हर 4 साल में ओलंपिक खेलों के बाद उसी जगह पैरा ओलंपिक खेल भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें वो सभी खिलाड़ी भाग लेते हैं, जो शारीरिक रूप में किसी न किसी तरह अक्षम होते हैं। ये खेल उन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करता है जो शारीरिक तौर पर अक्षम होने के बाद भी हौसला नहीं हारते और इतिहास रचने का जज्बा रखते हैं। पैरा ओलंपिक खेलों की शुरुआत में 1960 से शुरू हुई, जहां अभी तक भारत ने कुल 25 मेडल जीते हैं। हालांकि सालों तक कोई भी महिला पैरा ओलंपिक खिलाड़ी के हाथ गोल्ड मेडल नहीं लगा था। लेकिन साल 2021 में हुआ टोक्यो पैरा ओलंपिक भारत के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। इस साल भारतीय खिलाड़ी अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में लगातार 2 मेडल अपने नाम किए। इतना ही अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वो पैरा ओलंपिक खेलों में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। आज के इस लेख में एथलीट अवनि लेखरा के बारे में-
अवनि लेखरा भारत की जानी-मानी पैरा ओलंपियन और राइफल शूटर है। साल 2020 पैरा ओलंपिक में उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिग में स्वर्ण पदक और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक देश के नाम किया। इसी दौरान वो वल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट रैंकिंग पर पहले नंबर पर रही हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अवनि को पैरा ओलंपिक अवार्ड्स 2021 में बेस्ट फीमेल डेब्यू के खिताब से सम्मानित किया गया।
अवनि महज 12 साल की ही थी जब एक दुर्घटना की वजह से पैरालिसिस हो गया। जिस वजह से उन्हें व्हील चेयर पर चलना पड़ा। इस हादसे की वजह से अवनि की पूरी जिंदगी बदल गई। लेकिन मुसीबतों से हार मानने की जगह 5 साल कड़ी मेहनत करने हुए अवनि ने शूटिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2022 में अवनि लेखरा ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा।
इसे भी पढ़ें-राज्यसभा की पहली लेडी डेप्युटी चेयरमैन वायलेट अल्वा के बारे में जानें
हादसे के बाद जब अवनि का मनोबल टूटने लगा। तब अवनि के पिता ने उन्हें पैरा खेलों की तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित किया। अवनि के पिता चाहते थे कि वो तीरंदाजी में हिस्सा लें। लेकिन अवनि को शूटिंग में अपना करियर नजर आया।
अवनि ने राजस्थान के जयपुर शहर
के केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी की। वहीं अभी राजस्थान से ही कानून की पढ़ाई कर रहीं हैं। अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए राजस्थान सरकार ने अवनि को सहायक वन संरक्षक के रूप में आउट ऑफ टर्न नियुक्त किया गया है।
इसे भी पढ़ें-अवनी लेखरा ने रचा इतिहास, टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दिलाया गोल्ड!
अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के चलते अवनि को साल 2021 और 2022 में कई अवार्ड्स से नवाजा गया है। जिनमें खेल रत्न पुरस्कार, यंग इंडियन ऑफ द ईयर, पद्मश्री और पैरा एथलीट ऑफ द ईयर जैसे अवार्ड्स शामिल हैं। यह तो अवनि के करियर की शुरुआत है, हमें यकीन है कि अवनि अपने खेल से अभी और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली हैं।
आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करे, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
image credit- instragram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।