herzindagi
Sunitha Krishnan story

सुनीता कृष्णन ने सुनाई आपबीती, 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने किया था रेप

सुनीता कृष्णन की आपबीती सुन आपके भी आखों में आ जाएंगे आशू, जानें दिल दहला देने वाला किस्सा।
Editorial
Updated:- 2023-01-12, 18:14 IST

समाज सेविका सुनीता कृष्णन एक लाइफ में एक समय ऐसा भी आया था जब वह पूरे तरीके से टूट गई थी। बेंगलुरु की रहने वाली सुनीता के साथ महज 15 साल की उम्र में 8 लोगों ने रेप किया था। 15 साल की सुनीता ने कभी सपने में भी इतना भयानक ख्वाब नही देखा होगा कि उसके साथ इतना बड़ा कांड हो सकता है। मासूम सी बच्ची की रेप की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चलिए जानते हैं सुनीता कृष्णन की कहानी।

सुनीता कृष्णन चलाती हैं NGO

वहीं अब की बात करें तो सुनीता कृष्णन एनजीओ प्रज्जवला की मुख्य अधिकारी व सह- संस्थापक के तौर पर काम कर रही है। इस NGO के और से वह यौन तस्करी की शिकार महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा कर उनके पुनर्वास के लिए काम कर रही हैं। वहीं सुनीता कृष्णन ने यह भी कहा है कि इस काम के दौरान अब तक उन पर 17 बार जानलेवा हमला हो चुका है। वहीं सुनीता कृष्णन को अब मौत से डर नही लगता है। बता दें कि साल 2016 में उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री दिया जा चुका है।

सुनीता कृष्णन के साथ करीब 8 लोगों ने किया था बलातकार

सुनीता कृष्णन जब महज 15 की उम्र की थी तो दलित कम्युनिटी के लिए नव साक्षरता अभियान चला रही थीं। उस दौरान सुनीता कृष्णन के साथ करीब 8 लोगों ने दरिंदगी के साथ रेप किया था। उन्हें उनके पुरुष प्रधान समाज में एक महिला की दखलंदाजी पसंद नहीं थी। इतना ही नहीं इस दौरान सुनीता को बुरे तरीके से पीटा भी गया था।

इसे जरूर पढ़ें-इन जघन्य अपराधों ने खोली पोल, देश में महिला की सुरक्षा अब भी बड़ा सवाल

Kbc में किया था खुलासा

सुनीता कृष्णन को उस समय उन लोगों ने इतना ज्यादा मारा था कि उनका एक कान बुरे तरीके से जख्मी हो गया था। इस घटना के बाद से ही सुनीता को एक कान से नहीं सुनाई देता है।हालांकि, सुनीता ने हार नहीं मानी और अपने समाज सेवा के काम को आज भी जारी रखा है। इन सभी बातों का खुलासा खुद सुनीता कृष्णन ने अमिताभ बच्चन की शो kbc में किया था।

इसे जरूर पढ़ें-आप भी करती हैं देर रात अकेले ट्रैवल तो जरूर जानें सेफ्टी से जुड़ी ये बातें

सुनीता कृष्णन ने 22 हजार महिलाओं को यौन तस्करी से आजाद किया है

आपको बता दें कि सुनीता कृष्णन ने 22 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद किया है। कभी हार न मानने वाली सुनीता कृष्णन सभी महिलाओं के लिए मिशाल है। सुनीता प्रज्जवला नाम की संस्था चलाती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image credit- instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।