हाल ही में हुए सैन्य अभ्यास 'तरंग शक्ति' के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह सफलता लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का बेहतरीन उदाहरण है। आइए अब मोहना सिंह के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन हैं स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह?

मोहना सिंह का जन्म जनवरी 1992 में राजस्थान के झुंझुनू में हुआ था। वह एक ऐसे परिवार से आती हैं, जिनकी पृष्ठभूमि सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता, प्रताप सिंह जीतरवाल, एक सेवानिवृत्त IAF मास्टर वारंट अधिकारी हैं और उनकी मां एक शिक्षिका के साथ गृहिणी भी थीं। इतना ही नहीं, उनके दादा भी सशस्त्र बलों में शामिल थें और उन्हें मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। इसी कारण मोहना को भी बचपन से ही इसमें रुचि थी। वह पढ़ाई में भी अव्वल रहीं। हालांकि, उनकी असली ख्वाहिश एक फाइटर पायलट बनने की थी। मोहना सिंह की पूरी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के एयर फोर्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने 2016 में अमृतसर के ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीटेक किया।

महिलाओं के लिए कायम की मिसाल

mohana singh first women fighter pilot

मोहना सिंह भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गई हैं। वे 'नारी शक्ति पुरस्कार-2020' भी जीत चुकी हैं। मोहना सिंह के इस कारनामे ने महिलाओं के लिए मिसाल कायम कर दी है। वह, अवनी चतुर्वेदी और भावना कंठ के साथ पहली महिला फाइटर पायलटों के समूह का हिस्सा बन गई हैं। जहां अवनी चतुर्वेदी मिग-21 बाइसन उड़ाकर अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी।
इसे भी पढ़ें-जानिए भारतीय सिविल सेवाओं में लैंगिक समानता के लिए लड़ने वाली सी बी मुथम्मा के बारे में

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP